• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 25, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

Rafale Deal 2026: भारत को मिलेंगे 114 राफेल, डील को मिली मंजूरी

Rafale Deal 2026: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 114 मेक इन इंडिया राफेल फाइटर जेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
12 February 2026
in भारत
0
Rafale Deal 2026: भारत को मिलेंगे 114 राफेल, डील को मिली मंजूरी - Panchayati Times

Rafale

Share on FacebookShare on Twitter

Rafale Deal 2026: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे से ठीक पहले भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 114 मेक इन इंडिया राफेल फाइटर जेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये की यह डील दुनिया की सबसे बड़ी रक्षा सौदों में से एक मानी जा रही है।

डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) की अहम बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। अब यह मामला आगे वित्त मंत्रालय और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) के पास जाएगा।

114 राफेल से बनेंगी 5-6 नई स्क्वाड्रन

भारतीय वायुसेना की मौजूदा घटती स्क्वाड्रन ताकत को देखते हुए यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है। 114 राफेल लड़ाकू विमानों से वायुसेना की लगभग 5 से 6 नई स्क्वाड्रन तैयार की जा सकती हैं। एक स्क्वाड्रन में आमतौर पर 18 से 20 फाइटर जेट शामिल होते हैं।

सूत्रों के अनुसार, इन 114 विमानों में से करीब 16 सीधे फ्रांस से खरीदे जा सकते हैं, जबकि बाकी भारत में ही बनाए जाएंगे।

मेक इन इंडिया के तहत भारत में निर्माण

यह सौदा गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट (G2G) मॉडल के तहत होने की संभावना है। करार के बाद फ्रांसीसी कंपनी दासो एविएशन भारत में किसी भारतीय साझेदार कंपनी के साथ मिलकर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी।

बताया जा रहा है कि भारत में बनने वाले राफेल विमानों में लगभग 60 प्रतिशत तक स्वदेशी उपकरण और हथियार शामिल किए जा सकते हैं। इससे न सिर्फ आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती मिलेगी, बल्कि रक्षा उत्पादन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

पहले भी हो चुके हैं राफेल सौदे

  • 2016 में भारत ने 36 राफेल फाइटर जेट करीब 59 हजार करोड़ रुपये में खरीदे थे।
  • 2025 में नौसेना के लिए 26 राफेल (मरीन वर्जन) विमानों का सौदा लगभग 63 हजार करोड़ रुपये में हुआ था।

नौसेना के लिए खरीदे गए राफेल (M) विमानों को स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत पर तैनात किया जाएगा।

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में राफेल की भूमिका

हालिया सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान राफेल फाइटर जेट की क्षमताओं ने वायुसेना का भरोसा और मजबूत किया। एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी राफेल को इस अभियान का अहम हथियार बताया है।

फिलहाल वायुसेना के पास मौजूद 36 राफेल विमान मेटियोर, मीका और स्कैल्प जैसी उन्नत मिसाइलों से लैस हैं। नए मेक इन इंडिया राफेल विमानों में भारतीय निर्मित मिसाइलें भी शामिल की जा सकती हैं।

MRFA प्रोजेक्ट पर असर

अगर 114 राफेल परियोजना को अंतिम मंजूरी मिल जाती है, तो वायुसेना का पुराना MRFA (मीडियम रोल फाइटर एयरक्राफ्ट) प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में जा सकता है। MRFA के तहत भी 114 विमानों का प्रस्ताव था, लेकिन उसमें वैश्विक कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धी टेंडर प्रक्रिया शामिल थी। नई डील सीधे भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच होगी।

भारत-फ्रांस रक्षा संबंध होंगे और मजबूत

फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की आगामी भारत यात्रा से पहले इस डील को मंजूरी मिलना दोनों देशों के रणनीतिक रिश्तों को नई मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है। यह समझौता न केवल वायुसेना की ताकत बढ़ाएगा, बल्कि भारत को रक्षा उत्पादन में वैश्विक हब बनाने की दिशा में भी अहम साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: किसान और ट्रेड यूनियनों ने किया भारत बंद का आह्वान

अब सभी की नजर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की अंतिम मंजूरी पर टिकी है, जिसके बाद यह ऐतिहासिक रक्षा सौदा औपचारिक रूप ले सकता है।

Tags: RafaleRafale DealRafale Deal 2026राफेल
Previous Post

किसान और ट्रेड यूनियनों ने किया भारत बंद का आह्वान

Next Post

Patna NEET Student Death Case: CBI ने दर्ज की FIR 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान - Panchayati Times
भारत

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान

25 September 2026
पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद - Panchayati Times
पंचायत

पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद

24 September 2026
SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? - Panchayati Times
भारत

SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

22 September 2026
LPG Subsidy Rule 2026: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए जरूरी होगा बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण, जानें पूरा नियम - Panchayati Times
भारत

LPG Subsidy Rule 2026: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए जरूरी होगा बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण, जानें पूरा नियम

21 September 2026
DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती - Panchayati Times
भारत

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती

19 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times
बिज़नेस

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
Next Post
Patna NEET Student Death Case: CBI ने दर्ज की FIR - Panchayati Times

Patna NEET Student Death Case: CBI ने दर्ज की FIR 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (585)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (320)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,818)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,144)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (201)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान - Panchayati Times

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान

25 September 2026
पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद - Panchayati Times

पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद

24 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved