हादसे की खबर मिलते ही बमीठा पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, जबकि मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- बिहार में सिद्धनाथ अपार्टमेंट के पांच फ्लैट में लगी आग, कई लोग फंसे; लाखों का नुकसान
हादसे की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि सभी लोग धर्मशाला में सो रहे थे, तभी अचानक दीवार गिर गई और कई श्रद्धालु मलबे में दब गए। हादसे की जांच में जुटे प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि दीवार गिरने के कारणों की जांच जारी है।
इस संबंध में छतरपुर के सीएमएचओ डॉ. आर. पी. गुप्ता ने बताया कि बागेश्वर धाम में सुबह भारी बारिश के चलते एक ढाबे की दीवार ढह गई। इसके मलबे में दबकर श्रद्धालु घायल हो गए, और एक महिला की मौत हो गई है। सभी घायलों का समुचित इलाज करवाया जा रहा है।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की श्रद्धालुओं से विशेष अपील
बागेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर भारी भीड़ उमड़ रही है। लगातार हो रही बारिश और सुरक्षा की दृष्टि से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अपने-अपने घरों से ही गुरु पूर्णिमा मनाएं।
उन्होंने कहा, ‘हर दिन लाखों की संख्या में भक्त धाम में पहुंच रहे हैं, लेकिन बारिश और भीड़ के कारण व्यवस्थाएं बाधित हो रही हैं। सभी की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, इसलिए घर पर रहकर ही श्रद्धा से महोत्सव मनाएं।’









