• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home IFIE

PM Modi Rally: गुजरात में पीएम का विपक्ष पर हमला, बोले- कांग्रेस के शहजादे आजकल माथे पर..

पीएम मोदी ने रैली में कहा, देश ने 60 साल तक कांग्रेस का राज देखा है और देश ने 10 साल भाजपा का सेवा काल भी देखा है। वो शासन काल था ये सेवा काल है। कांग्रेस के 60 साल के शासन में करीब 60% ग्रामीण आबादी के पास शौचालय नहीं था।

Kiran rautela by Kiran rautela
27 May 2024
in IFIE, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत, राज्यों से, लोकसभा चुनाव 2024
0
PM modi rally in gujrat

PM modi rally in gujrat

Share on FacebookShare on Twitter

लोकसभा चुनाव के लिए देश में मतदान चल रहे हैं। जिसमें दो चरणों के लिए वोटिंग हो गई है। तीसरे चरण का मतदान 7 मई, फिर 13 मई, 20 मई, 25 और आखिरी चरण 1 जून को होगा। चार जून को चुनाव के परिणाम घोषित होंगे और तय होगा कि इस बार देश में किसकी सरकार बनती है।
राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं। कोई रैली कर रहा है तो कहीं अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आणंद के शास्त्री मैदान में सार्वजनिक रैली को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें- PM Modi Rally: मालदा में पीएम की रैली और रोड शो, बोले- ‘पहले चरण में TMC, कांग्रेस जैसे दल पस्त, दूसरे चरण में हो रहे ध्वस्त’

पीएम मोदी ने रैली में कहा, देश ने 60 साल तक कांग्रेस का राज देखा है और देश ने 10 साल भाजपा का सेवा काल भी देखा है। वो शासन काल था ये सेवा काल है। कांग्रेस के 60 साल के शासन में करीब 60% ग्रामीण आबादी के पास शौचालय नहीं था। 60 साल बाद 10 साल में भाजपा सरकार ने शत प्रतिशत शौचालय बना दिए। 60 साल में कांग्रेस देश में सिर्फ 3 करोड़ ग्रामीण घरों तक ही नल से जल की सुविधा पहुंचा पाई यानी 20% भी नहीं, 10 साल में नल से जल पहुंचने वाले घरों की संख्या 14 करोड़ घर हो गई है, यानी 75% घरों में नल से जल पहुंचा है।

#WATCH आणंद, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "देश ने 60 साल तक कांग्रेस का राज देखा है और देश ने 10 साल भाजपा का सेवा काल भी देखा है। वो शासन काल था ये सेवा काल है। कांग्रेस के 60 साल के शासन में करीब 60% ग्रामीण आबादी के पास शौचालय नहीं था। 60 साल बाद 10 साल में भाजपा… pic.twitter.com/2w70E5M5cn

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2024

60 साल में कांग्रेस ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, बैंकों पर कब्जा कर लिया और ये कहा कि बैंक गरीबों के लिए होने चाहिए। बैंकों का राष्ट्रीयकरण गरीबों के नाम पर करने के बावजूद भी कांग्रेस सरकार 60 साल में करोड़ों गरीबों के बैंक खाते नहीं खोल पाई। मोदी ने 10 साल में 50 करोड़ से ज्यादा जनधन बैंक खाते खोले।

2014 में जब आपने अपने इस बेटे को गुजरात से दिल्ली भेजकर देश की सेवा करने का आदेश दिया, उस समय देश के प्रधानमंत्री बड़े विद्वान अर्थशास्त्री थे। जब उन्होंने छोड़ा था, तब देश दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था। 10 साल में इस गुजराती ने, चाय वाले ने देश की इकोनॉमी को 5वें नंबर पर पहुंचा दिया।

कांग्रेस के कारण दशकों तक देश के संविधान के साथ भांति-भांति के खिलवाड़ हुए। सरदार साहब बहुत जल्दी चले गए, उसके कारण देश को बहुत नुकसान हुआ है। मेरे मन में है कि मैं सरदार साहब के सपने भी पूरे करने की कोशिश करूं…कांग्रेस के शहजादे आजकल माथे पर संविधान रखकर नाच रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस मुझे जवाब दे कि जिस संविधान को आज माथे पर रखकर नाच रहे हो, क्यों 75 साल तक हिंदुस्तान के सभी हिस्सों पर ये संविधान लागू नहीं होता था। मोदी के आने से पहले इस देश में 2 संविधान, 2 झंडे थे, 2 प्रधानमंत्री थे। शहजादे की पार्टी कांग्रेस ने, इनके परिजनों ने देश में संविधान लागू नहीं होने दिया था। कश्मीर में हिंदुस्तान का संविधान लागू नहीं होता था। धारा 370 दीवार बनकर बैठी थी। सरदार पटेल की भूमि से आए इस बेटे ने उस 370 को जमींदोज कर दिया और सरदार साहब को श्रद्धांजलि दी।

#WATCH आणंद, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस के कारण दशकों तक देश के संविधान के साथ भांति-भांति के खिलवाड़ हुए। सरदार साहब बहुत जल्दी चले गए, उसके कारण देश को बहुत नुकसान हुआ है। मेरे मन में है कि मैं सरदार साहब के सपने भी पूरे करने की कोशिश करूं...कांग्रेस के… pic.twitter.com/Qf35FznIJ9

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2024

जितने साल हमारे देश में कांग्रेस सरकार रही, बड़ा हउआ था पाकिस्तान का। पाकिस्तान के आतंक का टायर पंचर हो गया है। जो देश कभी आतंकी एक्सपोर्ट करता था वो आटे के इम्पोर्ट के लिए दर दर भटक रहा है। जिसके हाथ में कभी बम गोला था उसके हाथ में आज भीख का कटोरा है। कांग्रेस की कमजोर सरकार आतंक के आकाओं को डोजियर देती थी। लेकिन, मोदी की मजबूत सरकार आतंकियों को घर में घुसकर मारती है।

Tags: GujaratPM Modi rally in gujratPM Modi's election rally in AnandPM Modi's rallyPM Modi's rally in Gujaratगुजरात में Remove term: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीगुजरात में पीएम की रैलीपीएम मोदी की रैलीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव 2024
Previous Post

बीजेपी ने बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को बनाया कैसरगंज से उम्मीदवार

Next Post

Corona Vaccine Certificate: कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से पीएम मोदी की फोटो गायब, मंत्रालय ने बताया-क्यों किया गया ऐसा?

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times
भारत

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
भवानीपुर चुनाव परिणाम पर कानूनी लड़ाई शुरू, ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया - Panchayati Times
राज्यों से

भवानीपुर चुनाव परिणाम पर कानूनी लड़ाई शुरू, ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

16 June 2026
अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

16 June 2026
Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख - Panchayati Times
भारत

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख 

13 June 2026
असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद

13 June 2026
दिल्ली में बढ़ सकते हैं बिजली बिल, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा असर - Panchayati Times
राज्यों से

दिल्ली में बढ़ सकते हैं बिजली बिल, DERC की मंजूरी के बाद गैर-सब्सिडी उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा असर

13 June 2026
Next Post
Corona Vaccine Certificate

Corona Vaccine Certificate: कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से पीएम मोदी की फोटो गायब, मंत्रालय ने बताया-क्यों किया गया ऐसा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (267)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,699)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved