कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में महिला मेलावा सम्मलेन में महिलाओं के लिए “नारी न्याय” की घोषणा की जिसके तहत गरीब परिवार की महिलाओं को एक लाख रुपया सालाना देने का वादा किया है। इसके साथ ही राहुल ने महिला आरक्षण पर कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने लोकसभा में धूम-धाम से महिलाओं को आरक्षण दिया। लेकिन फिर आपसे कहा गया कि सर्वे के बाद आपको आरक्षण दिया जाएगा और सर्वे 10 साल के बाद होगा। लेकिन जैसे ही कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी, महिलाओं को बिना सर्वे के आरक्षण दिया जाएगा।
नारी न्याय-
• महालक्ष्मी: गरीब परिवार में एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए।
• आधी आबादी, पूरा हक़: केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों में आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा।
• शक्ति का सम्मान: आशा, आंगनवाड़ी और मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना किया जाएगा।
• अधिकार मैत्री: सभी पंचायत में एक अधिकार मैत्री नियुक्त करेंगे जो महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देंगे और इन अधिकारों को लागू करने में मदद करेंगे।
• सावित्री बाई फुले हॉस्टल: केंद्र सरकार देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी करेगी, प्रत्येक जिले में कम से कम एक हॉस्टल होगा।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, गहलोत और कमलनाथ के बेटे को मिला टिकट
राहुल ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिया। मनरेगा का एक साल का बजट 65 हजार करोड़ रुपए है। इसका मतलब मोदी जी ने मनरेगा का 24 साल का पैसा अरबपतियों को दे दिया है। इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि अगर उनका कर्ज माफ हो सकता है तो किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों का भी कर्ज माफ होना चाहिए।