उत्तराखंड पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। ब्लॉक प्रमुख पदों पर कब्जा जमाने की रणनीति के तहत भाजपा ने अपने नेताओं को मैदान में उतारते हुए सभी जिलों में चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर यह नियुक्तियां की गई हैं, जिसकी जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने दी।
उत्तरकाशी जिले में नौगांव ब्लॉक के लिए डॉ. विजय बडोनी, पुरोला के लिए सत्ये सिंह राणा, मोरी के लिए नारायण सिंह चौहान, चिन्यालीसैंण के लिए जगत सिंह चौहान और भटवाड़ी के लिए राम सुंदर नौटियाल को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं डूंडा ब्लॉक की जिम्मेदारी धन सिंह नेगी को दी गई है।
चमोली जिले की बात करें तो दसौली के प्रभारी राजकुमार पुरोहित, पोखरी के हरक सिंह नेगी, ज्योतिर्मठ के रामचंद्र गौड़, नंदा नगर के समीर मिश्रा, नारायणबगड़ के रघुवीर सिंह बिष्ट और थराली के प्रभारी गजेंद्र सिंह रावत होंगे। इसके अलावा देवल के विनोद नेगी, गैरसैंण के कृष्ण मणि थपलियाल और कर्णप्रयाग के विक्रम भंडारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रुद्रप्रयाग जिले में अगस्त्यमुनि के प्रभारी रमेश गड़िया, ऊखीमठ के वाचस्पति सेमवाल और जखोली के रमेश मैखुरी बनाए गए हैं। टिहरी में भिलंगना के अतर सिंह तोमर, कीर्तिनगर के विनोद रतूड़ी, देवप्रयाग के जोत सिंह बिष्ट, नरेंद्रनगर के रविंद्र राणा, प्रतापनगर के महावीर सिंह रांगड़, जाखणीधार के सुभाष रमोला, चंबा के दिनेश धने, थौलधार के विनोद सुयाल और जौनपुर के खेम सिंह चौहान को प्रभार सौंपा गया है।
देहरादून जिले के ब्लॉकों में कालसी के प्रभारी दिगंबर नेगी, चकराता के भुवन विक्रम डबराल, विकासनगर के यशपाल नेगी, सहसपुर के संजय गुप्ता, रायपुर के ओमवीर राघव, डोईवाला के नलिन भट्ट नियुक्त किए गए हैं।
पौड़ी जिले में ऋषि कंडवाल (पौड़ी), वीरेंद्र रावत (कोट), सुधीर जोशी (क्लजीखाल), मीरा रतूड़ी (खिर्सू), सुषमा रावत (थलीसैंण), यशपाल बेनाम (पाबो), जगमोहन रावत (पोखड़ा), विकास कुकरेती (एकेश्वर), गिरीश पैन्यूली (बीरोंखाल), मुकेश कोली (यमकेश्वर), शमशेर सिंह पुंडीर (द्वारीखाल), संदीप गुप्ता (दुगड्डा), महावीर कुकरेती (नैनीडांडा), उमेश त्रिपाठी (जहरीखाल) और राजेंद्र अन्थवाल (रिखणीखाल) को जिम्मेदारी दी गई है।
पिथौरागढ़ जिले में धारचूला के धन सिंह धामी, मुनस्यारी के अशोक नबियाल, मुनकोट के गणेश भंडारी, डीडीहाट के राजेंद्र सिंह रावत, कनालीछीना के राकेश देवाल, पिथौरागढ़ के भूपेश पंत, बेरीनाग के बसंत जोशी और गंगोलीहाट के ललित पंत को जिम्मेदारी दी गई है।
बागेश्वर जिले में कपकोट के इंद्र सिंह फरस्वाण, गरुड़ के शिव सिंह बिष्ट और बागेश्वर के देवेंद्र गोस्वामी को प्रभारी बनाया गया है।
अल्मोड़ा में द्वाराहाट के अनिल शाही, चौखुटिया के पूरन सांगला, सल्ट के प्रेम शर्मा, स्याल्दे के सुरेंद्र मनराल, ताड़ीखेत के पूरन चंद नैनवाल, भिकियासैंण के सुभाष पांडे, ताकुला के अरविंद बिष्ट, भैंसियाछाना के रमेश बहुगुणा, हवालबाग के गौरव पांडे, धौलादेवी के रवि रौतेला और लमगड़ा के ललित लटवाल को नामित किया गया है।
चंपावत में बाराकोट के श्याम नारायण पांडे, पाटी के सतीश पांडे, लोहाघाट के शंकर पांडे और चंपावत के शंकर कोरंगा को जिम्मेदारी दी गई है।
नैनीताल जिले में धारी के दीपक मेहरा, ओखलकांडा के चंदन सिंह बिष्ट, रामगढ़ के मोहन पाल, भीमताल के प्रदीप जनौटी, बेतालघाट के देवेंद्र ढेला, हल्द्वानी के गोपाल रावत, कोटाबाग के तरुण बंसल और रामनगर के गुंजन सुखीजा को चुनावी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उधमसिंह नगर में जसपुर के सरदार मंजीत सिंह, बाजपुर के राम मेहरोत्रा, काशीपुर के विवेक सक्सेना, गदरपुर के प्रदीप बिष्ट, रुद्रपुर के दिनेश आर्य, सितारगंज के दान सिंह रावत और खटीमा के प्रभारी उत्तम दत्ता होंगे।
यह भी पढ़ें: अभिनेता राजकुमार राव बनने वाले हैं पापा, शेयर की खुशखबरी
पार्टी ने इन प्रभारियों को अपने-अपने ब्लॉकों में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के लिए जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी है। भाजपा ने साफ कर दिया है कि पंचायत चुनाव को संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन के रूप में लिया जाएगा और हर स्तर पर सघन रणनीति के तहत काम किया जाएगा।








