• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 8, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home बिहार चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव: सभी एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त

बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों की मतदान प्रक्रिया पूरी होते ही अब पूरा ध्यान एग्जिट पोल के नतीजों पर केंद्रित हो गया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
11 November 2025
in बिहार चुनाव
0
बिहार विधानसभा चुनाव का फाइनल परिणाम: NDA-202, महागठबंधन-35 - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इससे पहले 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग हो चुकी थी। दोनों चरणों की मतदान प्रक्रिया पूरी होते ही अब पूरा ध्यान एग्जिट पोल के नतीजों पर केंद्रित हो गया है। प्रमुख सर्वे एजेंसियों के ताज़ा आंकड़ों में एनडीए गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि इंडिया गठबंधन (महागठबंधन) ने भी मजबूत प्रदर्शन किया है।

IANS-मैट्रिज सर्वे:

इस सर्वे के मुताबिक एनडीए को 147 से 167 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि इंडिया गठबंधन को 70 से 90 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 2 से 6 सीटों के बीच सिमटते हुए देखा गया है। वोट शेयर के लिहाज से एनडीए को 48%, महागठबंधन को 37% और अन्य को 15% वोट मिलने की संभावना जताई गई है।
दलवार आंकड़ों में बीजेपी को 65-73, जेडीयू को 67-75, लोजपा को 7-9, हम (जीतन राम मांझी) को 4-5 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 1-2 सीटें मिल सकती हैं।

चाणक्य स्ट्रैटिजीज सर्वे:

इस एजेंसी ने भी मुकाबले को दिलचस्प बताया है। सर्वे के अनुसार एनडीए को 130-138 सीटें, महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीटें मिल सकती हैं। इस सर्वे में बीजेपी को 70-75, जेडीयू को 52-57, लोजपा को 14-19 सीटें मिलती दिख रही हैं।
महागठबंधन में राजद को 75-80, कांग्रेस को 17-23, वामदलों को 10-16 और वीआईपी को 7-9 सीटें मिलने का अनुमान है।

पोलस्टार्ट सर्वे:

पोलस्टार्ट के आंकड़ों में भी एनडीए को बढ़त दिखाई दे रही है। एनडीए को 133-148, महागठबंधन को 87-102 और अन्य को 3-5 सीटें मिल सकती हैं। इसमें बीजेपी को 68-72, जेडीयू को 55-60, लोजपा रामविलास को 9-12 सीटें मिलने का अनुमान है।
इस सर्वे के अनुसार एनडीए को कुल 45%, महागठबंधन को 40% और अन्य को 15% वोट मिल सकते हैं।

पोल डायरी और प्रजा पोल के अनुमान:

पोल डायरी के अनुसार एनडीए को भारी बढ़त के साथ 184-209 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि महागठबंधन 32-49 सीटों तक सीमित रह सकता है। बीजेपी को 87-95, जेडीयू को 81-89 और लोजपा रामविलास को 12-16 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं प्रजा पोल ने एनडीए को 186, महागठबंधन को 50 और अन्य को 7 सीटें दी हैं।

टीआईएफ रिसर्च सर्वे:

टीआईएफ रिसर्च के मुताबिक भी एनडीए को स्पष्ट बढ़त दिख रही है। सर्वे में एनडीए को 145-163, महागठबंधन को 76-95 और अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है। इस रिपोर्ट के अनुसार राजद को 61-73, कांग्रेस को 9-13 और अन्य को 6-12 सीटें मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा 

कुल मिलाकर सभी प्रमुख एग्जिट पोलों में एनडीए गठबंधन को बहुमत के करीब या उससे अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं। हालांकि, कुछ सर्वेक्षणों में मुकाबला कड़ा बताया गया है। अब सभी की निगाहें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि पटना की सत्ता पर किसका कब्ज़ा होगा — एनडीए या इंडिया गठबंधन।

Tags: एग्जिट पोलबिहार विधानसभा चुनाव
Previous Post

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा 

Next Post

Airtel ने बंद किया सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय संतुलन पर बीजेपी का फोकस - Panchayati Times
बिहार चुनाव

सम्राट चौधरी ने गृह विभाग का प्रभार लेते ही किया बड़ा ऐलान

22 November 2025
बिहार में हुआ मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, गृह इनके पास - Panchayati Times
बिहार चुनाव

बिहार में हुआ मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, गृह इनके पास 

21 November 2025
प्रशांत किशोर ने मौन व्रत तोड़ते ही अपनी संपत्ति को लेकर किया बड़ा ऐलान  - Panchayati Times
बिहार चुनाव

प्रशांत किशोर ने मौन व्रत तोड़ते ही अपनी संपत्ति को लेकर किया बड़ा ऐलान

21 November 2025
कौन है दीपक प्रकाश? जो अचानक बने मंत्री, जानें पूरी कहानी - Panchayati Times
बिहार चुनाव

कौन है दीपक प्रकाश? जो अचानक बने मंत्री, जानें पूरी कहानी

20 November 2025
बिहार: नई एनडीए सरकार में इन तीन महिलाओं लेसी सिंह, रमा निषाद और श्रेयसी सिंह ने ली शपथ - Panchayati Times
बिहार चुनाव

बिहार: नई एनडीए सरकार में इन तीन महिलाओं ने ली शपथ 

20 November 2025
नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: विधानसभा, लोकसभा, मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा - Panchayati Times
बिहार चुनाव

नीतीश कुमार ने 10वीं बार संभाली बिहार की कमान, नई एनडीए सरकार के 26 मंत्रियों ने ली शपथ

20 November 2025
Next Post
Airtel ने बढ़ाई इस प्लान की कीमत, यूजर्स को दिया झटका - Panchayati Times

Airtel ने बंद किया सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (226)
  • खेल (554)
  • जुर्म (334)
  • दुनिया (345)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (298)
  • बिज़नेस (277)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,735)
  • मनोरंजन (304)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,092)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (176)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प - Panchayati Times

Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प

7 July 2026
अरुणाचल प्रदेश में हुआ चीनी घुसपैठ? वायरल वीडियो... - Panchayati Times

अरुणाचल प्रदेश में हुआ चीनी घुसपैठ? वायरल वीडियो…

7 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved