• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 11, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home जुर्म

Budaun Murder Case: कौन था दो बच्चों का गला रेतकर खून पीने वाला वाला जल्लाद साजिद, क्या ‘काला जादू’ का था कोई मामला?

दो बच्चों को मौत के घाट उतारने वाला मुख्य आरोपी साजिद अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू का रहने वाला था। करीब दो साल से वो विनोद ठाकुर के घर के सामने बाल काटने की दुकान चलाता था।

Kiran rautela by Kiran rautela
20 March 2024
in जुर्म, भारत
0
budaun-murder-case-update

budaun-murder-case-update

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो बच्चों की निर्मम हत्या का मामला बढ़ता जा रहा है। जिस तरह से बदायूं में दो मासूम बच्चों के गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया गया उससे पूरे प्रदेश में तनाव का माहौल बना हुआ है। आखिर क्या हुआ था और क्या है ये मामला और क्यों दो बच्चों को घर में घुसकर मौत के घाट के उतार दिया गया? यहां, पढ़ें घटना की पूरी टाइमलाइन..

यह भी पढ़ें- बदायूं कांड: जिस मां ने मदद की उसी के बच्चों का गला काट दिया

मुख्य आरोपी चलाता था बाल काटने की दुकान

दो बच्चों को मौत के घाट उतारने वाला मुख्य आरोपी साजिद अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू का रहने वाला था। करीब दो साल से वो विनोद ठाकुर के घर के सामने बाल काटने की दुकान चलाता था। इस दौरान उसका विनोद के घर आना जाना था। मंगलवार को भी साजिद शाम को जल्दी दुकान बंद करके चला गया। फिर रात को करीब आठ बजे वो विनोद के घर पहुंचा।

संगीता, बड़ा बेटा आयुष मझला पीयूष और सबसे छोटा बेटा आहान
संगीता, बड़ा बेटा आयुष मझला पीयूष और सबसे छोटा बेटा आहान

उस वक्त ठेकेदार विनोद के घर में उनकी पत्नी संगीता, विनोद की मां, बड़ा बेटा आयुष (13), मझला पीयूष और सबसे छोटा बेटा आहान उर्फ हनी (6) थे। आरोपी कपड़ों में एक चाकू छिपाकर ले गया। पहले उसने संगीता से पांच हजार रूपए उधार लिए और कहा कि उसकी पत्नी डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती है। संगीता ने फोन पर अपने पति से बात करके उसे पांच हजार रूपए दे दिए।
संगीता उसे देखकर चाय बनाने चली गई और तीनों बच्चे नीचे खेल रहे थे। तभी आरोपी साजिद दो बच्चों, आयुष और आहान को छत पर ले गया और दोनों का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। तीसरा बच्चा पीयूष जब उसके लिए पानी लेकर छत पर गया तो ये मंजर देखकर उसके हाथ से गिलास छूटा और वो चीखते हुए नीचे भागा, जिसमें उसके हाथ पर भी चाकू लगा और वो घायल हो गया।

मोहल्ले वालों ने बताया कि जब वह दोनों बच्चों की हत्या करके नीचे उतर रहा था। तब तक आसपास के कई लोग ठेकेदार के घर के सामने पहुंच गए। जब उन्होंने आरोपी के हाथ में बड़ा सा चाकू देखा तो उन्होंने ठेकेदार की पत्नी संगीता और मझले बेटे पीयूष को हाथ पकड़कर घर के बाहर खींच लिया लेकिन इसी बीच साजिद भी भाग निकला।
हालांकि घटना के कुछ ही घंटों बाद मुख्य आरोपी साजिद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। विनोद की ओर से बदायूं के सिविल लाइंस थाने में डबल मर्डर की एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें साजिद के साथ-साथ उसके भाई जावेद को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब उसके भाई जावेद को ढूंढ रही है।

Budaun murder Case
Budaun murder Case

परिवार से थे अच्छे संबंध

बताया जा रहा है कि विनोद ने ही साजिद को दुकान खोलने की सलाह दी थी। दोनों के बीच पारिवारिक संबंध थे। ऐसे में कोई भी नहीं सोच सकता कि साजिद कभी ऐसी घटना को अंजाम दे सकता है। यहां तक कि दो साल पहले विनोद ने ही साजिद को दुकान खोलने के लिए मदद की थी और पैसे भी दिए थे।

आग के हवाले साजिद की दुकान
बदायूं की बाबा कॉलोनी में हुई निर्मम हत्या के बाद से लोगों का गुस्सा फूच पड़ा। कई जगहों पर लोगों ने आगजनी भी की। पुलिस भी मौके पर पहुंची और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। नृशंस हत्या देख उनका गुस्सा बढ़ने लगा। इधर आक्रोशित भीड़ ने साजिद की दुकान भी तोड़कर आग के हवाले कर दी। वहीं आज डबल मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी साजिद के पिता और चाचा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

लगाए जा रहे ये कयास

घटना के बाद लोगों के बीच में चर्चा है कि साजिद ने किसी ‘काले जादू’ के तहत इस घटना को अंजाम दिया होगा। लोगों के बीच कानाफूसी है कि साजिद के पहले भी बच्चे हुए थे लेकिन कोई जिंदा नहीं बचता था। इस बार भी उसकी पत्नी गर्भवती है। तो हो सकता है किसी तांत्रिक या काले जादू के चक्कर में उसने ये घिनौना काम किया हो। हालांकि पंचायती टाइम्स इस बात की पुष्टी नहीं करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags: badaun child murder casebadaun child murder case updatebadaun crime newsbadaun double murderbadaun double murder casebadaun double murder newsbadaun encounterbadaun murderbadaun murder casebadaun murder case livebadaun murder newsbadaun newsbudaun double murderbudaun murder casedouble murder case in badaunlatest badaun news in hindilive badaun double murderlive badaun murdermurdermurder in badauntwo children murder in badaunबदायूंबदायूं कांडबदायूं में डबल मर्डर
Previous Post

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने संसदीय क्षेत्र में किया स्कूल बैग का वितरण

Next Post

CSK vs RCB Dream11 Team: दोनों टीमों में से इस खिलाड़ी को चुनो अपना कप्तान

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट - Panchayati Times
भारत

Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट

9 October 2026
PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
Next Post
CSK vs RCB Dream11 टीम: किसे चुने अपना कप्तान

CSK vs RCB Dream11 Team: दोनों टीमों में से इस खिलाड़ी को चुनो अपना कप्तान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved