• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 1, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

प्रधानमंत्री मोदी ने किया “बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड” का शुभारंभ 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से "बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड" का औपचारिक शुभारंभ किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
2 September 2025
in पंचायत, राज्यों से
0
प्रधानमंत्री मोदी ने किया "बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड" का शुभारंभ - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड” का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने संस्था के बैंक खाते में 105 करोड़ रुपये की प्रारंभिक धनराशि भी हस्तांतरित की। यह योजना राज्य की लाखों ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मंगलवार का दिन बिहार की माताओं और बहनों के लिए खास है, क्योंकि आज उन्हें वित्तीय सहायता पाने का एक नया और प्रभावशाली माध्यम मिला है। जीविका से जुड़ी महिलाएं अब आसानी से सस्ती ब्याज दरों पर ऋण प्राप्त कर सकेंगी, जिससे उनके व्यवसाय और आजीविका को नई गति मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह पूरी प्रणाली डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित होगी, जिससे पारदर्शी और त्वरित धन हस्तांतरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा, “आज मुफ्त राशन योजना से देश की करोड़ों माताओं को यह चिंता नहीं रहती कि बच्चों का पेट कैसे भरेगा। अब हम उन्हें लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, और बैंक सखी बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने किया "बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड" का शुभारंभ - Panchayati Times

इस पहल का उद्देश्य जीविका के तहत कार्यरत स्वयं सहायता समूहों और कलस्टर स्तर के फेडरेशन को कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराना है। अब तक महिलाओं को 18 से 24 प्रतिशत तक की ऊंची ब्याज दरों पर ऋण लेना पड़ता था, लेकिन यह नई सहकारी संस्था उस निर्भरता को खत्म करने के लिए एक वैकल्पिक वित्तीय प्रणाली के रूप में कार्य करेगी।

इस योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए 12,000 सामुदायिक कार्यकर्ताओं को टैबलेट से लैस किया जा रहा है, जिससे वे गांव-गांव जाकर महिलाओं को तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि राज्यभर में करीब 20 लाख महिलाएं इस आयोजन से जुड़ीं, जिससे यह स्पष्ट है कि इस योजना के प्रति व्यापक उत्साह और उम्मीद है। सरकार को विश्वास है कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्यमिता को नया बल मिलेगा और समुदाय-आधारित उद्यमों को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: सनौर विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार, गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल

यह योजना न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की ओर एक ठोस कदम भी है।

Tags: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबिहारबिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड
Previous Post

पंजाब: पुलिस हिरासत से फरार हुए AAP विधायक हरमीत पठानमाजरा, पुलिसकर्मी पर चढ़ाई कार

Next Post

कौन हैं 23 साल के CEO दक्ष गुप्ता, क्या है 9-9-6 वर्क कल्चर-जिसका खुलकर कर रहे समर्थन

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Special Gram Sabha 2026: 2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभा, ‘सबकी योजना, सबका विकास’ का शुभारंभ - Panchayati Times
पंचायत

Special Gram Sabha 2026: 2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभा, ‘सबकी योजना, सबका विकास’ का शुभारंभ

1 October 2026
BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति - Panchayati Times
राज्यों से

BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति

29 September 2026
Kerala Local Body Results 2026: UDF को झटका, LDF ने 16 वार्ड जीते; जानें पूरा परिणाम - Panchayati Times
पंचायत

Kerala Local Body Results 2026: UDF को झटका, LDF ने 16 वार्ड जीते; जानें पूरा परिणाम

29 September 2026
Barapullah Phase 3: दिल्ली में शुरू हुआ बारापुला फेज-3, मयूर विहार से AIIMS तक आसान होगा सफर - Panchayati Times
राज्यों से

Barapullah Phase 3: दिल्ली में शुरू हुआ बारापुला फेज-3, मयूर विहार से AIIMS तक आसान होगा सफर

29 September 2026
पंचायती राज मंत्रालय: हिंदी के सरल और व्यवहारिक इस्तेमाल पर जोर, पंचायतों के कामकाज में बढ़ावा देने की जरूरत - Panchayati Raj
पंचायत

पंचायती राज मंत्रालय: हिंदी के सरल और व्यवहारिक इस्तेमाल पर जोर, पंचायतों के कामकाज में बढ़ावा देने की जरूरत

28 September 2026
शाही जामा मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - Panchayati Times
राज्यों से

शाही जामा मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 

28 September 2026
Next Post
Who is Indian-origin Daksh Gupta, what is the 9-9-6 work culture - which he openly supports

कौन हैं 23 साल के CEO दक्ष गुप्ता, क्या है 9-9-6 वर्क कल्चर-जिसका खुलकर कर रहे समर्थन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (587)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (324)
  • बिज़नेस (295)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,823)
  • मनोरंजन (317)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,149)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (202)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs WI 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर, अंशुल कंबोज टीम इंडिया में शामिल - Panchayati Times

IND vs WI 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर, अंशुल कंबोज टीम इंडिया में शामिल

1 October 2026
Special Gram Sabha 2026: 2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभा, ‘सबकी योजना, सबका विकास’ का शुभारंभ - Panchayati Times

Special Gram Sabha 2026: 2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभा, ‘सबकी योजना, सबका विकास’ का शुभारंभ

1 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved