• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 23, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

शहडोल की ग्राम पंचायत में दो फोटोकॉपी के बने 4 हजार रुपये के बिल 

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की ग्राम पंचायत कुदरी द्वारा दो फोटोकॉपी के लिए 4 हजार रुपये का बिल तैयार किया गया और उसे मंजूरी देकर भुगतान भी कर दिया गया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
28 August 2025
in पंचायत
0
शहडोल की ग्राम पंचायत में दो फोटोकॉपी के बने 4 हजार रुपये के बिल - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की एक ग्राम पंचायत में सरकारी पैसे के दुरुपयोग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ग्राम पंचायत कुदरी द्वारा दो साधारण फोटोकॉपी के लिए 4 हजार रुपये का बिल तैयार किया गया और उसे मंजूरी देकर भुगतान भी कर दिया गया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

ग्राम पंचायत कुदरी की ओर से “राज फोटोकॉपी सेंटर एवं डिजिटल स्टूडियो” नामक दुकान से फोटोकॉपी कराई गई, जिसमें सिर्फ दो पन्नों की फोटोकॉपी के लिए प्रति पेज 2,000 रुपये यानी कुल 4,000 रुपये का बिल बनाया गया। आमतौर पर फोटोकॉपी की दर 1 से 2 रुपये प्रति पन्ना होती है, ऐसे में इस बिल की वैधता पर सवाल उठना लाज़मी है।

इस बिल पर ग्राम सरपंच चंद्रवती देवी और पंचायत सचिव गुलाब सिंह के हस्ताक्षर और आधिकारिक मुहर लगी हुई है, जिससे यह साफ है कि इसे स्वीकृति भी मिल चुकी है।

जिम्मेदार कौन?

मीडिया से बातचीत में सरपंच चंद्रवती देवी ने सफाई दी कि उन्हें बिल की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, “सचिव ने जो दस्तावेज लाकर हस्ताक्षर कराए, मैंने कर दिए। अब मैं अधिकारियों से बात करूंगी।”

वहीं पंचायत के वर्तमान सचिव हेमराज कहार ने कहा कि यह भुगतान उनके कार्यकाल से पहले का है। उन्होंने बताया कि बिल बनाने में तकनीकी गड़बड़ी हुई है, जहां रेट और क्वांटिटी की जगह आपस में बदल गई है। उनका दावा है कि “जांच अधिकारियों से यह गलती छूट गई और बिल पास हो गया।”

शहडोल की ग्राम पंचायत में दो फोटोकॉपी के बने 4 हजार रुपये के बिल - Panchayati Times

दुकानदार को भी याद नहीं

फोटोकॉपी की जिस दुकान से यह बिल लिया गया, उसका नाम महाराज फोटोकॉपी सेंटर है। संचालक अनिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि पंचायत के अधिकांश दस्तावेजी काम उनकी दुकान से होते हैं, लेकिन उन्हें याद नहीं कि किस दस्तावेज पर इतने अधिक पैसे लिए गए। उन्होंने कहा कि सटीक जानकारी पंचायत से ही मिल सकती है।

सोशल मीडिया पर आलोचना, जांच की मांग

सोशल मीडिया पर यह मामला सामने आते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाजें उठने लगी हैं। लोगों ने इस तरह के फर्जी बिलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कई यूजर्स ने लिखा कि अगर दो पन्नों की फोटोकॉपी 4 हजार में होती है, तो पंचायतों में विकास कार्यों का हाल क्या होगा।

क्या कहती है प्रशासन?

हालांकि अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक बयान नहीं आया है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। अगर जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदारों पर वित्तीय अनियमितता के तहत कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़की बीजेपी

ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी एक बार फिर उजागर हुई है। दो पन्नों की फोटोकॉपी के लिए हजारों रुपये के भुगतान ने यह दिखा दिया है कि नीचे के स्तर पर भी भ्रष्टाचार किस हद तक फैला हुआ है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है और दोषियों को क्या सजा मिलती है।

Tags: ग्राम पंचायतग्राम पंचायत कुदरीफोटोकॉपीशहडोल
Previous Post

प्रधानमंत्री की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़की बीजेपी

Next Post

ऑनलाइन गेमिंग एक्ट को कोर्ट में मिली चुनौती, इस दिन होगी सुनवाई

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

राजस्थान: तिजारा नगर परिषद चेयरमैन चुनाव से पहले 18 कांग्रेस पार्षदों को पंचकूला में रोका गया - Panchayati Times
पंचायत

राजस्थान: तिजारा नगर परिषद चेयरमैन चुनाव से पहले 18 कांग्रेस पार्षदों को पंचकूला में रोका गया

21 September 2026
UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा - Panchayati Times
पंचायत

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा

16 September 2026
यूपी के इन ग्राम पंचायतों को मिलेंगे 50-50 लाख रुपये - Panchayati Times
पंचायत

यूपी के इन ग्राम पंचायतों को मिलेंगे 50-50 लाख रुपये

15 September 2026
राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम 2026: जानें नगर निगम का रिजल्ट - Panchayati Times
पंचायत

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम 2026: जानें नगर निगम का रिजल्ट

14 September 2026
राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में लगा BJP को झटका, कांग्रेस का बोर्ड बनना तय - Panchayati Times
पंचायत

राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में लगा BJP को झटका, कांग्रेस का बोर्ड बनना तय

14 September 2026
Water Sufficient Gram Panchayat: जल-पर्याप्त ग्राम पंचायतों के लिए शुरू हुआ प्रशिक्षण, 5 राज्यों की 500 पंचायतों पर फोकस - Panchayati Times
पंचायत

Water Sufficient Gram Panchayat: जल-पर्याप्त ग्राम पंचायतों के लिए शुरू हुआ प्रशिक्षण, 5 राज्यों की 500 पंचायतों पर फोकस

9 September 2026
Next Post
ऑनलाइन गेमिंग एक्ट को कोर्ट में मिली चुनौती, इस दिन होगी सुनवाई - Panchayati Times

ऑनलाइन गेमिंग एक्ट को कोर्ट में मिली चुनौती, इस दिन होगी सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (584)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (319)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,816)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,144)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (201)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? - Panchayati Times

SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

22 September 2026
राजस्थान: तिजारा नगर परिषद चेयरमैन चुनाव से पहले 18 कांग्रेस पार्षदों को पंचकूला में रोका गया - Panchayati Times

राजस्थान: तिजारा नगर परिषद चेयरमैन चुनाव से पहले 18 कांग्रेस पार्षदों को पंचकूला में रोका गया

21 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved