Who is Daksh Gupta: हमारे देश के युवा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में भी अपना परचम फहरा रहे हैं। ऐसा ही एक नाम आजकल चर्चाओं में है। नाम है- दक्ष गुप्ता।
दक्ष गुप्ता एक युवा भारतीय मूल के उद्यमी (Entrepreneur) हैं, जो इस समय सिलिकॉन वैली (San Francisco, USA) में चर्चित हैं। वे Greptile नामक AI स्टार्टअप के सह-संस्थापक (Co-founder) और सीईओ हैं। यह कंपनी सॉफ्टवेयर डेवलपर्स को उनके कोड को समझने और रिव्यू करने में मदद करने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स बनाती है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: पुलिस हिरासत से फरार हुए AAP विधायक हरमीत पठानमाजरा, पुलिसकर्मी पर चढ़ाई कार
उनकी पहचान सिर्फ उनकी कंपनी से नहीं, बल्कि उनकी वर्क कल्चर और काम करने की सोच से भी है।
दक्ष गुप्ता के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप?
- उम्र: लगभग 23 वर्ष
- शिक्षा: Georgia Tech University (USA) से पढ़ाई की।
- 2022 में अपने साथियों सूहन चोई और वैशांत कामेस्वरन के साथ स्टार्टअप की शुरुआत की।
शुरुआत में उनका आइडिया यूजर्स के लिए Reddit रिव्यू स्क्रैपिंग प्रोजेक्ट था, लेकिन बाद में उन्होंने फोकस बदलकर डेवलपर्स के लिए AI टूल्स बनाए।
2023 में अपनी कंपनी का नाम बदलकर Greptile रखा और जल्द ही उन्होंने $5.3 मिलियन सीड फंडिंग भी जुटा ली। वे अत्यधिक मेहनत और ग्राइंड कल्चर (9-9-6: सुबह 9 से रात 9, हफ्ते में 6 दिन काम) को खुले तौर पर अपनाने और बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं।
क्यों चर्चा में हैं?
दक्ष गुप्ता साफ-साफ कहते हैं कि उनकी कंपनी में शामिल होने का मतलब है लंबे घंटे काम करना, वर्क-लाइफ बैलेंस का त्याग करना और सिर्फ काम पर फोकस करना।
वे खुद को अपनी टीम का सबसे कम वेतन पाने वाला सदस्य बताते हैं, ताकि दिखा सकें कि वे भी उतना ही त्याग कर रहे हैं जितना वे दूसरों से उम्मीद करते हैं।
उनका जीवनशैली मंत्र है:
‘नो ड्रिंकिंग, नो ड्रग्स, 9-9-6 वर्क, जिम, अनुशासित डाइट, और फोकस्ड लाइफ।









