• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 25, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाक के परमाणु बमों पर दिया बड़ा बयान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में शामिल बहादुर सैनिकों से मुलाकात की और उनकी वीरता को सलाम किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
15 May 2025
in भारत
0
सेना की ताकत बढ़ाने को 79 हजार करोड़ की खरीद की मंजूरी - Panchayati Times

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में शामिल बहादुर सैनिकों से मुलाकात की और उनकी वीरता को सलाम किया। श्रीनगर स्थित बादामी बाग छावनी में जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा कि अगर किसी भी तरह की नापाक हरकत दोहराई गई, तो उसका अंजाम गंभीर होगा।

राजनाथ सिंह ने अपने बयान में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी संबोधित करते हुए कहा, “मैं दुनिया के सामने यह सवाल खड़ा करना चाहता हूं कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की निगरानी में लाया जाए।” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकत न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा बल्कि वैश्विक शांति के लिए भी खतरा है।

शहीदों को दी श्रद्धांजलि, घायलों के लिए प्रार्थना

रक्षा मंत्री ने श्रीनगर पहुंचते ही ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और पहलगाम में हाल ही में हुई हिंसा में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को भी याद किया। उन्होंने कहा, “मैं शहीद जवानों को नमन करता हूं और उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पहलगाम में मारे गए नागरिकों के प्रति भी मेरी गहरी संवेदना है। घायल सैनिकों के जल्द स्वस्थ होने की मैं ईश्वर से कामना करता हूं।”

‘बात दूर तक जाएगी’ – पाकिस्तान को दो टूक संदेश

अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह सहमति रही है कि सीमा पार से कोई नापाक हरकत नहीं होगी। उन्होंने कहा, “अगर पाकिस्तान इस सहमति का उल्लंघन करता है, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बात दूर तक जाएगी।”

सेना का मनोबल बढ़ाया, ऑपरेशन सिंदूर की सराहना

राजनाथ सिंह ने सेना के अधिकारियों और जवानों के साथ संवाद किया और ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना हर मोर्चे पर पूरी मजबूती से खड़ी है और देशवासियों को अपने जवानों पर गर्व है।

यह भी पढ़ें: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

इस दौरे को न केवल सुरक्षा के नजरिए से अहम माना जा रहा है, बल्कि यह संदेश भी साफ है कि भारत अब हर मोर्चे पर आक्रामक नीति अपनाने के लिए तैयार है और सुरक्षा से जुड़ी किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Tags: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहराजनाथ सिंह
Previous Post

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

Next Post

Jammu Kashmir: शोपियां में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्तौल और हथगोले बरामद

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान - Panchayati Times
भारत

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान

25 September 2026
पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद - Panchayati Times
पंचायत

पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद

24 September 2026
SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? - Panchayati Times
भारत

SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

22 September 2026
LPG Subsidy Rule 2026: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए जरूरी होगा बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण, जानें पूरा नियम - Panchayati Times
भारत

LPG Subsidy Rule 2026: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए जरूरी होगा बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण, जानें पूरा नियम

21 September 2026
DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती - Panchayati Times
भारत

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती

19 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times
बिज़नेस

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
Next Post
Jammu kashmir Encounter between security forces and terrorists in Kishtwar, many terrorists surrounded

Jammu Kashmir: शोपियां में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्तौल और हथगोले बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (585)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (320)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,818)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,144)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (201)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान - Panchayati Times

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान

25 September 2026
पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद - Panchayati Times

पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद

24 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved