• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home बिज़नेस

दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका, डीडीए बेच रही

देश की राजधानी दिल्ली में अपना आशियाना बनाने की सोच रहे लोगों के लिए साल 2026 खास बन गया है। डीडीए ने मकर संक्रांति के अवसर पर ‘प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2026’ की शुरुआत कर दी है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
14 January 2026
in बिज़नेस
0
DUPIC Card Delhi: दिल्ली में हर मकान और फ्लैट को मिलेगी डिजिटल पहचान, QR कोड से खुल जाएगा पूरा रिकॉर्ड - Panchayati Times
Share on FacebookShare on Twitter

देश की राजधानी दिल्ली में अपना आशियाना बनाने की सोच रहे लोगों के लिए साल 2026 खास बन गया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मकर संक्रांति के अवसर पर ‘प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2026’ की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत राजधानी के प्रमुख और विकसित इलाकों में स्थित कुल 582 संपत्तियां ई-ऑक्शन के जरिए बिक्री के लिए पेश की गई हैं।

डीडीए की इस योजना का मकसद अलग-अलग आय वर्ग के लोगों को उनकी जरूरत और बजट के अनुसार घर उपलब्ध कराना है। इसमें उच्च आय वर्ग से लेकर मध्यम और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तक के लिए कई विकल्प शामिल किए गए हैं। फ्लैट्स की कीमतें और श्रेणियां इस तरह तय की गई हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।

इन इलाकों में मिलेंगे फ्लैट

हाई इनकम ग्रुप (HIG) के खरीदारों के लिए जसोला जैसे पॉश इलाके में सीमित संख्या में फ्लैट्स रखे गए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं वसंत कुंज, द्वारका और रोहिणी जैसे इलाकों में एसएफएस फ्लैट्स उपलब्ध हैं, जिनकी कीमतें लगभग 1 करोड़ रुपये के आसपास शुरू होती हैं।

मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) के लिए दिलशाद गार्डन और जहांगीरपुरी जैसे क्षेत्रों में फ्लैट्स पेश किए गए हैं, जिनकी कीमतें मध्यम बजट में रखी गई हैं। इसके अलावा विकासपुरी और पश्चिम विहार में एलआईजी श्रेणी के फ्लैट्स भी शामिल हैं। जनता और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए किफायती विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि कम आय वाले परिवार भी राजधानी में घर का सपना पूरा कर सकें।

पहली बार गैराज के लिए भी ई-ऑक्शन

इस योजना की एक खास बात यह है कि डीडीए ने पहली बार कार और स्कूटर पार्किंग गैराज के लिए भी ई-ऑक्शन की व्यवस्था की है। अशोक विहार, माल रोड, रोहिणी और पीतमपुरा जैसे इलाकों में स्थित ये गैराज उन लोगों के लिए राहत साबित हो सकते हैं, जो पार्किंग की समस्या से जूझ रहे हैं। इनकी रिजर्व कीमत कुछ लाख रुपये से शुरू होकर इलाके के हिसाब से तय की गई है।

आवेदन प्रक्रिया और जरूरी शर्तें

ई-ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक लोगों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसके लिए एक मामूली नॉन-रिफंडेबल शुल्क तय किया गया है। इसके बाद फ्लैट की श्रेणी के अनुसार अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) जमा करना जरूरी होगा। गैराज के लिए अलग से ईएमडी निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।

जान लें अहम तारीखें

डीडीए की इस योजना के तहत पंजीकरण की अंतिम तारीख 13 फरवरी रखी गई है, जबकि दस्तावेजों का अंतिम सबमिशन 16 फरवरी तक किया जा सकेगा। ई-ऑक्शन से पहले 20 से 22 फरवरी के बीच डेमो सेशन आयोजित होंगे, ताकि आवेदक प्रक्रिया को अच्छी तरह समझ सकें। मुख्य ई-ऑक्शन 23 से 27 फरवरी के बीच किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है, भारत ने जारी की एडवाइजरी 

इच्छुक खरीदार डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं और डिजिटल बोली के जरिए दिल्ली में अपने सपनों का घर या पार्किंग स्पेस हासिल कर सकते हैं।

Tags: DDADDA Housing Schemeडीडीएदिल्ली में घरप्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2026
Previous Post

ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है, भारत ने जारी की एडवाइजरी 

Next Post

महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव कल 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ थोड़ा सस्ता, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं 24 कैरेट गोल्ड और सिल्वर के नए भाव - Panchayati Times
बिज़नेस

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ थोड़ा सस्ता, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं 24 कैरेट गोल्ड और सिल्वर के नए भाव

14 July 2026
बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज हो सकते हैं सस्ते, कॉल और SMS के लिए मिलेंगे अलग प्लान - Panchayati Times
बिज़नेस

बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज हो सकते हैं सस्ते, कॉल और SMS के लिए मिलेंगे अलग प्लान

11 July 2026
Post Office FD vs RD: 50,000 रुपये निवेश करने पर कौन-सी स्कीम दे सकती है ज्यादा फायदा? जानें पूरा गणित - Panchayati Times
बिज़नेस

Post Office FD vs RD: 50,000 रुपये निवेश करने पर कौन-सी स्कीम दे सकती है ज्यादा फायदा? जानें पूरा गणित

10 July 2026
JioTV Pro Pack: सिर्फ 55 रुपये में 1000+ टीवी चैनल, जानें वैलिडिटी, फायदे और किसे मिलेगा लाभ - Panchayati Times
बिज़नेस

JioTV Pro Pack: सिर्फ 55 रुपये में 1000+ टीवी चैनल, जानें वैलिडिटी, फायदे और किसे मिलेगा लाभ

9 July 2026
ITR-5: इनकम टैक्स विभाग ने किया जारी, जानें किन करदाताओं के लिए है जरूरी - Panchayati Times
बिज़नेस

ITR-5: इनकम टैक्स विभाग ने किया जारी, जानें किन करदाताओं के लिए है जरूरी

8 July 2026
भारत में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सख्त हुआ RBI, वर्चुअल डिजिटल एसेट्स पर जताई बड़ी चिंता - Panchayati Times
बिज़नेस

भारत में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सख्त हुआ RBI, वर्चुअल डिजिटल एसेट्स पर जताई बड़ी चिंता

3 July 2026
Next Post
महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव कल - Panchayati Times

महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव कल 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,748)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
ICC World Cup Format: वनडे और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव, जानिए अब कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट - Panchayati Times

ICC World Cup Format: वनडे और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव, जानें अब कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट

15 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved