• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

उत्तराखंड पंचायत चुनाव से पहले हुआ बड़ा प्रशासनिक तबादला, देखें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड पंचायत चुनाव से पहले सरकार ने देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
20 June 2025
in राज्यों से
0
उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला, गन्ना के नए दाम तय  - Panchayati Times

सीएम धामी

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड पंचायत चुनाव से पहले सरकार ने देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में जारी इस आदेश में चार जिलों के जिलाधिकारियों समेत कुल 31 आईएएस, 1 आईएफएस, और 24 पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

इस बड़े बदलाव को राज्य में संभावित पंचायत चुनाव की तैयारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि 21 जून को पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है, ऐसे में सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी को समय रहते दुरुस्त करने की कवायद की है।

जिलाधिकारियों के स्तर पर बड़े बदलाव

  • पौड़ी के डीएम आशीष चौहान को हटाकर उन्हें यूकाडा का सीईओ और निदेशक खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया है। उनकी जगह स्वाति एस भदौरिया, जो अब तक एनएचएम की मिशन निदेशक थीं, को नया डीएम पौड़ी नियुक्त किया गया है।
  • चंपावत के डीएम नवनीत पांडे को अब अपर सचिव कार्मिक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मनीष कुमार, जो अब तक ऊधमसिंह नगर के सीडीओ थे, को चंपावत का नया डीएम बनाया गया है।
  • रुद्रप्रयाग के डीएम सौरभ गहरवार को सिडकुल के एमडी और उद्योग महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह प्रतीक जैन, जो अब तक सिडकुल के एमडी थे, को डीएम रुद्रप्रयाग बनाया गया है।
  • उत्तरकाशी के डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट को ऊर्जा, सहकारिता और उरेडा निदेशक बनाया गया है। उनकी जगह प्रशांत कुमार आर्या, जो निदेशक खेल और अपर सचिव बाल विकास के रूप में कार्यरत थे, को उत्तरकाशी का डीएम नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को जलागम विभाग से मुक्त कर दिया गया है।
  • आईएएस सचिन कुर्वे से पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
  • डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सहकारिता विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
  • डॉ. नीरज खैरवाल से समाज कल्याण विभाग हटाकर उन्हें भाषा विभाग सौंपा गया है।
  • श्रीधर बाबू अद्दांकी को समाज कल्याण और श्रम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
  • धीराज सिंह गर्ब्याल से अल्पसंख्यक कल्याण हटाकर पर्यटन विभाग सौंपा गया है।

PCS अधिकारियों में भी व्यापक तबादले

  • भरत सिंह फिरमाल को आरएफसी कुमाऊं से हटाकर अपर सचिव सचिवालय सेवा बनाया गया है।
  • रामजी शरण शर्मा को कुलसचिव आयुर्वेद विश्वविद्यालय से हटाकर सीडीओ अल्मोड़ा नियुक्त किया गया है।
  • अशोक कुमार जोशी, जो एडीएम ऊधमसिंह नगर थे, अब निदेशक दुग्ध विकास एवं महिला डेरी बनाए गए हैं।
  • प्यारे लाल शाह को नगर आयुक्त कोटद्वार, फिंचाराम को एडीएम हरिद्वार और शैलेंद्र नेगी को एडीएम नैनीताल बनाया गया है।

चुनाव से पहले की प्रशासनिक सर्जरी

राज्य सरकार के इस निर्णय को चुनावी तैयारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कई जिलों में नए डीएम की तैनाती से चुनावी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और बेहतर नियंत्रण की उम्मीद की जा रही है।

इन तबादलों से यह भी संकेत मिलता है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रशासनिक सुधारों को लेकर सक्रिय हैं और चुनावी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मजबूत अफसरशाही की तैनाती चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: स्वरा भास्कर ने राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का सबसे बेहतर इंसान

राज्य सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फैसले से जहां कुछ अधिकारियों को तरक्की और नई जिम्मेदारी मिली है, वहीं कई पुराने चेहरों को महत्वपूर्ण पदों से हटाया गया है। आने वाले दिनों में पंचायत चुनावों के चलते यह फेरबदल प्रशासनिक सुचारूता के लिहाज से अहम साबित हो सकते हैं।

Tags: उत्तराखंड पंचायत चुनावप्रशासनिक तबादला
Previous Post

तेलंगाना में इजरायल के खिलाफ प्रोटेस्ट, ईरान पर हुए हमलों की निंदा; हिरासत में 70 प्रदर्शनकारी

Next Post

‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत विदेश मंत्रालय ने जारी किया प्रेस नोट, वापसी के लिए ऐसे करें संपर्क इसमें से

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

भवानीपुर चुनाव परिणाम पर कानूनी लड़ाई शुरू, ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया - Panchayati Times
राज्यों से

भवानीपुर चुनाव परिणाम पर कानूनी लड़ाई शुरू, ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

16 June 2026
दिल्ली में बढ़ सकते हैं बिजली बिल, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा असर - Panchayati Times
राज्यों से

दिल्ली में बढ़ सकते हैं बिजली बिल, DERC की मंजूरी के बाद गैर-सब्सिडी उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा असर

13 June 2026
इंदौर नगर निगम: बेकाबू पानी टैंकर ने मचाई तबाही - Panchayati Times
पंचायत

इंदौर नगर निगम: बेकाबू पानी टैंकर ने मचाई तबाही

12 June 2026
फर्जी दस्तखत मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, अभिषेक बनर्जी... - Panchayati Times
राज्यों से

फर्जी दस्तखत मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, अभिषेक बनर्जी…

11 June 2026
TMC की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी - Panchayati Times
राज्यों से

TMC की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी

10 June 2026
उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्री करवाना होगा आसान, सीएम योगी का बड़ा आदेश - Panchayati Times
राज्यों से

उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्री करवाना होगा आसान, सीएम योगी का बड़ा आदेश

9 June 2026
Next Post
Ministry of External Affairs issued a press note under 'Operation Sindhu', here's how to register and contact

'ऑपरेशन सिंधु' के तहत विदेश मंत्रालय ने जारी किया प्रेस नोट, वापसी के लिए ऐसे करें संपर्क इसमें से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (549)
  • जुर्म (324)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (293)
  • बिज़नेस (265)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,698)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

जिला परिषद CEO के लिए प्रशिक्षण अभियान शुरू, पंचायतों को सशक्त बनाने पर जोर - Panchayati Times

जिला परिषद CEO के लिए प्रशिक्षण अभियान शुरू, पंचायतों को सशक्त बनाने पर जोर

16 June 2026
‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल: क्या दीपिका की जगह लेंगी आलिया भट्ट? - Panchayati Times

‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल: क्या दीपिका की जगह लेंगी आलिया भट्ट? 

16 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved