Ind vs Pak Asia Cup Final: एशिया कप के भारत-पाकिस्तान फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से परास्त कर दिया। जिसके बाद से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया कप के भारत-पाकिस्तान फाइनल की तुलना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से की और कहा कि नतीजा वही रहा, भारत जीता।
उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर। नतीजा वही है, भारत जीतता है! हमारे क्रिकेटरों को बधाई।’ पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने अपनी सैन्य कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया था।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025 Final: न पदक पहना..न ट्रॉफी ली, टीम इंडिया ने पाक के खिलाफ ऐसे मनाया जश्न
यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई, जिसमें इस जीत को सिर्फ एक क्रिकेटीय उपलब्धि ही नहीं बल्कि तनावपूर्ण प्रतिद्वंद्विता में एक प्रतीकात्मक विजय के रूप में भी देखा गया। यह एशिया कप भारत और पाकिस्तान के बीच पाहलगाम हमले और उसके बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला क्रिकेट मुकाबला था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी।
उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा और खेल में अपनी दमदार छाप छोड़ी। मैं कामना करती हूँ कि टीम इंडिया भविष्य में भी अपनी यह गौरवशाली यात्रा जारी रखे।’









