• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 10, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

जी-20 में भाग लेने आ रहे विदेशी राष्ट्राध्यक्ष बाइडन, ऋषि सुनक एवं अन्य मेहमान दिल्ली के इन होटल में रुकेंगे

भारत की अध्यक्षता में 18वां जी 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 9-10 सितम्बर को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष एवं प्रतिनिधि भारत पहुंच रहे हैं। इसके कारण दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। आयोजन में शामिल होने आ रहे मेहमानों का राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के 30 से अधिक होटल मेजबानी करेंगे।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
7 September 2023
in भारत
0
जी-20 में भाग लेने आ रहे विदेशी राष्ट्राध्यक्ष बाइडन, ऋषि सुनक एवं अन्य मेहमान दिल्ली के इन होटल में रुकेंगे
Share on FacebookShare on Twitter
भारत की अध्यक्षता में 18वां जी 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 9-10 सितम्बर को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष एवं प्रतिनिधि भारत पहुंच रहे हैं। इसके कारण दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। आयोजन में शामिल होने आ रहे मेहमानों का राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के 30 से अधिक होटल मेजबानी करेंगे।
दिल्ली के इन होटल में रुकेंगे विदेशी मेहमान

दिल्ली में, आईटीसी मौर्य, ताज मानसिंह, ताज पैलेस, होटल ओबेरॉय, होटल ललित, द लोधी, ली मेरिदियन, हयात रीजेंसी, शांगरी-ला, लीला पैलेस, होटल अशोक, इरोस होटल, द सूर्या, रेडिसन ब्लू प्लाजा, जेडब्ल्यू मैरियट, शेरेटन, द लीला एंबिएंस कन्वेंशन, होटल पुलमैन, रोसेट होटल और द इंपीरियल विदेशी मेहमानों की मेजबानी करेंगे।

वहीं एनसीआर में, द विवांता (सूरजकुंड), आईटीसी ग्रैंड (गुरुग्राम), ताज सिटी सेंटर (गुरुग्राम), हयात रीजेंसी (गुरुग्राम), द ओबेरॉय (गुरुग्राम), वेस्टआईएनएन (गुरुग्राम), क्राउन प्लाजा (ग्रेटर नोएडा) में मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था होगी।

बाइडन कहां रुकेंगे? 
जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन दिल्ली आ रहे हैं। वह सात से दस सितंबर तक भारत यात्रा पर रहेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति बाइडन आईटीसी मौर्या शेरेटन में रुकेंगे। होटल की हर मंजिल पर सीक्रेट सर्विस कमांडो मौजूद रहेंगे और राष्ट्रपति को 14वीं मंजिल पर उनके कमरे तक ले जाने के लिए एक विशेष लिफ्ट लगाई जाएगी। इसके लिए होटल में करीब 400 कमरे बुक किए गए हैं।
आईटीसी मौर्य होटल की 14 वीं मंजिल पर स्थित प्रेजिडेंशियल सुइट, ‘चाणक्य’ के नाम पर है। लगभग 46 सौ वर्ग फीट के चाणक्य सुइट में एक स्टडी रूम है। वहां पर एक मिनी स्पा भी बताया जाता है। लिविंग रूम के अलावा एक जिम, बैठक स्थल, डाइनिंग एरिया और रिसेप्शन क्षेत्र भी है। यह होटल के सबसे महंगे सुइट्स में से एक है। बाइडन जिस चाणक्य सुइट में रुकेंगे वहां का एक रात का किराया आठ लाख रुपये है।
Image
अन्य देशों के मेहमान कहां रुकेंगे?
ब्रिटेन: प्रधानमंत्री ऋषि सुनक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। जानकारी के मुताबिक, सुनक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक अलग द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें वह ब्रिटेन-भारत व्यापार वार्ता पर चर्चा करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान सुनक शांगरी-ला होटल में रुकेंगे। राजधानी में स्थित होटल बेहद खास है। इसमें 320 कमरे और सुइट्स और पांच पुरस्कार विजेता रेस्टोरेंट्स और बार हैं। यह होटल होराइजन क्लब से पैननारामिक व्यू देता है।
फ्रांस: फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन इस साल भारत में होने वाले जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली आएंगे। बताया जा रहा है कि वह नई दिल्ली के क्लैरिजेस होटल में ठहरेंगे। 1955 में बन यह होटल स्वतंत्र भारत का पहला फाइव स्टार होटल है। यहां बेहतरीन रूम और सुइट्स, डाइनिंग रूम, डेडिकेटेड लेसर, स्पा बोर्ड रूम और बिजनेस फैसिलिटीज हैं।
चीन: शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का शामिल होने पर संशय है। हालांकि, चीनी प्रतिनिधिमंडल को ताज पैलेस में ठहराए जाने की व्यवस्था की गई है। वहां पर भी मल्टीलेयर सिक्योरिटी रहेगी। 1983 में बनी यह होटल छह एकड़ में फैली हुई है। इसमें स्टाइलिश बार, टेम्परेचर-कंट्रोल्ड स्विमिंग पूल और एक्सपेंसिव वैलनेस सर्किल मेहमानों को आकर्षित करते हैं।
कनाडा: कनाडाआई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी पुष्टि कर दी है कि वह भी सम्मेलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वह जी-20 सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि दुनिया यूक्रेन के साथ खड़ी है। ललित होटल कनाडाई प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी करेगा। 457 लक्जरिअस रूम्स और सुइट्स वाला यह होटल 39,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। खास सम्मेलनों की मेजबानी करने वाले इस होटल में खाने की वेरायटी भी लोगों को आकर्षित करती है।
ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज 9-10 सितंबर तक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। पीएम अल्बानीज इंपीरियल होटल में रुकेंगे। द इंपीरियल न्यू दिल्ली 1936 में नई दिल्ली में पहले होटल के रूप में खोला गया था। इसकी वास्तुकला में विक्टोरियन, आर्ट डेको और लुटियंस शैलियों के निशान हैं। सफेद संगमरमर के पिलर, हरे-भरे बगीचे और इतालवी संगमरमर के फर्श, पॉलिश किए गए बर्मा सागौन, फारसी हाथ से बुने हुए कालीन, प्राचीन झूमर और रोजवुड फर्नीचर से परिपूर्ण कमरे और सुइट्स आगंतुकों को बेहद भाते हैं।
Tags: G20 भारतG20 शिखर सम्मलेनG20IndiaG20Summit
Previous Post

G20 शिखर सम्मलेन: जी-20 क्यों और कब बना? जानें जी-20 से जुड़े सभी सवालों के जवाब

Next Post

ज्ञानवापी मामला: अदालत ने एएसआई को परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरा करने के लिए 8 सप्ताह का और समय दिया

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

UGC NET 2026 पेपर लीक का दावा: वायरल PDF से उठे सवाल, NTA फिर विवादों में, जानें पूरा मामला - Panchayati Times
भारत

UGC NET 2026 पेपर लीक का दावा: वायरल PDF से उठे सवाल, NTA फिर विवादों में, जानें पूरा मामला

9 July 2026
India Defence Exports: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक दुनिया में बढ़ी भारतीय हथियारों की मांग, रक्षा निर्यात में नई ऊंचाइयों की ओर भारत - Panchayati Times
भारत

India Defence Exports: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक दुनिया में बढ़ी भारतीय हथियारों की मांग, रक्षा निर्यात में नई ऊंचाइयों की ओर भारत

8 July 2026
Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प - Panchayati Times
भारत

Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प

7 July 2026
अरुणाचल प्रदेश में हुआ चीनी घुसपैठ? वायरल वीडियो... - Panchayati Times
भारत

अरुणाचल प्रदेश में हुआ चीनी घुसपैठ? वायरल वीडियो…

7 July 2026
गांवों की हर सड़क को मिलेगा यूनिक कोड! केंद्र सरकार ने शुरू की बड़ी पहल, जनता से मांगे सुझाव - Panchayati Times
पंचायत

गांवों की हर सड़क को मिलेगा यूनिक कोड! केंद्र सरकार ने शुरू की बड़ी पहल, जनता से मांगे सुझाव

7 July 2026
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फैसला: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ये बने नए महासचिव - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फैसला: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ये बने नए महासचिव

6 July 2026
Next Post
ज्ञानवापी मामला: अदालत ने एएसआई को परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरा करने के लिए 8 सप्ताह का और समय दिया

ज्ञानवापी मामला: अदालत ने एएसआई को परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरा करने के लिए 8 सप्ताह का और समय दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (555)
  • जुर्म (334)
  • दुनिया (345)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (299)
  • बिज़नेस (279)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,737)
  • मनोरंजन (305)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,095)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

MP Fish Farming: मध्य प्रदेश में 7,430 करोड़ रुपये का मेगा निवेश, मछली पालन से खुलेंगे 35 हजार रोजगार के अवसर - Panchayati Times

MP Fish Farming: मध्य प्रदेश में 7,430 करोड़ रुपये का मेगा निवेश, मछली पालन से खुलेंगे 35 हजार रोजगार के अवसर

9 July 2026
JioTV Pro Pack: सिर्फ 55 रुपये में 1000+ टीवी चैनल, जानें वैलिडिटी, फायदे और किसे मिलेगा लाभ - Panchayati Times

JioTV Pro Pack: सिर्फ 55 रुपये में 1000+ टीवी चैनल, जानें वैलिडिटी, फायदे और किसे मिलेगा लाभ

9 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved