• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home ब्रेकिंग न्यूज़

कौन हैं भानु तातक, दिल्ली एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने फ्लाइट लेने से क्यों रोका?

Who is Bhanu Tatak:  अरुणाचल प्रदेश की एंटी-डैम एक्टिविस्ट और वकील भानु तातक को रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक दिया गया, जब वह...

Kiran rautela by Kiran rautela
8 September 2025
in ब्रेकिंग न्यूज़, भारत, राज्यों से
0
Who is Bhanu Tatak, why did officials at Delhi airport stop him from taking a flight?

Who is Bhanu Tatak, why did officials at Delhi airport stop him from taking a flight?

Share on FacebookShare on Twitter

Who is Bhanu Tatak: अरुणाचल प्रदेश की भानु तातक आजकल चर्चाओं में बनी हुई हैं। अरुणाचल प्रदेश की एंटी-डैम एक्टिविस्ट और वकील भानु तातक को रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक दिया गया, जब वह फ्लाइट से डबलिन (आयरलैंड) जा रही थीं। इमिग्रेशन अधिकारियों ने यह कार्रवाई उनके खिलाफ लंबित दो पुलिस मामलों से जुड़े लुक-आउट सर्कुलर (LOC) के आधार पर की।

भानु, सियांग इंडिजिनस फार्मर्स फोरम की कानूनी सलाहकार हैं, जो प्रस्तावित 11,500 मेगावॉट सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट का कड़ा विरोध कर रहा है। वह लंबे समय से एंटी-डैम मूवमेंट्स की अगुवाई कर रही हैं और यह मुद्दा उठाती रही हैं कि ऐसे मेगा प्रोजेक्ट्स से स्थानीय आदिवासी समुदायों का विस्थापन होगा और गंभीर पारिस्थितिकीय खतरे पैदा होंगे।

यह भी पढ़ें- तस्वीरों में देखें, सड़कों पर जन सैलाब..संसद परिसर में Gen Z क्यों कर रहे घुसपैठ?

भानु तातक पर मामले

अरुणाचल प्रदेश पुलिस के अनुसार, यह LOC उनके एक्टिविज़्म से जुड़ा नहीं है, बल्कि ईटानगर थाने में दर्ज मामलों से संबंधित है।

पहला केस 2021 का है, जब उन्होंने एक विरोध प्रदर्शन के दौरान ईटानगर के बीबी प्लाज़ा मॉल में घुसपैठ की थी। इस पर उनके खिलाफ क्रिमिनल ट्रेसपास का मामला दर्ज किया गया था।

दूसरा मामला 2022 का है, जिसमें उन पर सिविल सचिवालय में बने वॉल ऑफ हार्मनी म्यूरल की तोड़फोड़ की फंडिंग करने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि उनके द्वारा फंड ट्रांसफर करने के सबूत मिले हैं।

भानु आयरलैंड जा रही थीं, जहां वह अगले सप्ताह से डबलिन सिटी यूनिवर्सिटी में तीन महीने का एकेडमिक कोर्स करने वाली थीं।

राजनीतिक विवाद

उनकी गिरफ्तारी ने आरोपों को हवा दी है कि उन्हें भाजपा सरकार के खिलाफ रुख अपनाने के कारण परेशान किया जा रहा है। अरुणाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे हाईहैंडेडनेस बताया और कहा कि भानु को केवल तीन साल पुराने दो मामलों के आधार पर विदेश यात्रा से नहीं रोका जाना चाहिए था। अपने बयान में यूथ विंग ने आरोप लगाया, यह सब सियांग डैम प्रोजेक्ट के खिलाफ उनके नेतृत्व को दबाने के लिए किया गया है। यह असहमति की आवाज़ को खामोश करने के लिए गढ़ा गया केस है।

वहीं दूसरी ओर, अरुणाचल प्रदेश IGP (कानून और व्यवस्था) चुखु आपा ने कहा कि भानु के खिलाफ पिछले कुछ वर्षों में 10 से 12 मामले दर्ज हैं। उनका आरोप है कि भानु ने कई प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़काई और महिलाओं को उकसाकर एक कैबिनेट मंत्री का सामना करने के लिए भी कहा था।

Tags: arunachal current affairsarunachal gkarunachal monthly current affairsArunachal Pradesharunachal pradesh newsbhanu tatakchakma refugee in arunachal pradeshdam in arunachalhydropower projects in arunachalillegal immigrants in arunachal pradeshpema khandustatic gk arunachaltakam soniatana tamarअरुणाचल प्रदेश की भानु तातकअरुणाचल प्रदेश यूथ कांग्रेसएंटी-डैम मूवमेंट्सभानु तातकसियांग इंडिजिनस फार्मर्स फोरम
Previous Post

तस्वीरों में देखें, सड़कों पर जन सैलाब..संसद परिसर में Gen Z क्यों कर रहे घुसपैठ?

Next Post

कौन होंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति ? मतदान जारी..शाम तक हो जाएगा फैसला

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में महंत नृत्य गोपाल दास का चिट्ठी बम - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में महंत नृत्य गोपाल दास का चिट्ठी बम

6 July 2026
यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी - Panchayati Times
राज्यों से

यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी

4 July 2026
पंचायत सचिव कैसे बनें? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी - Panchayati Times
पंचायत

पंचायत सचिव कैसे बनें? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी

4 July 2026
भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 को घोषित किया आतंकवादी - Panchayati Times
जुर्म

भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 को घोषित किया आतंकवादी

4 July 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरएसएस का बड़ा बयान, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरएसएस का बड़ा बयान, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

3 July 2026
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा बयान, चंपत राय जा सकते जेल - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा बयान, चंपत राय जा सकते जेल

3 July 2026
Next Post
Who will be the next Vice President of the country? Know the importance of voting today?

कौन होंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति ? मतदान जारी..शाम तक हो जाएगा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (225)
  • खेल (553)
  • जुर्म (334)
  • दुनिया (345)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (297)
  • बिज़नेस (277)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,729)
  • मनोरंजन (302)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,092)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (175)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में महंत नृत्य गोपाल दास का चिट्ठी बम - Panchayati Times

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में महंत नृत्य गोपाल दास का चिट्ठी बम

6 July 2026
डोनाल्ड ट्रंप और जॉर्जिया मेलोनी के बीच बढ़ा तनाव, सोशल मीडिया पोस्ट से फिर गरमाई सियासत - Panchayati Times

डोनाल्ड ट्रंप और जॉर्जिया मेलोनी के बीच बढ़ा तनाव, सोशल मीडिया पोस्ट से फिर गरमाई सियासत

6 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved