• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

असम विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल पेश 

असम सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को विधानसभा में “असम समान नागरिक संहिता विधेयक 2026” पेश कर दिया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
25 May 2026
in भारत, राज्यों से
0
असम विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल पेश - Panchayati Times

असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा

Share on FacebookShare on Twitter

असम सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को विधानसभा में “असम समान नागरिक संहिता विधेयक 2026” पेश कर दिया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अगुवाई वाली सरकार द्वारा कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह बिल सदन में रखा गया। इसके साथ ही असम, उत्तराखंड और गुजरात के बाद UCC की पहल करने वाला तीसरा भाजपा शासित राज्य बन गया है।

संसदीय कार्य मंत्री अतुल बोरा ने मुख्यमंत्री की ओर से यह विधेयक सदन में पेश किया। प्रस्तावित कानून में बहुविवाह पर रोक लगाने और पार्टनरशिप रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य बनाने जैसे अहम प्रावधान शामिल किए गए हैं। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह कानून राज्य की अनुसूचित जनजातियों (ST) पर लागू नहीं होगा।

विपक्ष ने उठाए सवाल

विधानसभा में बिल पेश होने के बाद विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया। विपक्षी विधायकों का कहना है कि सरकार को इस विषय पर सभी समुदायों और राजनीतिक दलों से व्यापक चर्चा करनी चाहिए थी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि UCC को राजनीतिक एजेंडे के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है।

असम कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जाकिर हुसैन सिकदर ने कहा कि राज्य में इस कानून की वास्तविक आवश्यकता पर सरकार ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। उनका कहना है कि इस तरह के संवेदनशील विषय पर पहले व्यापक जनसुनवाई और संवाद होना चाहिए था।

बीजेपी ने बताया ऐतिहासिक कदम

भाजपा नेताओं ने UCC विधेयक को सामाजिक समानता और कानूनी एकरूपता की दिशा में अहम कदम बताया है। भाजपा विधायक विश्वजीत डिमरी ने कहा कि सरकार इस बिल को मौजूदा विधानसभा सत्र में पारित कराने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसके बाद इसे राज्य में लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पहले ही संकेत दे चुके थे कि उनकी सरकार UCC लागू करने के अपने वादे पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया था कि विधानसभा में इस विधेयक को पर्याप्त समर्थन मिलेगा।

क्या हैं बिल के मुख्य बिंदु?

  • बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव
  • पार्टनरशिप रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
  • सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक नियम लागू करने की कोशिश
  • अनुसूचित जनजातियों को कानून के दायरे से बाहर रखा गया
  • विवाह और पारिवारिक मामलों में समान कानूनी ढांचे की तैयारी

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की कीमतें चौथी बार बढ़ी, राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला

असम सरकार का यह कदम राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बड़ी बहस का विषय बन गया है। आने वाले दिनों में विधानसभा में इस बिल पर जोरदार चर्चा होने की संभावना है।

Tags: UCCUCC Billअसम विधानसभासमान नागरिक संहिता
Previous Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतें चौथी बार बढ़ी, राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला

Next Post

CBSE Class 12 छात्रों को बड़ी राहत, स्कैन कॉपी आवेदन की तारीख फिर बढ़ी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times
भारत

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
भवानीपुर चुनाव परिणाम पर कानूनी लड़ाई शुरू, ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया - Panchayati Times
राज्यों से

भवानीपुर चुनाव परिणाम पर कानूनी लड़ाई शुरू, ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

16 June 2026
अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

16 June 2026
Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख - Panchayati Times
भारत

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख 

13 June 2026
असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद

13 June 2026
दिल्ली में बढ़ सकते हैं बिजली बिल, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा असर - Panchayati Times
राज्यों से

दिल्ली में बढ़ सकते हैं बिजली बिल, DERC की मंजूरी के बाद गैर-सब्सिडी उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा असर

13 June 2026
Next Post
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के पोर्टल पर हुआ साइबर हमला - Panchayati Times

CBSE Class 12 छात्रों को बड़ी राहत, स्कैन कॉपी आवेदन की तारीख फिर बढ़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (267)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,699)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved