• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 9, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

उमा भारती ने पीएम मोदी के भोपाल आगमन से पहले एक बार फिर महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण की मांग की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर हैं। उनके भोपाल पहुंचने से पहले ही पार्टी की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने महिला आरक्षण में ओबीसी के लिए आरक्षण की मांग पीएम मोदी से कर दी है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
25 September 2023
in भारत
0
US से डिपोर्ट हुए भारतीयों को लेकर उमा भारती भड़कीं

Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर हैं। उनके भोपाल पहुंचने से पहले ही पार्टी की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने महिला आरक्षण में ओबीसी के लिए आरक्षण की मांग पीएम मोदी से कर दी है। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार की पूर्व मंत्री उमा भारती ने X (ट्वीटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर ही प्रधानमंत्री जी का भोपाल आगमन हो रहा है। दीनदयाल जी ने अंत्योदय का विचार दिया था। विश्वव्यापी समाजवाद,साम्यवाद, पूंजीवाद के अपूर्ण सिद्धांत थे,दीनदयाल जी ने समग्र विश्व को एक करने वाला सिद्धांत दिया था अंत्योदय। इसी कारण से मैं दीनदयाल जी की विचारधारा का अनुसरण करते हुए ही महिला आरक्षण में ओबीसी, एससी, एसटी आरक्षण की बात करती हूं। उमा भारती ने पिछले दिनों ट्वीट कर महिला आरक्षण में ओबीसी के लिए 27% और एससी/एसटी वर्ग के लिए 22% आरक्षण की मांग की थी।

1. आज दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर ही प्रधानमंत्री जी का भोपाल आगमन हो रहा है। दीनदयाल जी ने अंत्योदय का विचार दिया था।

2. विश्वव्यापी समाजवाद,साम्यवाद, पूंजीवाद के अपूर्ण सिद्धांत थे,दीनदयाल जी ने समग्र विश्व को एक करने वाला सिद्धांत दिया था अंत्योदय।@narendramodi @PMOIndia

— Uma Bharti (@umasribharti) September 25, 2023

उमा भारती चल रही पार्टी से नाराज

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री रही उमा भारती इस बार के विधानसभा के चुनाव में पार्टी द्वारा तवज्जो नहीं दिए जाने से नाराज है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा चलाया जा रहा जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण न मिलने पर वो खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उमा भारती ने कहा था कि अगर आप उन नेताओं के वजूद को पीछे धकेल देंगे, जिनके दम पर पार्टी का वजूद खड़ा है, तो आप एक दिन खुद ख़त्म हो जाओगे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि अगर अब उनको निमंत्रण भी मिला तो भो वह अब जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार है तो ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ एक सच्चाई बन गया : पीएम मोदी

जिस राज्य की मुख्यमंत्री रही, उसी राज्य से राजनीतिक रूप से निर्वासित होना पड़ा था

उमा भारती हिंदुत्व आंदोलन की अग्रणी रही है। उन्होंने दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में 10 साल से चल रही कांग्रेस की सरकार को सत्ता से बेदखल करती हुई 2003 में भाजपा की सरकार बनाई थी और खुद मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी। उमा भारती अधिक दिनों तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं रह पाई और एक साल बाद ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। उनके खिलाफ 1994 के हुबली दंगों के सम्बन्ध में गिरफ़्तारी वारंट जारी जारी हुआ था। 2004 में लाल कृष्ण आडवाणी की आलोचना करने पर उन्हें पार्टी से हटा दिया गया। 2011 में भाजपा में उनकी वापसी हुई। 2012 में वो उत्तर प्रदेश की चरखारी सीट से विधानसभा सदस्य बनी और फिर 2014 में यूपी के ही झांसी लोकसभा सीट से संसद सदस्य चुनी गई और मोदी सरकार में मंत्री बनी। मध्य प्रदेश के नेताओं के विरोध के कारण उन्हें एमपी से यूपी की और जाना पड़ा था।

Tags: Madhya PradeshPMModiUma Bhartiउमा भारतीपीएम मोदीमहिला आरक्षण बिल
Previous Post

सचिन तेंदुलकर ने वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी को विशेष ‘नमो जर्सी’ उपहार में दी

Next Post

पीएम मोदी- अगर मौका मिला तो कांग्रेस मध्य प्रदेश को फिर से ‘बीमारू’ बना देगी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा - Panchayati Times
भारत

सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा

5 October 2026
लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची - Panchayati Times
भारत

लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची

3 October 2026
Next Post
पीएम मोदी-मौका मिला तो कांग्रेस एमपी को से 'बीमारू' बना देगी

पीएम मोदी- अगर मौका मिला तो कांग्रेस मध्य प्रदेश को फिर से 'बीमारू' बना देगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,830)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,150)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान - Panchayati Times

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान

7 October 2026
Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर - Panchayati Times

Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर

7 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved