• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

बीएमसी चुनाव: बिना वोटर आईडी, इन दस्तावेज से करें मतदान

बीएमसी चुनाव को लेकर प्रशासन ने मतदाताओं के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। चुनाव में वोट डालने के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
14 January 2026
in राज्यों से
0
बीएमसी चुनाव: बिना वोटर आईडी के, इन दस्तावेज से करें मतदान - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

बीएमसी चुनाव को लेकर प्रशासन ने मतदाताओं के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। चुनाव में वोट डालने के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। अधिकारियों के अनुसार, मतदाता अपना वोटर फोटो पहचान पत्र (EPIC) प्रस्तुत कर सकते हैं या फिर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 12 वैकल्पिक दस्तावेजों में से किसी एक का उपयोग कर सकते हैं।

मुंबई के कुल 227 वार्डों में गुरुवार, 15 जनवरी को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद अगले दिन शुक्रवार को मतगणना होगी। प्रशासन का दावा है कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

1,700 उम्मीदवार मैदान में

इस बार बीएमसी चुनाव में कुल 1,700 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 878 महिला और 822 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं, मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 3 लाख 44 हजार 315 है। इनमें 55 लाख 15 हजार 707 पुरुष, 48 लाख 26 हजार 509 महिलाएं और 1,099 अन्य मतदाता दर्ज हैं।

वोटर आईडी नहीं है तो भी मिलेगा वोट डालने का अधिकार

नगर आयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भूषण गगरानी ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, वे अन्य वैध पहचान पत्र दिखाकर मतदान कर सकते हैं। इनमें पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, सरकारी फोटो पहचान पत्र या बैंक और डाकघर की फोटो युक्त पासबुक शामिल हैं।

इसके अलावा दिव्यांगता प्रमाण पत्र (फोटो सहित), मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन से संबंधित फोटो पहचान पत्र, सांसद या विधायक का आधिकारिक पहचान पत्र, स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र और केंद्रीय श्रम मंत्रालय द्वारा जारी फोटो वाला स्वास्थ्य बीमा कार्ड भी मान्य दस्तावेजों की सूची में हैं।

मतदान केंद्रों पर विशेष सुविधाओं के निर्देश

बीएमसी की अतिरिक्त नगर आयुक्त अश्विनी जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदान के दिन किसी भी मतदाता को असुविधा न हो। खास तौर पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए त्वरित और पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर साफ-सुथरे मोबाइल शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: राजकोट में सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया

इसके अलावा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग को 14 से 16 जनवरी तक मतदान और मतगणना केंद्रों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा गया है, ताकि चुनाव के दौरान और बाद में शहर स्वच्छ और व्यवस्थित बना रहे।

Tags: बीएमसी चुनाव
Previous Post

IND vs NZ: राजकोट में सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया

Next Post

उत्तर प्रदेश में ई-गवर्नेंस से बदली पंचायतों की तस्वीर 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times
पंचायत

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
नोएडा के मामूरा में जी+4 इमारत में लगी भीषण आग - Panchayati Times
राज्यों से

नोएडा के मामूरा में जी+4 इमारत में लगी भीषण आग, पंचायती टाइम्स के ट्वीट के जवाब में नोएडा पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?

15 July 2026
Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी - Panchayati Times
भारत

Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी

14 July 2026
तमिलनाडु में गौहत्या पर मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक - Panchayati Times
भारत

तमिलनाडु में गौहत्या पर मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

13 July 2026
शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता महिला ने इस कारण से की आत्महत्या - Panchayati Times
जुर्म

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता महिला ने इस कारण से की आत्महत्या

13 July 2026
फायरिंग मामले में खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड पर कोर्ट का बड़ा फैसला - Panchayati Times
राज्यों से

फायरिंग मामले में खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड पर कोर्ट का बड़ा फैसला

13 July 2026
Next Post
यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी - Panchayati Times

उत्तर प्रदेश में ई-गवर्नेंस से बदली पंचायतों की तस्वीर 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,749)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved