• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 6, 2025
  • Login
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • पंचायत
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • पंचायत
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • पंचायत
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
  • शिक्षा / जॉब
  • English
Home भारत

विपक्ष के हमारा टैक्स, हमारा मनी के नारे को पीएम मोदी ने देश को तोड़ने वाला बताया

पीएम मोदी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपना जवाब दिया। उन्होंने विपक्ष के द्वारा "हमारा टैक्स, हमारा मनी" की बात करने पर जमकर हमला बोलते हुए इसे देश को तोड़ने की साजिस बताया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
7 February 2024
in भारत
0
हमारा टैक्स, हमारा मनी के नारे पर पीएम मोदी ने बोला हमला

हमारा टैक्स, हमारा मनी के नारे पर पीएम मोदी ने बोला हमला

Share on FacebookShare on Twitter
पीएम मोदी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपना जवाब दिया। उन्होंने विपक्ष के द्वारा “हमारा टैक्स, हमारा मनी” की बात करने पर जमकर हमला बोलते हुए इसे देश को तोड़ने की साजिस बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि एक राष्ट्र हमारे लिए सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं हैं। हम सब के लिए एक इकाई ऐसी है, प्रेरणा देने वाली इकाई है। जैसे शरीर होता है एकांगी, अगर पैर में कांटा लगे तो हाथ कभी नहीं सोचता है मेरा क्या, पैर को कांटा लगा है, पैर, पैर का काम करेगा, पल भर में हाथ पैर के पास पहुंच जाता है और कांटा हटा देता है। कांटा पैर को लगता है और आँख ये नहीं कहती कि आंसू मैं क्यों बहाऊं, आंसू आंख से निकलते हैं।

"राष्ट्र हमारे लिए सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं है।

जैसे शरीर होता है...पैर में कांटा लगे तो हाथ कभी नहीं सोचता है कि मुझे क्या...पल भर में हाथ पैर के पास पहुंच कर कांटा निकालता है।

हिन्दुस्तान के किसी कोने में दर्द हो तो पीड़ा सबको होनी चाहिए।"#RajyaSabha में पीएम @narendramodi pic.twitter.com/c5JvSlx70L

— SansadTV (@sansad_tv) February 7, 2024

हिंदुस्तान के किसी भी कोने में दर्द हो तो पीड़ा सबको होनी चाहिए: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंदुस्तान के किसी भी कोने में दर्द हो तो पीड़ा सबको होनी चाहिए। अगर देश का एक कोना, अगर शरीर का एक अंग अगर काम नहीं करता है तो पूरा शरीर अपंग माना जाता है। देश का कोई कोना, क्षेत्र विकास से वंचित रह जाएगा तो देश विकसित नहीं हो सकता है। इसलिए हमें भारत को एक एकांगी भाव से देखना चाहिए। उसको टुकड़ों में नहीं देखना चाहिए। जिस प्रकार इन दिनों भाषा बोली जा रही है, देश को तोड़ने के लिए, राजनीतिक स्वार्थ के लिए नए नैरेटिव गढ़े जा रहे हैं। एक पूरी सरकार मैदान में उतर करके भाषा गढ़ रही है इससे बड़ा देश का दुर्भाग्य क्या हो सकता है। झारखंड का कोई आदिवासी बच्चा अगर ओलम्पिक के खेल के अंदर कोई मैडल लेकर के आएगा तो क्या हम ये सोचते हैं कि यह झारखंड का बच्चा है, पूरा देश कहता है कि हमारा बच्चा है।
इसके साथ ही पीएम ने कहा कि हमारे यहां वैक्सीन देश के करोड़ो लोगों को लगा, क्या हम यह कहने लगेंगे वैक्सीन तो उस कोने में बनी थी इसलिए हक़ उनका है, देश को नहीं मिल सकती। वैक्सीन देश के उस शहर में बनी थी इसलिए देश के और भागों को उसका लाभ नहीं मिलेगा, ऐसा सोच सकते हैं ? एक राष्ट्रीय दल के अंदर से ऐसा विचार आए यह बहुत दुखद बात है।
देश के भविष्य के लिए नया खतरा पैदा करने की कोशिश की जा रही: पीएम मोदी
पीएम ने विपक्ष से पूछते हुए कहा कि क्या हिमालय कहना शुरू कर दे नदियां मेरे यहां से बहती है, मैं तुम्हें पानी नहीं लेने दूंगा, पानी का अधिकार मेरा है फिर देश का क्या होगा? देश कहां जाकर के रुकेगा। अगर जिन राज्यों में कोयला है वो कहना शुरू कर दे, कोयला नहीं मिलेगा यह हमारी सम्पति है जाओ तुम अंधेरे में गुजारा करो, देश कैसे चलेगा ?
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने एकबार फिर नेहरू को कोट करते हुए कहा कि कांग्रेस आरक्षण की जन्मजात विरोधी
पीएम ने कहा कि अगर पूरब के लोग कहते कि ऑक्सीजन तो हम नहीं दे सकते हमारे लोगों की जरुरत है, देश को कुछ नहीं मिलेगा तो क्या हाल होता देश का। उन्होंने संकट झेलकर विदेश में ऑक्सीजन पहुंचाया, देश अंदर ये भाव तोड़ने का क्या प्रयास किया जा रहा है, हमारा टैक्स, हमारा मनी, किस भाषा में बोला जा रहा है। ये देश के भविष्य के लिए नए खतरा पैदा करने की कोशिश की जा रही है। देश को तोड़ने के लिए नए-नए नैरेटिव खोजना बंद कर दीजिये। देश को आगे बढ़ाना है, देश को एकसाथ लेकर चलने का प्रयास कीजिये।
author avatar
Gautam Rishi
See Full Bio
Tags: पीएम मोदीहमारा टैक्सहमारा टैक्स हमारा मनीहमारा मनी
Previous Post

Valentine Week 2024: प्यार..इश्क और मोहब्बत के वीक की हुई शुरूआत, आज रोज डे पर ऐसा था बाजार का हाल

Next Post

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के किसान आज दिल्ली कूच कर रहे, संसद का करेंगे घेराव, लगा भीषण जाम

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा ने जर्मनी में की शादी - Panchayati Times
भारत

महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा ने जर्मनी में की शादी 

5 June 2025
राम मंदिर: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, देखें तस्वीर - Panchayati Times
धर्म

राम मंदिर: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, देखें तस्वीर

5 June 2025
राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी केस
जुर्म

हाथ पर बने टैटू से हुई राजा की पहचान..पास में मिला हथियार और महिला की सफेद शर्ट क्या इशारा करती है?

4 June 2025
RCB victory parade stampede
खेल

RCB विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ में 3 की मौत और 50 घायल, सामने आई वजह

4 June 2025
IPL 2025 final
खेल

‘मैं मैदान पर बहुत बार नहीं रोया, लेकिन..’जीत के बाद विराट ने अनुष्का के लिए कहे ये शब्द; हो रहे वायरल

4 June 2025
Road Accident: Eco car crushed under truck in Jhabua, Madhya Pradesh, 9 people of the same family died tragically
ब्रेकिंग न्यूज़

Road Accident: ट्रक के नीचे दबी इको कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत

4 June 2025
Next Post
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के किसान आज दिल्ली कूच कर रहे

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के किसान आज दिल्ली कूच कर रहे, संसद का करेंगे घेराव, लगा भीषण जाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (251)
  • Uncategorized (31)
  • अजब-गजब (33)
  • ऑटोमोबाइल (16)
  • कृषि समाचार (154)
  • खेल (325)
  • जुर्म (183)
  • दुनिया (182)
  • धर्म (108)
  • नई तकनीकी (97)
  • पंचायत (148)
  • बिज़नेस (132)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (618)
  • भारत (1,867)
  • मनोरंजन (163)
  • राज्यों से (550)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (89)
  • स्वास्थ्य (69)

Recent News

चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसा: RCB पर FIR दर्ज, हुआ बड़ा खुलासा _ Panchayati Times

चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसा: RCB पर FIR दर्ज, हुआ बड़ा खुलासा

5 June 2025
UP: कोइरीपुर नगर पंचायत में फर्जी हाजिरी का आरोप, CM से शिकायत - Panchayati Times

UP: कोइरीपुर नगर पंचायत में फर्जी हाजिरी का आरोप, CM से शिकायत

5 June 2025
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • पंचायत
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved