• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया, जांच जारी

शुक्रवार दोपहर दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल आया, जिसमें कोर्ट परिसर में तीन बम लगाए जाने की बात कही गई।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
12 September 2025
in भारत
0
दिल्ली में 13 दिसंबर को लगने वाली लोक अदालत अब अगले साल होगी - Panchayati Times

दिल्ली हाई कोर्ट

Share on FacebookShare on Twitter

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बम धमाके की धमकी से हड़कंप मच गया है। इस बार निशाना बना है दिल्ली हाई कोर्ट। शुक्रवार दोपहर कोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल आया, जिसमें कोर्ट परिसर में तीन बम लगाए जाने की बात कही गई थी। मेल मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट कर दिया गया।

धमकी के बाद कोर्ट की कार्यवाही रोकी गई

धमकी भरा ईमेल सामने आते ही कोर्ट की सभी कार्यवाहियां तत्काल रोक दी गईं, और जजों, वकीलों और कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई। कोर्ट के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र की सघन जांच कर रही है।

क्या लिखा था ईमेल में?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेल में लिखा गया था कि – “पवित्र शुक्रवार के दिन विस्फोट किए जाएंगे। पाकिस्तान और तमिलनाडु की मिलीभगत है। जज रूम और कोर्ट परिसर में तीन बम लगाए गए हैं। दोपहर 2 बजे तक कोर्ट खाली कर दो।”

यह मेल जैसे ही अधिकारियों की नजर में आया, तुरंत आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया और पूरे परिसर को खाली कराया जाने लगा।

स्थिति नियंत्रण में, कोई पैनिक नहीं: वकील

हालांकि, मौके पर मौजूद वकीलों ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कोई पैनिक नहीं है। वकीलों और न्यायधीशों को व्यवस्थित तरीके से बाहर निकाला गया है। जानकारी यह भी सामने आई है कि इस बीच चीफ जस्टिस के साथ जजों की एक अहम बैठक भी चल रही है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

गौरतलब है कि बीते कुछ हफ्तों में दिल्ली के कई स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि, अब तक सभी धमकियां फर्जी साबित हुई हैं, लेकिन हर बार सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी गंभीरता से जांच की है।

यह भी पढ़ें: सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, राजघाट जाकर दी बापू को श्रद्धांजलि

जांच में जुटी एजेंसियां

ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। साइबर सेल भी जांच में शामिल हो गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मेल में जिन शब्दों और संदर्भों का इस्तेमाल किया गया है, उससे साजिश की गंभीरता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Tags: दिल्ली हाई कोर्टबम
Previous Post

सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, राजघाट जाकर दी बापू को श्रद्धांजलि

Next Post

उत्तराखंड में फिर से भारी बारिश का अलर्ट, 177 सड़कों पर आवागमन ठप

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times
भारत

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times
पंचायत

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
Kudankulam Nuclear Power Plant Data Leak: भारत के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र से जुड़े हजारों दस्तावेज ऑनलाइन होने का दावा, साइबर सुरक्षा पर बढ़ी चिंता - Panchayati Times
भारत

Kudankulam Nuclear Power Plant Data Leak: भारत के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र से जुड़े हजारों दस्तावेज ऑनलाइन होने का दावा, साइबर सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

15 July 2026
18वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला - Panchayati Times
भारत

18वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला 

15 July 2026
PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला  - Panchayati Times
दुनिया

PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला

14 July 2026
Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी - Panchayati Times
भारत

Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी

14 July 2026
Next Post
उत्तराखंड में फिर से भारी बारिश का अलर्ट, आवागमन ठप - Panchayati Times

उत्तराखंड में फिर से भारी बारिश का अलर्ट, 177 सड़कों पर आवागमन ठप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,749)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved