• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 23, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home लोकसभा चुनाव 2024

जानें दरभंगा लोकसभा चुनाव 2024 का समीकरण, मुद्दा, सांसद का रिपोर्ट कार्ड

दरभंगा लोकसभा चुनाव 2024: सांसद महोदय का पिछले पांच साल का रिकॉर्ड जान लीजिये। सांसद महोदय ने संसद में कितना सवाल पूछा है, संसद निधि कितना खर्च किया है, कितने दिन संसद में उपस्थित रहें हैं ?

Gautam Rishi by Gautam Rishi
26 March 2024
in भारत, लोकसभा चुनाव 2024
0
जानें दरभंगा लोकसभा चुनाव का समीकरण, सांसद का रिपोर्ट कार्ड

जानें दरभंगा लोकसभा चुनाव का समीकरण, सांसद का रिपोर्ट कार्ड

Share on FacebookShare on Twitter

दरभंगा लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव का एलान हो चुका है। पहले चरण का अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। एकबार फिर सांसद आपके बीच वोट मांगने जाएंगे। नए वादे करेंगे, नए इरादे का इजहार करेंगे। आप उनके बातों में आएं, उससे पहले उन सांसद महोदय का पिछले पांच साल का रिकॉर्ड जान लीजिये। सांसद महोदय ने संसद में कितना सवाल पूछा है, संसद निधि कितना खर्च किया है, कितने दिन संसद में उपस्थित रहें हैं ? ये सब जानकारी हम आपके लिए एक जगह इकट्ठा कर के लाए हैं।

दरभंगा लोकसभा का निर्माण कब हुआ?

पग पग पोखर माछ मखान, सरस बोल मुस्की मुख पान… इहे थिक मिथिलाक पहचान!! मिथिला की राजधानी दरभंगा लोकसभा का निर्माण आजादी के बाद पहली परिसीमन में ही हो गया था। दरभंगा पोखर, माछ यानि मछली, मखान, शिक्षा के लिए जाना जाता है। दरभंगा को मिथिला का राजधानी भी कहा जाता है।

दरभंगा लोकसभा चुनाव 2019 का नतीजा

जहां तक बात 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों की करें तो एनडीए गठबंधन में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े सांसद गोपाल जी ठाकुर को 5,86,668 वोट और दूसरे स्थान पर महागठबंधन के टिकट पर राजद के प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दीकी आए थें जिनको 3,18,689 वोट मिला था। इस बार भी बीजेपी ने गोपाल जी ठाकुर पर विश्वास जताते हुए दोबारा टिकट दिया है।

मेरे जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को पुनः जन-सेवा का अवसर देते हुए दरभंगा लोकसभा से सांसद प्रत्याशी घोषित करने हेतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री परम आदरणीय श्री @narendramodi जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @JPNadda जी, केंद्रीय गृह मंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी, बिहार भाजपा… pic.twitter.com/DknndpZZON

— Gopal Jee Thakur (@gopaljeebjp) March 24, 2024

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने संसद में कितने सवाल पूछे ओर कितने दिन उपस्थित रहें ?

दरभंगा लोकसभा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने संसद में पिछले पांच साल में 182 प्रश्न ओर 49 डिबेट में भाग लिया। दरभंगा लोकसभा सांसद गोपाल जी ठाकुर की संसद में उपस्थिति 97% रही।

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने सांसद निधि का कितना खर्च किया ?

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा संसदीय क्षेत्र में अपने संसदीय फंड से 3.6446 करोड़ खर्च किया है। सरकार ने कुल 6.29990 करोड़ रुपया जारी किया जिसमें से 1.7189 करोड़ खर्च नहीं हुआ।

दरभंगा लोकसभा का जातीय समीकरण

दरभंगा लोकसभा क्षेत्र में जातीय समीकरण की बात करें तो यहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या साढ़े तीन लाख, यादव और ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या करीब तीन – तीन लाख, भूमिहार – राजपूत वोटर की संख्या एक-एक लाख है। इसके अलावा सहनी, अतिपिछड़ा और अनुसूचित जाति की मतदाताओं की संख्या भी ठीक-ठाक है।

दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के 6 विधानसभा का क्या हाल है?

दरभंगा लोकसभा क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा दरभंगा नगर (बीजेपी), दरभंगा ग्रामीण (RJD), बहादुरपुर (JDU), अलीनगर (VIP), बेनीपुर (JDU) और गौड़ा बौराम (VIP) आता है। दरभंगा लोकसभा के कुल 6 विधानसभा में एनडीए के पास 5 और इंडिया गठबंधन के पास 1 सीट हैं।

दरभंगा लोकसभा में किस चरण में कब वोट डाले जाएंगे ?

दरभंगा लोकसभा में चौथे चरण में वोट डाले जायेंगे। दरभंगा लोकसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अप्रेल, नामांकन का अंतिम तिथि 25 अप्रेल, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अप्रेल और वोट 13 मई को डाले जायेंगे।

यह भी पढ़ें: बिहार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगा; जानें कब, कहां डाले जायेंगे वोट?

दरभंगा लोकसभा चुनाव का मुद्दा

दरभंगा लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, दरभंगा एम्स और बाढ़ की समस्या है। इसके साथ ही शराब की अवैध व्यापारिक गतिविधि एवं अन्य नशा की समस्या भी है।

दरभंगा लोकसभा का चुनाव इंडिया गठबंधन से कौन लड़ेगा ?

दरभंगा लोकसभा से इंडिया गठबंधन की ओर से राजद के टिकट पर राजद विधायक ललित यादव की लड़ने की चर्चा है। हालाँकि अभी तक इंडिया गठबंधन में यह सीट किसके खाते में जाएगी इसका फैसला नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: जानें मधुबनी लोकसभा चुनाव 2024 का समीकरण, मुद्दा, सांसद का रिपोर्ट कार्ड

दरभंगा लोकसभा चुनाव का नतीजा

दरभंगा लोकसभा चुनाव का नतीजा 4 जून को आएगा। इसी दिन पता चल पाएगा कि दरभंगा की जनता एक बार फिर बीजेपी को मौका देती है या इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को मौका देती है।

Tags: दरभंगा लोकसभा
Previous Post

आज ये ट्रेडिंग है: कंगना विवाद के बीच सोशल मीडिया पर क्यों छाए लोकगायिका नेहा सिंह राठौर और मिया खलीफा?

Next Post

CSK vs GT Live : CSK ने 63 रनों से जीता मैच

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? - Panchayati Times
भारत

SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

22 September 2026
LPG Subsidy Rule 2026: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए जरूरी होगा बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण, जानें पूरा नियम - Panchayati Times
भारत

LPG Subsidy Rule 2026: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए जरूरी होगा बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण, जानें पूरा नियम

21 September 2026
DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती - Panchayati Times
भारत

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती

19 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times
बिज़नेस

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
SEMICON India 2026: दुनिया भर की चिप कंपनियों का होगा जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन - Panchayati Times
नई तकनीकी

SEMICON India 2026: दुनिया भर की चिप कंपनियों का होगा जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

15 September 2026
BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा

12 September 2026
Next Post
CSK vs GT Live Score

CSK vs GT Live : CSK ने 63 रनों से जीता मैच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (584)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (319)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,816)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,144)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (201)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? - Panchayati Times

SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

22 September 2026
राजस्थान: तिजारा नगर परिषद चेयरमैन चुनाव से पहले 18 कांग्रेस पार्षदों को पंचकूला में रोका गया - Panchayati Times

राजस्थान: तिजारा नगर परिषद चेयरमैन चुनाव से पहले 18 कांग्रेस पार्षदों को पंचकूला में रोका गया

21 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved