• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, October 31, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के शहरी क्षेत्रों के लाभार्थियों से शनिवार को संवाद किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदी की गारंटी वाली गाड़ी देश के कोने-कोने में पहुंच रही है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
16 December 2023
in Uncategorized, भारत
0
खाद्य तेलों, बासमती चावल और प्याज पर सरकार का बड़ा निर्णय - Panchayati Times

खाद्य तेलों, बासमती चावल और प्याज पर सरकार का बड़ा निर्णय

Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के शहरी क्षेत्रों के लाभार्थियों से शनिवार को संवाद किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदी की गारंटी वाली गाड़ी देश के कोने-कोने में पहुंच रही है। इस यात्रा को शुरू हुए एक महीना पूरा हो चुका है। इस एक महीने में ये यात्रा हजारों गांवों के साथ-साथ डेढ़ हजार शहरों में भी पहुंच चुकी है। इनमें से अधिकतर शहर छोटे शहर हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी भले ही मोदी ने दिखाई है, लेकिन सच्चाई ये है कि आज देशवासियों ने उस यात्रा की कमान संभाल ली है। एक जगह जहां पर यात्रा खत्म होती है, वहां से दूसरे गांव या शहर के लोग इस यात्रा की अगुवाई करने लग जाते हैं।

पीएम श्री @narendramodi का 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' (शहरी) के लाभार्थियों से संवाद। https://t.co/KSe6SFDzCZ

— BJP (@BJP4India) December 16, 2023

विकसित भारत के संकल्प में हमारे शहरों की बहुत बड़ी भूमिका है। आजादी के लंबे समय तक जो भी विकास हुआ, उसका दायरा देश के कुछ बड़े शहरों तक सीमित रहा। लेकिन आज हम देश के टीयर 2 और टीयर 3 शहरों के विकास पर बल दे रहे हैं। देश के सैंकड़ों छोटे शहर ही विकसित भारत की भव्य इमारत को सशक्त करने वाले हैं।

अमृत मिशन हो या स्मार्ट सिटी मिशन, इनके तहत छोटे शहरों में मूल सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। गरीब हो, न्यू मिडिल क्लास हो, मिडिल क्लास हो या संपन्न परिवार हो, हर किसी को बढ़ती हुई सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

जब कोरोना का इतना बड़ा संकट आया था, तो सरकार ने आपकी मदद करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी। हमारी सरकार ने कोरोना के संकट के दौरान 20 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में हजारों करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। ये हमारी सरकार है, जिसने हर व्यक्ति को कोरोना की मुफ्त वैक्सीन सुनिश्चित कराई। हमारी सरकार ने ही कोरोना काल में हर गरीब के लिए मुफ्त राशन की योजना शुरू की।

यह भी पढ़ें: संसद की सुरक्षा चूक पर 8 सुरक्षाकर्मी सहित 15 सांसद निलंबित, सांसद हनुमान बेनीवाल का आरोप, सरकार पर्दा डालना चाह रही

पीएम मोदी ने कहा कि आज पीएम स्वनिधि योजना से रेहड़ी-पटरी वाले साथियों को बैंकों से सस्ता और आसान ऋण मिल रहा है। देश में 50 लाख से अधिक ऐसे साथियों को बैंकों से मदद मिल चुकी है। इस यात्रा के दौरान भी सवा लाख साथियों ने मौके पर ही पीएम स्वनिधि के लिए आवेदन किया है। इस योजना के 75% से अधिक लाभार्थी दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज के साथी है, इसमें भी करीब 45% लाभार्थी हमारी बहनें हैं। यानी जिनके पास बैंक में रखने के लिए कोई गारंटी नहीं थी, मोदी की गारंटी उनके काम आ रही है।

Tags: पीएम मोदीविकसित भारत संकल्प यात्रा
Previous Post

संसद सुरक्षा उल्लंघन जांच: आरोपी महेश कुमावत गिरफ्तार, अब तक छह गिरफ्तार

Next Post

कौन हैं राहुल गांधी के करीबी मध्यप्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष जीतू पटवारी?

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा - Panchayati Times
कृषि समाचार

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, ऐसे चेक करें स्टेटस 

30 October 2026
अमित शाह की अध्यक्षता में NCDC की 93वीं बैठक, ₹3.5 लाख करोड़ वितरण का लक्ष्य - Panchayati Times
कृषि समाचार

अमित शाह की अध्यक्षता में NCDC की 93वीं बैठक, ₹3.5 लाख करोड़ वितरण का लक्ष्य

29 October 2026
MLC चुनाव परिणाम: चार राज्यों की 28 सीटों पर कौन जीता? देखें पूरी विजेता सूची - Panchayati Times
भारत

MLC चुनाव परिणाम: चार राज्यों की 28 सीटों पर कौन जीता? देखें पूरी विजेता सूची

29 October 2026
PM Viksit Gram Swaraj Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (PM VGSY) को दी मंजूरी - Panchayati Times
पंचायत

PM Viksit Gram Swaraj Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (PM VGSY) को दी मंजूरी

28 October 2026
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA में बढ़ोतरी का ऐलान - Panchayati Times
बिज़नेस

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA में बढ़ोतरी का ऐलान

28 October 2026
Catch the Rain: जल संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की पहल - Panchayati Times
पंचायत

Catch the Rain: जल संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की पहल 

27 October 2026
Next Post
कौन हैं राहुल गांधी के करीबी मध्यप्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष जीतू पटवारी?

कौन हैं राहुल गांधी के करीबी मध्यप्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष जीतू पटवारी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (245)
  • खेल (605)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (334)
  • बिज़नेस (311)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,852)
  • मनोरंजन (323)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,169)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (207)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

UP Election 2027: अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान, अखिलेश यादव ने कसा तंज - Panchayati Times

UP Election 2027: अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान

30 October 2026
PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा - Panchayati Times

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, ऐसे चेक करें स्टेटस 

30 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved