• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 9, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार में बीजेपी को 11 सीटें मिलने का अनुमान

इंडिया गठबंधन बिहार में सफल होता दिख रहा है। 2014 और 2019 के लोकसभा डाटा के अनुसार इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को नुकसान होने जा रहा है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
11 January 2024
in भारत, लोकसभा चुनाव 2024
0
लोकसभा चुनाव: बिहार में बीजेपी को 11 सीटें मिलने का अनुमान

लोकसभा चुनाव: बिहार में बीजेपी को 11 सीटें मिलने का अनुमान

Share on FacebookShare on Twitter
लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को 15 विपक्षी दलों की महाबैठक हुई थी जो अब इंडिया गठबंधन की शक्ल ले चुकी है। अब तक इंडिया गठबंधन की कुल चार बैठक हो चुकी है। अभी तक इस इंडिया गठबंधन का नेता, नियत, नारा तय नहीं हुआ है और न ही सीट शेयरिंग पर कोई हल निकला है। इंडिया गठबंधन की पहली बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत 6 राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्री, 6 पूर्व मुख्यमंत्री एवं अन्य नेता शामिल हुए थे। तब से अबतक बिहार की राजनीति में बहुत पानी बह चूका है। ललन सिंह को हटाकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) की कमान नीतीश कुमार ने अपने हाथों में ले ली है। हालांकि इंडिया गठबंधन का संयोजक बनने का इंतजार उनका बढ़ता जा रहा है।
जिस राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस विपक्षी एकता के अगुवा बने हुए थें उस राज्य बिहार में भाजपा को बड़ा नुकसान होते हुए दिख रहा है। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को कुल 303 सीटें मिली थी जिसमें से बिहार में भाजपा को 17 सीटें एवं उसके गठबंधन के सहयोगी JDU को 16 और LJP को 6 सीटें मिली थी। 2019 में बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में 39 भाजपा गठबंधन के खाते में गई थी और एकमात्र सीट कांग्रेस को मिली थी।
अभी के वर्तमान स्थिति में भाजपा का जेडीयू से गठबंधन टूट चूका है। भाजपा एलजेपी के दोनों गुट, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल, जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी के साथ गठबंधन कर अगली लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। अभी भाजपा के पास बिहार में 17 खुद की और 6 लोजपा के दोनों गुटों को मिलाकर भाजपा गठबंधन के पास कुल 23 सीटें हैं।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने जारी किया “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का रूट मैप, सबसे अधिक दिन उत्तर प्रदेश में रहेगी यात्रा
आगामी लोकसभा चुनाव में 2014 वाली स्थिति बनती दिख रही बिहार में
2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा, लोजपा और उपेंद्र कुशवाहा की उस समय की पार्टी रालोसपा के साथ चुनाव लड़ी थी। जेडीयू अकेले चुनाव लड़ी थी और राजद, कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में बिहार को 40 सीटों में भाजपा गठबंधन को 31 सीटें, जेडीयू को दो सीटें और कांग्रेस गठबंधन को 7 सीटें जिसमें से राजद को 4, कांग्रेस को 2 और एनसीपी को एक सीट मिली थी।
2024 में भाजपा गठबंधन को बिहार में लगभग 11 सीटें मिलती दिखाई दे रही है
जेडीयू का भाजपा से गठबंधन तोड़कर राजद-कांग्रेस के साथ मिल जाना भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी होती दिख रही है। 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों का अध्यन करने से पता चलता है कि भाजपा को 2024 में 11 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। 2014 लोकसभा चुनाव में उस समय के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की आंधी चल रही थी। राजद अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही थी और जेडीयू अकेले चुनाव लड़ रही थी। राजद को राजनीतिक जीवनदान 2015 के विधानसभा चुनाव में मिली जब राजद जेडीयू के साथ विधानसभा का चुनाव लड़ी थी। खैर लौटते है 2014 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर।
अगर आप 2014 के लोकसभा चुनाव में राजद गठबंधन और जेडीयू को मिले वोट को जोड़ेंगे और फिर उसे बीजेपी गठबंधन को मिले वोट से तुलना करेंगे तो पाएंगे की …
13 लोकसभा की सीटें जहां जेडीयू + राजद गठबंधन का वोट बीजेपी को मिले वोट से सवा लाख (1,25,000) या उससे अधिक है। ये सीटें हैं; (अररिया (3,68,273), पूर्णिया (2,41,013), कटिहार (2,15,505), बांका (2,30,852), भागलपुर (1,41,741), झंझारपुर (1,28,183), मधेपुरा (4,29,131), किशनगंज (2,50,434), नालंदा (1,36,897), समस्तीपुर (1,93,252), सुपौल (3,56,489), बेगुसराय (1,34,000), खगड़िया (1,44,313)) ये वो सीटें हैं जहां 2024 में महागठबंधन को जीतने में कोई मुश्किल नहीं होगी।
5 लोकसभा की सीटें जहां बीजेपी गठबंधन का वोट राजद गठबंधन + जेडीयू से सवा लाख (1,25,000) या उससे अधिक है। (गया, मुजफ्फरपुर (1,37,279), गोपालगंज (2,92,256),हाजीपुर (1,29,710), पटना साहिब) ये वो सीटें हैं जहां बीजेपी गठबंधन को 2024 की लोकसभा चुनाव जीतने में कोई मुश्किल नहीं होगी।
2 लोकसभा की सीटें जहां राजद गठबंधन + जेडीयू का वोट बीजेपी के वोट से (75,000 – 1,25,000) वोट अधिक है। ये सीटें हैं; जमुई (1,12,652) और महराजगंज (1,11,068)
10 लोकसभा की सीटें जहां राजद गठबंधन + जेडीयू का वोट बीजेपी के वोटों का अंतर (50,000 – 75,000) के बीच है; जिसमे 1 सीट (पूर्वी चम्पारण-63,559 ) पर बीजेपी आगे है और 9 (औरंगाबाद (69,790), बक्सर (52,450), दरभंगा (69,451), जहानाबाद (58,511), मुंगेर (73,833), पाटलिपुत्र (56,906), सारण (66,060), शिवहर (29,983), उजियारपुर (59,200)) पर महागठबंधन आगे है।
10 लोकसभा की सीटें जहां राजद गठबंधन + जेडीयू का वोट और बीजेपी के वोटों का अंतर 50,000 या उससे कम का है जिसमें 5 सीटों (सीतामढ़ी (50,777), आरा (37,065), काराकाट (38,532),वाल्मीकि नगर (36,183), सिवान (32,841)) पर बीजेपी गठबंधन आगे है और 5 सीटों (नवादा (28,060), मधुबनी (35,857), पश्चिम चम्पारण (11,546), सासाराम (29,983), वैशाली (45,540)) पर महागठबंधन।
2014 के लोकसभा चुनाव में विभिन्न दलों को मिले वोटों का अध्यन करने से पता चलता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन को गया, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, हाजीपुर, पटना साहिब, पूर्वी चम्पारण, सीतामढ़ी, आरा, काराकाट, वाल्मीकि नगर, सिवान कुल 11 सीटों पर जीत मिलती हुई दिखाई दे रही है।
Tags: इंडिया गठबंधननीतीश कुमारबिहारभाजपालोकसभा चुनाव 2024
Previous Post

लक्षद्वीप प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ा पटेल ‘प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’

Next Post

बिहार सरकार ने दोगुना किया मुखिया, सरपंचों का मानदेय, आंगनबाड़ी सेविका का भी बढ़ा भत्ता

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा - Panchayati Times
भारत

सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा

5 October 2026
लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची - Panchayati Times
भारत

लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची

3 October 2026
Next Post
मुखिया, सरपंचों का मानदेय बिहार सरकार ने किया दोगुना

बिहार सरकार ने दोगुना किया मुखिया, सरपंचों का मानदेय, आंगनबाड़ी सेविका का भी बढ़ा भत्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,830)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,150)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान - Panchayati Times

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान

7 October 2026
Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर - Panchayati Times

Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर

7 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved