• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 27, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 6 रन से हराया, सीरीज़ 2-2 से हुई बराबर

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का आखिरी मुकाबला भारत के नाम रहा। भारत ने मात्र 6 रनों से जीत कर सीरीज़ को 2-2 से बराबर कर लिया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
4 August 2025
in खेल
0
भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 6 रन से हराया, सीरीज़ 2-2 से हुई बराबर - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का आखिरी मुकाबला बेहद रोमांचक अंदाज़ में भारत के नाम रहा। भारतीय टीम ने पांचवां टेस्ट मैच मात्र 6 रनों से जीत कर सीरीज़ को 2-2 से बराबर कर लिया। आखिरी दिन जब मुकाबला शुरू हुआ, तब इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 35 रनों की जरूरत थी जबकि भारत को 4 विकेट लेने थे। ऐसे में दोनों टीमों के लिए सुबह का सत्र निर्णायक साबित हुआ।

भारतीय तेज़ गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने सुबह से ही आक्रामक गेंदबाज़ी की और इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सिराज ने दिन की शुरुआत में जेमी स्मिथ को पवेलियन भेजा, फिर क्रेग ओवर्टन का विकेट लेकर भारत की वापसी को मजबूत किया। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने जोस टंग को आउट कर इंग्लैंड को संकट में डाल दिया।

इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स एक हाथ से बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे और एटिंक्सन के साथ आखिरी उम्मीद बनाए रखी, लेकिन सिराज ने एटिंक्सन को क्लीन बोल्ड कर भारत को रोमांचक जीत दिला दी।

मैच का लेखा-जोखा

इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 224 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर सिमटी और उसे 23 रनों की मामूली बढ़त मिली। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में शानदार वापसी करते हुए 396 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 374 रन का लक्ष्य रखा।

इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष करती रही लेकिन पांचवें दिन के पहले सत्र में उसकी पारी 367 रन पर सिमट गई और भारत ने 6 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 6 रन से हराया, सीरीज़ 2-2 से हुई बराबर - Panchayati Times

गेंदबाज़ी में चमके सिराज और प्रसिद्ध

भारत की जीत में तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए, वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने भी चार विकेट लेकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। दोनों गेंदबाजों ने दबाव के समय में धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संयोजन दिखाया।

सीरीज़ रही बराबरी की टक्कर

पांच मैचों की यह सीरीज़ बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रही, जिसमें दोनों टीमें बारी-बारी से हावी होती रहीं। अब जब सीरीज़ 2-2 से समाप्त हुई है, तो क्रिकेट प्रेमियों को आखिरी मैच में मिले इस हाई वोल्टेज ड्रामा की लंबे समय तक याद रहेगी।

यह भी पढ़ें: बिहार: शिक्षक बहाली में Domicile लागू, TRE-4 से लागू होगा नया नियम

यह जीत भारतीय टीम के लिए मनोबल बढ़ाने वाली है और युवा गेंदबाजों के प्रदर्शन ने भविष्य के लिए उम्मीदों को मजबूत किया है।

Tags: ind vs engभारत
Previous Post

SC की फटकार के बाद BJP ने राहुल गांधी को घेरा, कहा-‘क्या देश के शत्रु की मदद कर रहे हो?’

Next Post

मणिपुर के पूर्व सीएम एन. बिरेन से जुड़े ऑडियो टेप्स की रिपोर्ट में देरी, SC ने लगाई फटकार

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

भारत का यह खिलाड़ी टीम इंडिया के खिलाफ खेलेगा - Panchayati Times
खेल

भारत का यह खिलाड़ी टीम इंडिया के खिलाफ खेलेगा

25 June 2026
नीतीश कुमार रेड्डी इंग्लैंड दौरे से बाहर, युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को मिला मौका - Panchayati Times
खेल

नीतीश कुमार रेड्डी इंग्लैंड दौरे से बाहर, युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को मिला मौका

23 June 2026
IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times
खेल

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास - Panchayati Times
खेल

Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

12 June 2026
मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का निधन
खेल

मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का निधन

12 June 2026
श्रीलंका दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम घोषित, युवा प्रतिभाओं को मिला बड़ा मौका - Panchayati Times
खेल

श्रीलंका दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम घोषित, युवा प्रतिभाओं को मिला बड़ा मौका

11 June 2026
Next Post
Supreme Court Slams CFSL for Delays in Biren Singh Audio Tape Investigation

मणिपुर के पूर्व सीएम एन. बिरेन से जुड़े ऑडियो टेप्स की रिपोर्ट में देरी, SC ने लगाई फटकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (224)
  • खेल (552)
  • जुर्म (328)
  • दुनिया (342)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (295)
  • बिज़नेस (273)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,712)
  • मनोरंजन (301)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,087)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (171)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Welcome To The Jungle Box Office Collection: पहले दिन हुई धमाकेदार शुरुआत - Panchayati Times

Welcome To The Jungle Box Office Collection: पहले दिन हुई धमाकेदार शुरुआत

26 June 2026
1 जुलाई से बदल जाएंगे कई बड़े वित्तीय नियम, जानिए आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर क्या होगा असर? - Panchayati Times

1 जुलाई से बदल जाएंगे कई बड़े वित्तीय नियम, जानिए आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर क्या होगा असर?

26 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved