• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 6, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

बंगाल पंचायत चुनाव में बम विस्फोट से एक की मौत, अबतक 14 लोगों की जा चुकी जान

Gautam Rishi by Gautam Rishi
4 July 2023
in पंचायत
0
बंगाल पंचायत चुनाव में बम विस्फोट से एक की मौत, अबतक 14 लोगों की जा चुकी जान
Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे हिंसा की खबरें भी सामने आ रही है। सोमवार की सुबह उत्तर 24 परगना जिले के हारोवा इलाके में एक खेत में बम बांधते समय ही विस्फोट हो गई जिसके कारण एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जब से पंचायत चुनाव की घोषणा हुई है तब से अबतक पिछले 24 दिनों में चुनावी हिंसा में 14 लोगों की जान जा चुकी है।

पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 8 जुलाई को मतदान होगा और परिणाम 11 जुलाई को आएगा। ग्राम पंचायतों की कुल 62 हजार 404 सीटें, पंचायत समिति की 9 हजार 498 सीटें एवं जिला परिषदों में कुल 928 सीटें के लिए मतदान होगा। कुल मिलाकर पंचायत चुनाव में 72 हजार 830 सीटें हैं। बंगाल में जब भी चुनाव होते हैं तो बड़े पैमाने पर हिंसक घटना होती है। इसलिए इस बार के पंचायत चुनाव में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती होगी।

भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को “संकल्प पत्र” दिया है नाम

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई 8 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव के घोषणा पत्र में राज्य के ग्रामीण इलाकों को भ्रष्टाचार मुक्त ग्राम परिषद बनाने का वादा किया है तथा बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने का वादा किया है। इसमें एक ऐसा माहौल बनाने का वादा किया गया है जहां ग्रामीण आबादी बिना किसी पूर्वाग्रह या भय के केंद्र द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सके।

कांग्रेस का घोषणा पत्र

कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र “अपना हाथ आगे बढ़ाएं और बंगाल को बचाएं ” के नाम से बनाया है। साथ ही भाजपा पर तंज कसते हुए अपने घोषणा पत्र में लिखा है कि फिर गलती न करें, फूल (कमल) को न चुनें। पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष एवं बहरामपुर सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पार्टी की घोषणा पत्र जारी की। कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में लिखा है कि तृणमूल कांग्रेस की वजह से पंचायत स्तर पर बंगाल में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। प्रदेश में इसे खत्म करने के लिए “कट मनी” रहित सिस्टम लाने की जरुरत है। कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में पंचायत स्तर पर सबको जॉब कार्ड देने का और साल में सबको 100 दिनों का काम देने का वादा किया है, चाहे वह शख्स किसी भी राजनीतिक पार्टी से संबंध रखता हो। कांग्रेस द्वारा हर पंचायत क्षेत्रों में बिजली पहुंचाने का वादा किया गया है। साथ ही आगे कहा गया है कि महिलाओं और युवाओं के लिए कौशल विकास की योजनाएं शुरू की जाएंगी। यह भी वादा किया गया कि चुनाव जीतने पर दूसरे कांग्रेस राज्यों की तरह लक्ष्मी भंडार स्कीम के तहत महिलाओं को 2 हजार से 2500 रुपये तक की राशि दी जाएगी।

Tags: PanchayatChunavWestBengalWestBengalPanchayatElection
Previous Post

सब्जियों के बढ़ते दामों से जनता बेहाल

Next Post

शाहरुख खान को लगी चोट, अमेरिका में शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर ओपी राजभर का आया बड़ा बयान - Panchayati Times
पंचायत

यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर ओपी राजभर का आया बड़ा बयान

1 June 2026
दिल्ली शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने किया बरी - Panchayati Times
पंचायत

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की बड़ी जीत, कांग्रेस-बीजेपी को…

29 May 2026
गुवाहाटी में ‘सेवा से समृद्धि’ कार्यशाला का शुभारंभ, पंचायतों को तकनीक आधारित सेवा केंद्र बनाने पर जोर - Panchayati Times
पंचायत

गुवाहाटी में ‘सेवा से समृद्धि’ कार्यशाला का शुभारंभ, पंचायतों को तकनीक आधारित सेवा केंद्र बनाने पर जोर

29 May 2026
पंचायती राज मंत्रालय 'सेवा से समृद्धि: पंचायत-नेतृत्व वाली सेवा वितरण' पर कार्यशाला का आयोजन करेगा - Panchayati Times
पंचायत

पंचायती राज मंत्रालय ‘सेवा से समृद्धि: पंचायत-नेतृत्व वाली सेवा वितरण’ पर कार्यशाला का आयोजन करेगा

28 May 2026
पंचायती राज मंत्रालय ने ‘निर्भय रहो’ पहल के अंतर्गत ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (टीओटी) कार्यक्रम आयोजित किया - Panchayati Times
पंचायत

पंचायती राज मंत्रालय ने ‘निर्भय रहो’ पहल के अंतर्गत ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (टीओटी) कार्यक्रम आयोजित किया

28 May 2026
केंद्र सरकार ने राशन व्यवस्था में किया बड़ा बदलाव, शुरू होगी ‘सार्थक-PDS’ स्कीम - Panchayati Times
पंचायत

केंद्र सरकार ने राशन व्यवस्था में किया बड़ा बदलाव, शुरू होगी ‘सार्थक-PDS’ स्कीम

27 May 2026
Next Post

शाहरुख खान को लगी चोट, अमेरिका में शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (545)
  • जुर्म (324)
  • दुनिया (334)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (290)
  • बिज़नेस (262)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,686)
  • मनोरंजन (292)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,073)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (161)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

आर प्रज्ञानानंदा ने लहराया भारतीय शतरंज का परचम, जीता नॉर्वे चेस 2026 का खिताब - Panchayati Times

आर प्रज्ञानानंदा ने लहराया भारतीय शतरंज का परचम, जीता नॉर्वे चेस 2026 का खिताब

6 June 2026
फायरिंग विवाद में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, सुरक्षाकर्मियों के बयान के बाद जांच तेज - Panchayati Times

फायरिंग विवाद में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, सुरक्षाकर्मियों के बयान के बाद जांच तेज

5 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved