• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 13, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

उत्तराखंड पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में होंगे मतदान 

उत्तराखंड पंचायत चुनाव की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश के बाकी 12 जिलों में चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
28 June 2025
in पंचायत, राज्यों से
0
उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला, गन्ना के नए दाम तय  - Panchayati Times

सीएम धामी

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड पंचायत चुनाव की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश के बाकी 12 जिलों में चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनावी अधिसूचना को अंतिम रूप देते हुए दो चरणों में मतदान कराने का ऐलान किया है।

दो चरणों में होगा मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, पंचायत चुनाव 24 जुलाई और 28 जुलाई को दो चरणों में कराए जाएंगे। जबकि 31 जुलाई को सभी जिलों में एक साथ मतगणना होगी। चुनाव संबंधी अधिसूचना 30 जून को जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जारी की जाएगी। इससे पहले 21 जून को जारी की गई अधिसूचना को नैनीताल हाईकोर्ट के निर्देश के चलते स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब नया कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

66,418 पदों के लिए होगा चुनाव

राज्य के 12 जिलों में इस बार 66,418 पदों पर पंचायत चुनाव संपन्न होंगे। इनमें शामिल हैं:

  • ग्राम पंचायत सदस्य – 55,587 पद
  • ग्राम प्रधान – 7,499 पद
  • क्षेत्र पंचायत सदस्य – 2,974 पद
  • जिला पंचायत सदस्य – 358 पद

चुनाव 7499 ग्राम पंचायतों और 89 विकासखंडों में कराए जाएंगे। इसके लिए 8,276 मतदान केंद्र और 10,529 मतदान स्थल बनाए गए हैं।

47 लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

चुनाव आयोग की जानकारी के अनुसार, इस बार चुनावों में कुल 47,77,072 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें

  • 24,65,702 पुरुष
  • 23,10,996 महिला
  • 374 अन्य मतदाता शामिल हैं।

साल 2019 की तुलना में इस बार 10.57 प्रतिशत अधिक मतदाता पंजीकृत हुए हैं, यानी 4.56 लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं।

उत्तराखंड पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में होंगे मतदान  - Panchayati Times

मतपत्रों के रंग निर्धारित

इस बार मतदाताओं की सुविधा के लिए पदानुसार मतपत्रों के रंग निर्धारित किए गए हैं:

  • ग्राम पंचायत सदस्य – सफेद
  • ग्राम प्रधान – हरा
  • क्षेत्र पंचायत सदस्य – नीला
  • जिला पंचायत सदस्य – गुलाबी

95,000 से ज्यादा कर्मी चुनाव प्रक्रिया में होंगे तैनात

पंचायत चुनाव की पारदर्शिता और सुचारू संचालन के लिए 95,909 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसमें शामिल हैं:

  • 11,849 पीठासीन अधिकारी
  • 47,910 मतदान अधिकारी
  • 450 सेक्टर/जोनल/नोडल अधिकारी
  • 35,700 सुरक्षा कर्मी

इसके अलावा चुनावी कार्यों के लिए 5,620 वाहन लगाए जाएंगे, जिनमें 3,342 हल्के और 2,278 भारी वाहन होंगे। चुनाव की निगरानी के लिए 55 सामान्य प्रेक्षक और 12 आरक्षित प्रेक्षक, यानी कुल 67 पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत 

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव एक बड़ा लोकतांत्रिक पर्व है, जिसमें गांवों का नेतृत्व तय होता है। चुनाव आयोग की ओर से की जा रही तैयारियां यह संकेत देती हैं कि चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए जाएंगे। अब सभी की नजर 24 जुलाई और 28 जुलाई के मतदान और 31 जुलाई को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई है।

Tags: उत्तराखंड पंचायत चुनाव
Previous Post

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत 

Next Post

बिहार में देश का पहला e-Voting मोबाइल ऐप से होगी वोटिंग

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

DUSU Election 2026: NSUI और ABVP ने घोषित किए उम्मीदवार - Panchayati Times
राज्यों से

DUSU Election 2026: NSUI और ABVP ने घोषित किए उम्मीदवार 

11 September 2026
Water Sufficient Gram Panchayat: जल-पर्याप्त ग्राम पंचायतों के लिए शुरू हुआ प्रशिक्षण, 5 राज्यों की 500 पंचायतों पर फोकस - Panchayati Times
पंचायत

Water Sufficient Gram Panchayat: जल-पर्याप्त ग्राम पंचायतों के लिए शुरू हुआ प्रशिक्षण, 5 राज्यों की 500 पंचायतों पर फोकस

9 September 2026
CM योगी का आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया बड़ा तोहफा - Panchayati Times
राज्यों से

CM योगी का आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया बड़ा तोहफा 

8 September 2026
दिल्ली में अनधिकृत 5वीं मंजिल वाली बिल्डिंग होंगी सील, CM रेखा गुप्ता का बड़ा आदेश - Panchayati Times
भारत

दिल्ली में अनधिकृत 5वीं मंजिल वाली बिल्डिंग होंगी सील, CM रेखा गुप्ता का बड़ा आदेश

7 September 2026
हिमाचल के 1,023 ग्राम रोजगार सेवकों को लगा बड़ा झटका - Panchayati Times
पंचायत

हिमाचल के 1,023 ग्राम रोजगार सेवकों को लगा बड़ा झटका 

5 September 2026
इस दिन दिल्ली में छुट्टी, BRICS Summit के चलते बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर - Panchayati Times
राज्यों से

इस दिन दिल्ली में छुट्टी, BRICS Summit के चलते बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

3 September 2026
Next Post
बिहार में देश का पहला e-Voting मोबाइल ऐप से होगी वोटिंग - Panchayati Times

बिहार में देश का पहला e-Voting मोबाइल ऐप से होगी वोटिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (584)
  • जुर्म (341)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (314)
  • बिज़नेस (292)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,811)
  • मनोरंजन (315)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,137)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (198)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा - Panchayati Times

BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू - Panchayati Times

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू

12 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved