• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 25, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

अमित शाह ने नेहरू, इंदिरा और सोनिया गांधी की वोट चोरी गिनाई

संसद के भीतर मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बीच मतदाता सूची और चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
10 December 2025
in भारत
0
अमित शाह ने नेहरू, इंदिरा और सोनिया गांधी की वोट चोरी गिनाई - Panchayati Times

अमित शाह

Share on FacebookShare on Twitter

संसद के भीतर मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। मतदाता सूची, चुनाव आयोग की भूमिका और नागरिकता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के दौरान दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज़ होता गया।

‘वोटर वही जो भारत का नागरिक हो’ — अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मतदाता सत्यापन को लेकर स्थिति स्पष्ट है और यह जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है कि वह तय करे कौन वैध वोटर है और कौन नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी व्यक्ति का मतदाता बनना तभी संभव है जब वह भारत का नागरिक हो।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस सांसद हरियाणा के एक घर का उदाहरण देकर वोटरों की संख्या को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, जबकि चुनाव आयोग की जांच में यह दावा गलत निकला। उनके मुताबिक, “फर्जी नैरेटिव बनाकर वोट चोरी का मुद्दा उछाला जा रहा है।”

इस टिप्पणी पर विपक्ष की ओर से जोरदार आपत्ति जताई गई। हंगामे के बीच शाह ने कहा कि उन्हें अपनी बात पूरी करने दी जाए, इसके बाद विपक्ष अपनी प्रतिक्रिया दे और वह उसका जवाब देने को तैयार हैं।

राहुल पर तीखा हमला—‘तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस का दूंगा जवाब’

अमित शाह ने कहा कि वह राहुल गांधी की तीन हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस—“सादी वाली, एटम बम वाली और हाइड्रोजन बम वाली”—का जवाब देने वाले हैं। इस पर राहुल गांधी ने बीच में हस्तक्षेप किया, जिस पर शाह ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “30 साल से संसद में आ रहा हूं, मेरे बोलने का क्रम मैं तय करता हूं।”

राहुल गांधी ने इसे “डरा हुआ और घबराया हुआ जवाब” बताया। शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि वह “राहुल गांधी के चेहरे पर चिंता साफ देख सकते हैं” और वह किसी भी उकसावे में नहीं आएंगे।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को पूर्ण इम्युनिटी देने के सुझाव पर भी तत्काल जवाब की मांग की और शाह को खुली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बहस की चुनौती दी।

अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया ‘तीन बड़ी वोट चोरी’ का आरोप

गृहमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के इतिहास में तीन बार “वोट चोरी” हुई:

  1. पहली वोट चोरी: शाह के अनुसार, आज़ादी के बाद प्रधानमंत्री चयन की प्रक्रिया में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों ने अधिकतर वोट सरदार पटेल को दिए, लेकिन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू बने।
  2. दूसरी वोट चोरी: इंदिरा गांधी के रायबरेली चुनाव को कोर्ट ने “अनैतिक” करार दिया था। शाह ने कहा कि इसके बाद अपने बचाव में संसद में ऐसा कानून लाया गया, जिससे प्रधानमंत्री के खिलाफ केस चलाना मुश्किल हो गया।
  3. तीसरी वोट चोरी: शाह ने दावा किया कि एक मामला अदालत में है जिसमें कहा गया है कि सोनिया गांधी भारत की नागरिकता मिलने से पहले मतदाता थीं। कांग्रेस ने इस पर जोरदार आपत्ति जताई। केसी वेणुगोपाल ने चुनौती दी कि गृहमंत्री यह साबित करें कि सोनिया गांधी ने कभी गैर-नागरिक रहते हुए वोट दिया।

यह भी पढ़ें: फिल्म ‘धुरंधर’ कमाई में भी निकला धुरंधर

स्पीकर ने हस्तक्षेप करते हुए स्पष्ट किया कि गृह मंत्री ने इस मामले पर कोई निष्कर्ष नहीं दिया, सिर्फ कोर्ट में लंबित केस का उल्लेख किया है।

Tags: अमित शाह
Previous Post

फिल्म ‘धुरंधर’ कमाई में भी निकला धुरंधर

Next Post

इंडिगो की बड़ी घोषणा: यात्रियों को मिलेगा 10,000 रुपये का वाउचर

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान - Panchayati Times
भारत

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान

25 September 2026
पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद - Panchayati Times
पंचायत

पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद

24 September 2026
SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? - Panchayati Times
भारत

SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

22 September 2026
LPG Subsidy Rule 2026: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए जरूरी होगा बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण, जानें पूरा नियम - Panchayati Times
भारत

LPG Subsidy Rule 2026: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए जरूरी होगा बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण, जानें पूरा नियम

21 September 2026
DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती - Panchayati Times
भारत

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती

19 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times
बिज़नेस

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
Next Post
इंडिगो यात्रियों को देगा 10000 रुपये का वाउचर- Panchayati Times

इंडिगो की बड़ी घोषणा: यात्रियों को मिलेगा 10,000 रुपये का वाउचर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (585)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (320)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,818)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,144)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (201)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान - Panchayati Times

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान

25 September 2026
पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद - Panchayati Times

पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद

24 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved