Gaurav Bhatia on Rahul Gandhi: सुप्रीम कोर्ट द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कथित टिप्पणियों को लेकर फटकार लगाने के तुरंत बाद, भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस नेता पर तीखा हमला बोला और सवाल किया कि क्या वह भारत की संप्रभुता की रक्षा करने के बजाय दुश्मन देशों की मदद कर रहे हैं।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की फटकार यह दिखाती है कि राहुल गांधी को भविष्य में अपने बयानों को लेकर अधिक सावधान रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने सेना पर टिप्पणी मामले में लगाई फटकार
उन्होंने कहा, निश्चित रूप से श्री गांधी को भविष्य में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है… सवाल उठता है। ‘क्या भारत को एक बेहतर नेता प्रतिपक्ष की आवश्यकता नहीं है? सवाल यह भी है एक नेता प्रतिपक्ष, जिसने संविधान के तहत देश की संप्रभुता की रक्षा करने की शपथ ली है, क्या वह देश की संप्रभुता को नुकसान पहुंचा रहे हैं?’
उन्होंने आगे कहा, ‘क्या वह उन राष्ट्रों की मदद कर रहे हैं जो हमारे देश के शत्रु हैं? और क्या वह हमारे बहादुर भारतीय सशस्त्र बलों का मनोबल गिरा रहे हैं? आखिर यह किस तरह के नेता प्रतिपक्ष हैं, जो इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हैं?’
सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के गालवान संघर्ष को लेकर सेना पर राहुल गांधी की कथित टिप्पणी के खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि के मामले में कार्यवाही पर रोक लगा दी है।









