• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 1, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

जयपुर में एयर इंडिया विमान की लैंडिंग फेल, कांग्रेस नेता थें सवार 

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे के कुछ ही घंटों बाद एयर इंडिया का एक विमान जयपुर एयरपोर्ट पर पहली कोशिश में लैंड नहीं कर सका।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
28 January 2026
in भारत, राज्यों से
0
Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक... - Panchayati Times

एयर इंडिया

Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे के कुछ ही घंटों बाद देश में एक और हवाई घटना सामने आई है। बुधवार, 28 जनवरी 2026 को एयर इंडिया का एक विमान जयपुर एयरपोर्ट पर पहली कोशिश में लैंड नहीं कर सका।

इस विमान में पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सवार थे। राहत की बात यह रही कि दूसरी कोशिश में विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

पहली लैंडिंग फेल, दूसरी कोशिश में सफलता

एयर इंडिया की उड़ान AI-1719 दिल्ली से जयपुर जा रही थी। दोपहर करीब 1 बजकर 5 मिनट पर विमान ने जयपुर एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश की, लेकिन रनवे पर टच होते ही लैंडिंग को असुरक्षित मानते हुए पायलट ने विमान को वापस हवा में उठा लिया।

सूत्रों के अनुसार, यह स्थिति अनस्टेबल अप्रोच के कारण बनी। लगभग 10 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद दूसरी बार प्रयास किया गया, जिसमें विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया।

सुखजिंदर सिंह रंधावा पूरी तरह सुरक्षित

इस विमान में सवार सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित सभी यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइन की ओर से स्थिति पर नजर रखी गई और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया।

गो-अराउंड क्या होता है?

एविएशन विशेषज्ञों के अनुसार, जब पायलट को लैंडिंग के दौरान किसी भी कारण से जोखिम महसूस होता है—जैसे रनवे की स्थिति, मौसम या तकनीकी कारण—तो वह विमान को दोबारा हवा में ले जाने का फैसला करता है। इस प्रक्रिया को गो-अराउंड कहा जाता है और इसे उड़ान सुरक्षा का अहम हिस्सा माना जाता है।

बारामती विमान दुर्घटना

आज सुबह महाराष्ट्र के बारामती में एक गंभीर विमान दुर्घटना की खबर सामने आई है। डिप्टी सीएम अजित पवार का चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें सभी सवारों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद देशभर में विमान सुरक्षा को लेकर चिंता और सतर्कता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: कैसा रहा अजित पवार का 35 साल का सियासी सफर?

एविएशन सुरक्षा पर फिर उठा सवाल

जयपुर की यह घटना भले ही सुरक्षित तरीके से समाप्त हो गई, लेकिन एक ही दिन में दो बड़ी हवाई घटनाओं ने एयर सेफ्टी को लेकर चर्चा तेज कर दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में पायलट का गो-अराउंड का फैसला यात्रियों की जान बचाने में निर्णायक भूमिका निभाता है।

Tags: AI-1719 लैंडिंग फेलगो-अराउंड क्या हैजयपुर एयर इंडिया प्लेन लैंडिंगसुखजिंदर सिंह रंधावा प्लेन
Previous Post

कैसा रहा अजित पवार का 35 साल का सियासी सफर?

Next Post

कॉमेडियन भारती सिंह ने छोटे बेटे का नाम किया रिवील

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

UP Election 2027: अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान, अखिलेश यादव ने कसा तंज - Panchayati Times
राज्यों से

UP Election 2027: अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान

30 October 2026
PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा - Panchayati Times
कृषि समाचार

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, ऐसे चेक करें स्टेटस 

30 October 2026
अमित शाह की अध्यक्षता में NCDC की 93वीं बैठक, ₹3.5 लाख करोड़ वितरण का लक्ष्य - Panchayati Times
कृषि समाचार

अमित शाह की अध्यक्षता में NCDC की 93वीं बैठक, ₹3.5 लाख करोड़ वितरण का लक्ष्य

29 October 2026
MLC चुनाव परिणाम: चार राज्यों की 28 सीटों पर कौन जीता? देखें पूरी विजेता सूची - Panchayati Times
भारत

MLC चुनाव परिणाम: चार राज्यों की 28 सीटों पर कौन जीता? देखें पूरी विजेता सूची

29 October 2026
PM Viksit Gram Swaraj Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (PM VGSY) को दी मंजूरी - Panchayati Times
पंचायत

PM Viksit Gram Swaraj Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (PM VGSY) को दी मंजूरी

28 October 2026
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA में बढ़ोतरी का ऐलान - Panchayati Times
बिज़नेस

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA में बढ़ोतरी का ऐलान

28 October 2026
Next Post
कॉमेडियन भारती सिंह ने छोटे बेटे का नाम किया रिवील - Panchayati Times

कॉमेडियन भारती सिंह ने छोटे बेटे का नाम किया रिवील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (245)
  • खेल (605)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (334)
  • बिज़नेस (311)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,852)
  • मनोरंजन (323)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,169)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (207)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

UP Election 2027: अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान, अखिलेश यादव ने कसा तंज - Panchayati Times

UP Election 2027: अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान

30 October 2026
PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा - Panchayati Times

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, ऐसे चेक करें स्टेटस 

30 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved