• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 14, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home शिक्षा / जॉब

ट्रेन की देरी से छूटा NEET पेपर, रेलवे पर लगा 9.10 लाख रुपये का जुर्माना

उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद से जुड़ा एक अहम उपभोक्ता विवाद सामने आया है, जहां जिला उपभोक्ता आयोग ने रेलवे विभाग पर 9 लाख 10 हजार रुपये का भारी मुआवजा लगाया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
27 January 2026
in शिक्षा / जॉब
0
UP-Bihar Special Train: दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें पूरा टाइमटेबल - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद से जुड़ा एक अहम उपभोक्ता विवाद सामने आया है, जहां जिला उपभोक्ता आयोग ने रेलवे विभाग पर 9 लाख 10 हजार रुपये का भारी मुआवजा लगाया है। यह फैसला एक छात्रा की उस शिकायत पर आया है, जिसमें उसने ट्रेन की देरी के कारण नीट परीक्षा से वंचित होने की बात कही थी।

परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सकी छात्रा

बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पिकौरा बक्स मोहल्ले की रहने वाली समृद्धि वर्ष 2018 में नीट की तैयारी कर रही थीं। उनका परीक्षा केंद्र लखनऊ के जयनारायण पीजी कॉलेज में निर्धारित था। परीक्षा के दिन वह बस्ती से लखनऊ जाने के लिए इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन से रवाना हुईं।

ट्रेन का निर्धारित पहुंच समय सुबह 11 बजे था, लेकिन ट्रेन करीब ढाई घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय 12:30 बजे था, ऐसे में वह समय पर नहीं पहुंच सकीं और परीक्षा देने से वंचित रह गईं।

उपभोक्ता आयोग पहुंचा मामला

इस घटना से आहत समृद्धि ने इसे रेलवे की लापरवाही बताते हुए जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई। उनके अधिवक्ता प्रभाकर मिश्रा के अनुसार, रेलवे मंत्रालय, रेलवे के महाप्रबंधक और स्टेशन अधीक्षक को नोटिस भेजे गए, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद सितंबर 2018 में औपचारिक रूप से मुकदमा दायर किया गया।

रेलवे ने देरी मानी, कारण नहीं बताया

करीब सात वर्षों तक चले इस मुकदमे में आयोग ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। सुनवाई के दौरान रेलवे ने ट्रेन के विलंब की बात स्वीकार की, लेकिन देरी का स्पष्ट कारण प्रस्तुत नहीं कर सका। इसे सेवा में कमी मानते हुए आयोग ने रेलवे को दोषी ठहराया।

45 दिन में भुगतान का आदेश

जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश अमरजीत वर्मा और सदस्य अजय प्रकाश सिंह की पीठ ने रेलवे को 9 लाख 10 हजार रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया। साथ ही यह भी कहा गया कि यदि 45 दिनों के भीतर भुगतान नहीं किया गया, तो पूरी राशि पर 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा।

यह भी पढ़ें: उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव पर UGC की सख्ती 

इस फैसले के बाद रेल प्रशासन में हलचल मची हुई है। यह मामला न केवल यात्रियों के अधिकारों को रेखांकित करता है, बल्कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण अवसरों में समयबद्ध सेवाओं की अहमियत भी उजागर करता है।

Tags: 9 लाख. जुर्मानाNEET पेपरउत्तर प्रदेशट्रेनबस्तीरेलवे
Previous Post

यूपी कांग्रेस को बड़ा झटका: दिग्गज नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा 

Next Post

ESGF ईस्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप (सेंट्रल ज़ोन) का भव्य समापन, 18 टाइटल्स में दिखा देश का सर्वश्रेष्ठ ईस्पोर्ट्स टैलेंट

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Agricultural Students Fellowship: कृषि छात्रों के लिए बड़ी राहत, NSP-DBT सिस्टम शुरू; 6,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स को मिलेगी सीधी आर्थिक मदद - Panchayati Times
कृषि समाचार

Agricultural Students Fellowship: कृषि छात्रों के लिए बड़ी राहत, NSP-DBT सिस्टम शुरू; 6,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स को मिलेगी सीधी आर्थिक मदद

12 August 2026
IIT दिल्ली में पीएम मोदी क्यों कहा, 'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...' - Panchayati Times
भारत

IIT दिल्ली में पीएम मोदी क्यों कहा, ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’

8 August 2026
Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी - Panchayati Times
राज्यों से

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी

7 August 2026
रांची छात्र आंदोलन: JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर सरकार ने वार्ता का दिया प्रस्ताव, छात्रों ने रखी खुली बातचीत की शर्त - Panchayati Times
राज्यों से

रांची छात्र आंदोलन: JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर सरकार ने वार्ता का दिया प्रस्ताव, छात्रों ने रखी खुली बातचीत की शर्त

5 August 2026
NEET UG 2026: पुडुचेरी स्टेट मेरिट लिस्ट में नेगेटिव अंक वाले अभ्यर्थियों के नाम, जानिए इसकी वजह और आगे की प्रक्रिया - Panchayati Times
राज्यों से

NEET UG 2026: पुडुचेरी स्टेट मेरिट लिस्ट में नेगेटिव अंक वाले अभ्यर्थियों के नाम, जानिए इसकी वजह और आगे की प्रक्रिया

4 August 2026
Chessveda और SBDAV पब्लिक स्कूल की साझेदारी, डिजिटल शतरंज प्रशिक्षण अपनाने वाला पहला स्कूल बना - Panchayati Times
खेल

Chessveda और SBDAV पब्लिक स्कूल की साझेदारी, डिजिटल शतरंज प्रशिक्षण अपनाने वाला पहला स्कूल बना

28 July 2026
Next Post
ESGF ईस्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप (सेंट्रल ज़ोन) का भव्य समापन, 18 टाइटल्स में दिखा देश का सर्वश्रेष्ठ ईस्पोर्ट्स टैलेंट - Panchayati Times

ESGF ईस्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप (सेंट्रल ज़ोन) का भव्य समापन, 18 टाइटल्स में दिखा देश का सर्वश्रेष्ठ ईस्पोर्ट्स टैलेंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (230)
  • खेल (578)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (350)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (305)
  • बिज़नेस (285)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,785)
  • मनोरंजन (310)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,118)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (190)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

पीएम मोदी ने हरसिमरत कौर को फोन कर जाना सुखबीर सिंह बादल का हाल - Panchayati Times

पीएम मोदी ने हरसिमरत कौर को फोन कर जाना सुखबीर सिंह बादल का हाल

13 August 2026
भरत तिवारी के परिवार के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान - Panchayati Times

भरत तिवारी के परिवार के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

13 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved