• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, March 10, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home IFIE

First Parliament session: शपथ ग्रहण के बाद पहली बार सामने आए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, नीट मामले में कही बड़ी बात

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, 'पेपर लीक में जो भी दोषी होंगे और ग्रेस नंबर को लेकर छात्रों में जो भी चिताएं रही हैं उन तमाम बातों को ध्यान दिया जाएगा।

Kiran rautela by Kiran rautela
24 June 2024
in IFIE, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत, राज्यों से, लोकसभा चुनाव 2024
0
Parliament first session

Parliament first session

Share on FacebookShare on Twitter

आज देश की 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरूआत हो गई है। पीएम मोदी, अमित शाह और रक्षामंत्री समेत देश के नव निर्वाचित साांसदों ने आज संसद भवन में शपथ ली। दूसरी तरफ विपक्ष का भी हंगामा जारी रहा।

जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शपथ ग्रहण के लिए आए तो विपगक्ष ने नीट-नीट के नारे लगाए। बता दें कि नीट और नेट के पेपर लीक होने के बाद से देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

यह भी पढ़ें- Parliament Session 2024 Updates: राहुल गांधी ने PM पर किया हमला, सरकार के पहले 15 दिनों में हुई घटनाएं गिनवाईं!

शपथ ग्रहण के बाद से जब सांसद, बाहर आए तो कई मुद्दों पर उन्होंने बात की। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “… पेपर लीक में जो भी दोषी होंगे और ग्रेस नंबर को लेकर छात्रों में जो भी चिताएं रही हैं उन तमाम बातों को ध्यान दिया जाएगा। सरकार गंभीरता से इस विषय पर निगरानी रख रही है। तमाम एजेंसियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। छात्रों के हित में जल्द फैसला सही लिया जाएगा।”

#WATCH | Delhi: On protest by INDIA bloc leaders, Union Minister Chirag Paswan says, "The issues related to the public should be raised but issues which create confusion should not be raised..."

On the NEET issue, he says, "The government has nothing to hide...The government has… pic.twitter.com/wGWko6ArDm

— ANI (@ANI) June 24, 2024

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, “विपक्ष के पास और कोई विषय नहीं है…मुझे लगता है कि विपक्ष बार-बार संविधान का विषय निकालकर ब्लैकमेल करने का काम कर रहा है…प्रधानमंत्री मोदी संविधान बदलने वाले नहीं है…विपक्ष को बार-बार संविधान का विषय नहीं उठाना चाहिए…”

वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुख़ अब्दुल्ला ने कहा, ‘मैं सभी जीते हुए सांसदों को मुबारकबाद देता हूं और उम्मीद करता हूं कि यह संसद लोकतंत्र को जिंदा रखेगी जो नफरतें इस चुनाव में पैदा की गई हैं उसे खत्म किया जाएगा। इस बार एक मज़बूत विपक्ष आया है। आज हुकूमत बैसाखी पर है। लोगों के मुद्दों को उन्हें(सत्तापक्ष) देखना पड़ेगा। स्पीकर को भी विपक्ष पर ध्यान देना होगा और उनकी बाते सुननी होगी”

मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, ‘मेरे लिए सब कुछ नया है…संविधान का हमेशा से आदर हुआ है और भाजपा ने हमेशा से संविधान का आदर किया है। आपातकाल तो कांग्रेस ने लगाया था।’

Parliament Session: नये सांसदों का शपथ ग्रहण, क्या बोला विपक्ष? देखें वीडियो: #Parliament #NDA #BJP #LokSabha #LokSabhaFirstSession #LokSabhaSession #ParliamentSession #LokSabhaSpeaker #PanchayatiTimes pic.twitter.com/NstdzSVbmZ

— Panchayati Times (@panchayati_pt) June 24, 2024

आपातकाल पर प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा, ‘वे सही कह रहे हैं। उन्हें याद है कि उस समय क्या हुआ था।” कांग्रेस सांसदों द्वारा संसद में संविधान की प्रतियां ले जाने पर उन्होंने कहा, “ये सब सिर्फ नौटंकी है’।

NEET UG परीक्षा में अनियमितताओं पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन(ललन) सिंह ने कहा, “साक्ष्य में पता चला है कि कौन गेस्ट हाउस बुक कराया? किसके कहने पर गेस्ट हाउस बुक हुआ। पहले उसकी सफाई दें। गेस्ट हाउस में कौन प्रश्न रटवा रहा था? इस पर सफाई दें। आर्थिक अपराध इकाई जांच कर रही है। साक्ष्य जिसके खिलाफ मिलेगा कार्रवाई करेंगे।’

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा, ‘मैंने सिक्किम की ओर से प्रधानमंत्री को बधाई दी है, प्रधानमंत्री के कारण देश काफी आगे बढ़ चुका है… 2014 के बाद सिक्किम और नॉर्थ-ईस्ट का कायापलट हुआ है। सड़क मार्ग से एक राज्य से दूसरे राज्य जाना काफी आसान हुआ है। नेशनल हाइवे बने हैं, इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हुआ है। 16 मई 2025 को सिक्किम अपने 50 वर्ष पूरे कर रहा है और यह एक स्वर्णिम अवसर है, इसलिए मैंने प्रधानमंत्री को इसे लेकर आमंत्रित भी किया है। प्रधानमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार किया है’।

#WATCH | Sikkim CM Prem Singh Tamang says, "I have come here to congratulate the Prime Minister on behalf of the entire Sikkim, of all people of Sikkim because he is one such Prime Minister due to whom the country has made a lot of progress. He has become the PM for the third… pic.twitter.com/JLq1u3rOk7

— ANI (@ANI) June 24, 2024

शपथ ग्रहण के बाद एक और शानदार तस्वीर देखने को मिली। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में शामिल होने के बाद सभी सांसद नए संसद भवन से बाहर निकले। सत्र के बाद बाहर निकलने के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह, कांग्रेस सांसद केसी वेणूगोपाल और सांसद के. सुरेश एक दूसरे का अभिवादन करते हुए दिखे।

 

Tags: budget session 2024first parliament sessionlok sabha parliament session 2024 livelok sabha session 2024lok sabha session live updatesloksabha session 2024 updatesParliamentparliament budget session 2024parliament live updatesparliament sessionparliament session 2024parliament session 2024 liveparliament session 2024 live todayparliament session 2024 live updatesparliament session liveparliament special sessionparliamnet session 2024
Previous Post

Parliament Session 2024 Updates: राहुल गांधी ने PM पर किया हमला, सरकार के पहले 15 दिनों में हुई घटनाएं गिनवाईं!

Next Post

…ऐसा हुआ तो भारत हो सकता है सेमीफाइनल से बाहर

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम में सरकार ने किया बड़ा बदलाव - Panchayati Times
भारत

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम में सरकार ने किया बड़ा बदलाव 

9 March 2026
असम: स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग से मिला अनुदान  - Panchayati Times
पंचायत

असम: स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग से मिला अनुदान

9 March 2026
इन परिवारों को सरकार दे रही है फ्री सोलर पैनल - Panchayati Times
राज्यों से

इन परिवारों को सरकार दे रही है फ्री सोलर पैनल

7 March 2026
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में धुआं भरने से मचा हड़कंप - Panchayati Times
भारत

केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में धुआं भरने से मचा हड़कंप

7 March 2026
चारधाम यात्रा 2026: इस दिन से शुरू होगी पवित्र यात्रा - Panchayati Times
धर्म

चारधाम यात्रा 2026: इस दिन से शुरू होगी पवित्र यात्रा 

6 March 2026
महाराष्ट्र बजट 2026: कृषि क्षेत्र में कई योजनाओं का हुआ ऐलान - Panchayati Times
कृषि समाचार

महाराष्ट्र बजट 2026: कृषि क्षेत्र में कई योजनाओं का हुआ ऐलान

6 March 2026
Next Post
...ऐसा हुआ तो भारत हो सकता है सेमीफाइनल से बाहर - Panchayati Times

...ऐसा हुआ तो भारत हो सकता है सेमीफाइनल से बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (200)
  • खेल (500)
  • जुर्म (312)
  • दुनिया (313)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (133)
  • पंचायत (268)
  • बिज़नेस (223)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,063)
  • भारत (2,555)
  • मनोरंजन (287)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (986)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (148)
  • स्वास्थ्य (95)

Recent News

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम में सरकार ने किया बड़ा बदलाव - Panchayati Times

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम में सरकार ने किया बड़ा बदलाव 

9 March 2026
असम: स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग से मिला अनुदान  - Panchayati Times

असम: स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग से मिला अनुदान

9 March 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved