भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके साथ ही संगठन के भीतर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 19 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके अगले दिन यानी 20 जनवरी को चुनाव की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संगठन के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों की रणनीति से लेकर संगठनात्मक फैसलों तक, अध्यक्ष की भूमिका निर्णायक होती है। ऐसे में इस चुनाव पर न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं बल्कि देश की राजनीतिक हलकों की भी नजरें टिकी हुई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नामांकन के बाद यदि एक से अधिक उम्मीदवार सामने आते हैं तो आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जबकि सर्वसम्मति की स्थिति में 20 जनवरी को नए अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: बीएमसी चुनाव नतीजे: नवाब मलिक को झटका, AIMIM को 3 सीट
भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को आने वाले राजनीतिक घटनाक्रमों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।









