• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home अजब-गजब

Delhi AQI: रोइये कि आप दिल्ली में हैं ..जहां Population कम Pollution ज्यादा है!

Delhi AQI: आज बुधवार 6 नवंबर को दिल्ली दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा जहरीली हवादार सिटी है.. क्या कहेंगे आप?..

Parijat Tripathi by Parijat Tripathi
7 November 2024
in अजब-गजब, भारत
0
Delhi: Capital city or pollution city?

Delhi: Capital city or pollution city?

Share on FacebookShare on Twitter

बात पुरांनी हो गई है. अब हैरानी नहीं होती ये सुन कर कि दिल्ली-एनसीआर की हवा सांस लेने लायक नहीं बची है..देश की राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर पर जा चुका है. हमारी दिवाली हमारी दिल्ली को भरपूर पटाखों की ढेर सारी ‘हवाई’ यादें दे गई है जो हमारी साँसों के साथ चल रही हैं हर दिन.

दिल्ली एनसीआर में हवाई प्रदूषण इतना बढ़ चुका है कि यहां रहने वालों का नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल होना चाहिए. एक साथ ‘ज़हर’ पीने वाले डेढ़ करोड़ लोग आपको और कहाँ मिलेंगे. दिल्ली में सभी महादेव बन चुके हैं.

बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक याने एक्यूआई 370 थी. थैंक गॉड, चार सौ तो नहीं थी. काफी मेहनत की है दिल्ली सरकार ने या देश की सरकार ने यहां की हवा टाइट रखने में.. वर्ना अगर पांच सौ से ऊपर पहुँच जाता एक्यूआई तो क्या होता ?

धन्यवाद दिल्ली के लोगों की सहन शक्ति को भी देना होगा. इतना कैसे सह लेते हैं. हर साल सहते हैं और जी लेते हैं. स्वास्थ्य अधिक अच्छा है या सहनशक्ति यहां के लोगों की ?-इस पर भी एक टीवी डिबेट होनी चाहिए.

वैसे धन्यवाद सरकार की तरफ से दिया जाना चाहिए दिल्ली के नागरिकों को कि उनके भीतर सहनशक्ति का सूचकांक दुनिया में सबसे ऊपर है. धन्यवाद इसीलिए कि डेढ़ करोड़ लोगों ने यहां की सरकार के खिलाफ अब तक जान लेने की साजिश का मुकदमा नहीं किया है.

ज़हर के मामले में नापाक शहर लाहौर ही है दुनिया में जो दिल्ली को हराने का माद्दा रखता है. ला हौल बिला कूबत की हालत है लाहौर में जो आज की तारीख में दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है. दिल्ली को आप इतना भी बुरा मत समझिये, हम लाहौर से बेहतर हैं.

हिटलर का गैस चैंबर काफी अच्छा था. उसमे एक बार में ही काम हो जाता था. यहां काम आपका होता रहेगा जब तक आप जीते रहोगे. संजीदी बात तो ये है कि दिल्ली में लोग जीते नहीं – दिल्ली में लोग मरते हैं. टॉर्चर ज्यादा बड़ा पनिशमेंट है. जब आप न जीते हैं न मरते हैं -तो उसको टार्चर वाला पनिशमेंट कहते हैं.

वैसे, हिटलर का गैस चैम्बर बेकार था, हमारा अच्छा है. डेढ़ करोड़ लोग उसके चैम्बर में नहीं आ पाते, हमारे वाले में आ गए.

दिल वालों की दिल्ली में दिल बहुत बड़ा है लोगों का. चाहे वो केजरीवाल हो या वायु प्रदूषण – सब कुछ सहन कर लेते हैं. दिल्ली वालों पर ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में रिसर्च होनी चाहिए.

बाबा अज्ञेय ने पूछा था एक बार सांप से – ”हे सांप, तुम सभ्य तो हुए नहीं ..शहर में बसना भी तुम्हें नहीं आया..फिर डसना कहाँ से सीखा ? ये विष कहाँ से पाया ?” उस दिन तो सांप चुप रह गया था. मगर आज बोला है, उसने अपना मुँह खोला है – मैं दिल्ली में रहता हूँ !

 

Previous Post

Astro-Times: सूर्य-शनि सहित कुछ ग्रहों की बदलेगी चाल, तीन राशि वाले हो सकते हैं मालामाल

Next Post

US Polls 2024: क्या राज़ है कि अमेरिका में नहीं बन पाई कोई महिला प्रेजिडेंट ?

Parijat Tripathi

Parijat Tripathi

Related Posts

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times
पंचायत

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
Kudankulam Nuclear Power Plant Data Leak: भारत के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र से जुड़े हजारों दस्तावेज ऑनलाइन होने का दावा, साइबर सुरक्षा पर बढ़ी चिंता - Panchayati Times
भारत

Kudankulam Nuclear Power Plant Data Leak: भारत के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र से जुड़े हजारों दस्तावेज ऑनलाइन होने का दावा, साइबर सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

15 July 2026
18वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला - Panchayati Times
भारत

18वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला 

15 July 2026
PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला  - Panchayati Times
दुनिया

PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला

14 July 2026
Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी - Panchayati Times
भारत

Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी

14 July 2026
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत पर सरकार सख्त - Panchayati Times
दुनिया

होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत पर सरकार सख्त

14 July 2026
Next Post
The US awaits its first ever Madam President

US Polls 2024: क्या राज़ है कि अमेरिका में नहीं बन पाई कोई महिला प्रेजिडेंट ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,748)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
ICC World Cup Format: वनडे और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव, जानिए अब कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट - Panchayati Times

ICC World Cup Format: वनडे और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव, जानें अब कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट

15 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved