• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, November 2, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

पंजाब जिला परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी का दबदबा 

पंजाब जिला परिषद चुनाव का अंतिम परिणाम घोषित हो गया है और इसमें आम आदमी पार्टी (AAP) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट बढ़त बना ली है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
18 December 2025
in पंचायत, राज्यों से
0
पंजाब जिला परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी का दबदबा - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब जिला परिषद चुनाव का अंतिम परिणाम घोषित हो गया है और इसमें आम आदमी पार्टी (AAP) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट बढ़त बना ली है। कुल 346 जोनों में से AAP ने 218 सीटों पर जीत दर्ज की है। इनमें 22 जोन ऐसे रहे, जहां पार्टी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। चुनाव नतीजों में कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा काफी पीछे नजर आईं।

चुनाव परिणामों के मुताबिक कांग्रेस को 62 जोन में जीत मिली है, जबकि शिरोमणि अकाली दल ने 46 सीटें हासिल की हैं। भारतीय जनता पार्टी के खाते में 7 जोन आए हैं। बहुजन समाज पार्टी को 3 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 10 जोनों में सफलता मिली है।

जिलावार नतीजों में भी आप का वर्चस्व

अमृतसर जिले के 24 जोनों में से AAP ने 19 पर कब्जा जमाया, जबकि अकाली दल को 4 और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली। बठिंडा में हालांकि अकाली दल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 17 में से 13 जोन जीते, वहीं AAP को 4 सीटों से संतोष करना पड़ा।

फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, पटियाला, संगरूर और तरन तारन जैसे जिलों में आम आदमी पार्टी का दबदबा साफ नजर आया। होशियारपुर में 25 में से 22, पटियाला में 23 में से 19 और संगरूर में 18 में से 15 जोनों में AAP ने जीत दर्ज की।

जालंधर, लुधियाना और कपूरथला जैसे जिलों में मुकाबला अपेक्षाकृत कड़ा रहा, लेकिन यहां भी AAP सबसे आगे रही। जालंधर में पार्टी ने 21 में से 10, जबकि लुधियाना में 25 में से 11 जोन जीते। कुछ जिलों में कांग्रेस और अकाली दल को भी सीमित सफलता मिली।

ग्रामीण क्षेत्रों में मिला सरकार को समर्थन

चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे भगवंत मान सरकार के कामकाज पर जनता की मुहर बताया। उन्होंने कहा कि जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में पार्टी को करीब 70 प्रतिशत सीटों पर जीत मिली है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें: UGC NET दिसंबर 2025: विषयवार परीक्षा शेड्यूल जारी, जानें जरूरी जानकारी

केजरीवाल ने कहा कि इन नतीजों से साफ है कि पंजाब के ग्रामीण इलाकों के लोगों ने भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही सरकार के कामों को सराहा है और उन पर भरोसा जताया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास जारी रखेगी।

Tags: पंजाब जिला परिषद चुनाव
Previous Post

UGC NET दिसंबर 2025: विषयवार परीक्षा शेड्यूल जारी, जानें जरूरी जानकारी

Next Post

शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हालात बिगड़े

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

बिहार में किराएदारों को भी मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली - Panchayati Times
राज्यों से

बिहार में किराएदारों को भी मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली 

2 November 2026
VB-G RAM G: शिकायतों का 15 दिनों में करना होगा निपटारा, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अधिसूचित किए नए नियम - Panchayati Times
पंचायत

VB-G RAM G: शिकायतों का 15 दिनों में करना होगा निपटारा, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अधिसूचित किए नए नियम

2 November 2026
UP Election 2027: अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान, अखिलेश यादव ने कसा तंज - Panchayati Times
राज्यों से

UP Election 2027: अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान

30 October 2026
PM Viksit Gram Swaraj Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (PM VGSY) को दी मंजूरी - Panchayati Times
पंचायत

PM Viksit Gram Swaraj Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (PM VGSY) को दी मंजूरी

28 October 2026
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव में आए चौंकाने वाले नतीजे - Panchayati Times
राज्यों से

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव में आए चौंकाने वाले नतीजे

28 October 2026
यूपी में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट - Panchayati Times
बिज़नेस

यूपी में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट

27 October 2026
Next Post
शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हालात बिगड़े - Panchayati Times

शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हालात बिगड़े

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (246)
  • खेल (605)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (335)
  • बिज़नेस (312)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,853)
  • मनोरंजन (325)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,170)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (207)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

बिहार में किराएदारों को भी मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली - Panchayati Times

बिहार में किराएदारों को भी मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली 

2 November 2026
दिवाली पर पटाखे न जलाने की दीया मिर्जा के अपील पर मचा बवाल - Panchayti Times

दिवाली पर पटाखे न जलाने की दीया मिर्जा के अपील पर मचा बवाल

2 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved