• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजा: बीजेपी को मिली 48 सीटों पर जीत

दिल्ली विधानसभा चुनाव के आज आए नतीजे राजधानी की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण संकेत दे रहे हैं। सुबह से ही वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आगे चल रही है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
10 February 2025
in भारत
0
यूपी बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल: नई टीम का हुआ ऐलान - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली विधानसभा चुनाव के आज आए नतीजे राजधानी की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण संकेत दे रहे हैं। सुबह से ही वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आगे चल रही है। दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों में बहुमत हासिल करने के लिए किसी भी पार्टी को 36 सीटें चाहिए।

आम आदमी पार्टी (आप) ने पिछले तीन चुनावों – 2013, 2015 और 2020 में शानदार जीत हासिल की और लगातार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार बनती आई। 2024 के सितंबर महीने से मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी आतिशी मार्लेना ने संभाली है। वहीं, दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने 1998, 2003 और 2008 में सत्ता में रहते हुए शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री पद पर काबिज किया था।

दिल्ली में बीजेपी की सियासी यात्रा भी 1993 में शुरू हुई थी, जब पार्टी ने पहली बार यहां अपनी सरकार बनाई थी। अब, 27 वर्षों बाद बीजेपी की कोशिश है कि वह दिल्ली में सत्ता का दरवाजा फिर से खोले। इस चुनाव में पार्टी की ओर से जोरदार प्रचार अभियान चलाया गया है, जिसमें दिल्ली में दिल्लीवासियों के लिए नए वादे और विकास कार्यों को प्रमुखता से रखा गया है।

राजधानी दिल्ली में चल रही इस सियासी हलचल का असर न केवल दिल्लीवासियों पर बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी गहरा प्रभाव डाल सकता है।

पीएम मोदी शाम 7 बजे बीजेपी दफ्तर जाएंगे. वे वहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करेंगे. रुझानों में बीजेपी 42 सीटों पर आगे है. AAP 28 सीटों पर बढ़त बनाए है. कांग्रेस का खाता खुलते नहीं दिख रहा है. 

बीजेपी 47 और आप 23 सीटों पर आगे चल रही है.

बीजेपी के जीत पर अमित शाह ने क्या कहा? 

बीजेपी के जीत पर अमित शाह ने कहा कि दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है।

प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को 3182 वोट से हराया.

कालकाजी सीट से AAP उम्मीदवार आतिशी चुनाव जीत गई हैं. 

शकूर बस्ती सीट से AAP के सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं.

मालवीय नगर सीट से AAP उम्मीदवार सोमनाथ भारती भी चुनाव हार गए हैं.

शालीमार बाग से बीजेपी की रेखा गुप्ता 29595 वोटों से चुनाव जीत गई हैं. 

बाबरपुर से आप के उम्मीदवार गोपला राय जीते. 

रोहिणी से बीजेपी के उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता जीते.

मोती नगर से बीजेपी के उम्मीदवार हरीश खुराना जीते.

राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा जीते.

राजेंद्र नगर सीट से आप के दुर्गेश पाठक हारे. यहां से उमंग बजाज (बीजेपी) जीते.

ग्रेटर कैलाश से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज चुनाव हार गए हैं. यहां बीजेपी की शिखा राय ने जीत हासिल की है.

करावल नगर से कपिल मिश्रा (बीजेपी) चुनाव जीते.

पटपडगंज से रविन्द्र सिंह नेगी (बीजेपी) ने चुनाव जीता. आप के अवध ओझा को मिली हार.

बिजवासन से कैलाश गहलोत (बीजेपी) चुनाव जीते.

लक्ष्मी नगर से अभय वर्मा (बीजेपी) चुनाव जीते.

गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली (बीजेपी) चुनाव जीते.

नई दिल्ली सीट से चुनाव जीतने के बाद बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, “दिल्ली के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी पर अपना विश्वास व्यक्त किया है और इस जीत का श्रेय मैं उन्हें और दिल्ली की जनता को देता हूं। पिछले दस वर्षों से हमें उनका साथ नहीं मिल रहा था, लेकिन अब दिल्ली में एक नई सरकार बन रही है, जो पीएम मोदी के दृष्टिकोण के साथ कार्य करेगी। मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने हमें समय दिया। इस जीत का पूरा श्रेय पीएम मोदी को जाता है।”

Tags: आतिशीकेजरीवालदिल्ली विधानसभा चुनावदिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजाप्रवेश वर्मा
Previous Post

सऊदी अरब: WhatsApp पर वॉयस और वीडियो कॉल की पाबंदी हटी 

Next Post

Delhi Election Results: अरविंद केजरीवाल ने मानी हार, वीडियो जारी कर बोल दी बड़ी बात!

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times
भारत

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times
पंचायत

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
Kudankulam Nuclear Power Plant Data Leak: भारत के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र से जुड़े हजारों दस्तावेज ऑनलाइन होने का दावा, साइबर सुरक्षा पर बढ़ी चिंता - Panchayati Times
भारत

Kudankulam Nuclear Power Plant Data Leak: भारत के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र से जुड़े हजारों दस्तावेज ऑनलाइन होने का दावा, साइबर सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

15 July 2026
18वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला - Panchayati Times
भारत

18वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला 

15 July 2026
PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला  - Panchayati Times
दुनिया

PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला

14 July 2026
Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी - Panchayati Times
भारत

Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी

14 July 2026
Next Post
Delhi Election Results: अरविंद केजरीवाल ने मानी हार, वीडियो जारी कर बोल दी बड़ी बात!

Delhi Election Results: अरविंद केजरीवाल ने मानी हार, वीडियो जारी कर बोल दी बड़ी बात!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,749)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved