Panchayat elections in Uttar Pradesh: बिहार वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी के बाद अब उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है। आगामी पंचायत चुनावों से पहले यूपी चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों का खुलासा किया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए की गई प्राथमिक जांच में एक करोड़ से अधिक मतदाता ऐसे पाए गए हैं जिनके नाम, जाति, पता, लिंग और उम्र में चौंकाने वाली समानताएं हैं।
राज्य चुनाव आयुक्त राज प्रताप सिंह ने आयोग के नए कार्यालय के भूमि पूजन के बाद बताया कि पंचायत चुनावों में पहली बार AI और फेस रिकग्निशन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- कौन हैं 23 साल के CEO दक्ष गुप्ता, क्या है 9-9-6 वर्क कल्चर-जिसका खुलकर कर रहे समर्थन
उन्होंने कहा, ‘संवेदनशील बूथों पर फर्जी मतदान रोकने के लिए AI आधारित फेस रिकग्निशन सिस्टम लगाया जाएगा।’
चौंकाने वाले निष्कर्षों के बाद बीएलओ (Booth Level Officers) को संदिग्ध मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारियों को भी शारीरिक सत्यापन सुनिश्चित करने और फर्जी प्रविष्टियों की शिकायतों की जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
आयोग का यह कदम चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।







