• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 16, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

ई-श्रम पोर्टल को कई पोर्टल/योजनाओं से जोड़ा गया

ई-श्रम योजना (ई-श्रम कार्ड) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 अगस्त 2021 को लॉन्च किया गया था। इस योजना की शुरुआत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
3 December 2024
in भारत
0
ई-श्रम पोर्टल को कई पोर्टल/योजनाओं से जोड़ा गया

ई-श्रम पोर्टल को कई पोर्टल/योजनाओं से जोड़ा गया

Share on FacebookShare on Twitter

ई-श्रम योजना (ई-श्रम कार्ड) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 अगस्त 2021 को लॉन्च किया गया था। इस योजना की शुरुआत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। 26 नवंबर 2024 तक, 30.42 करोड़ से अधिक असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों ने ईश्रम पोर्टल पर पंजीकरण किया है।

ई-श्रम योजना (e-Shram Yojana) के तहत लाभार्थियों को श्रमिक कार्ड प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत इसके लाभार्थी को प्रति माह 3000 रूपये तक की पेंशन एवं 2 लाख रुपये का मृत्यु बीमा भी कवर किया जाता है।

ईश्रम पोर्टल को निम्नलिखित पोर्टल/योजनाओं के साथ जोड़ा गया है:

ईश्रम को राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल के साथ जोड़ा गया है। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) का प्रयोग कर एनसीएस पर पंजीकरण कर सकते हैं और रोजगार की तलाश कर सकते हैं। एनसीएस पर कोई समस्या न हो इसके लिए पंजीकरणकर्ताओं को ईश्रम पोर्टल पर एक विकल्प/लिंक भी प्रदान किया गया है।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (पीएम-एसवाईएम) के साथ भी ईश्रम को जोड़ा गया है। यूएएन का उपयोग करके कोई भी असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला व्यक्ति आसानी से पीएमएसवाईएम के तहत नामांकन कर इसका लाभ ले सकता है। इस योजना में भारत सरकार द्वारा 50 प्रतिशत अंशदान वहन किया जाता है तथा शेष अंशदान लाभार्थी द्वारा किया जाता है।

प्रवासी श्रमिकों के पारिवारिक विवरण प्राप्त करने के लिए ईश्रम में प्रावधान जोड़ा गया है।

संबंधित भवन और अन्य निर्माण श्रमिक (बीओसीडब्ल्यू) बोर्डों में श्रमिकों के पंजीकरण की सुविधा के लिए निर्माण श्रमिकों के डेटा को राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ साझा करने के लिए ईश्रम में प्रावधान जोड़ा गया है।

ईश्रम को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के स्किल इंडिया डिजिटल पोर्टल के साथ जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य श्रमिकों को कौशल युक्त बनाना है।

ईश्रम को मायस्कीम पोर्टल के साथ भी एकीकृत किया गया है। मायस्कीम एक राष्ट्रीय मंच है, जिसका मकसद सरकारी योजनाओं की एक-स्टॉप खोज और विकल्प पेश करना है। यह नागरिक की योग्यता के आधार पर, योजना की जानकारी खोजने के लिए नए, प्रौद्योगिकी-आधारित समाधान प्रदान करता है।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिए विभिन्न सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं तक पहुंच के लिए 21 अक्टूबर 2024 को ईश्रम- “वन-स्टॉप-सॉल्यूशन” लॉन्च किया। इसमें एक ही पोर्टल यानी ईश्रम पर विभिन्न सामाजिक सुरक्षा/कल्याण योजनाओं का एकीकरण शामिल है।

यह भी पढ़ें: दो महीनों में 23 लाख टन डीएपी राज्यों को भेजे गए

अब तक विभिन्न मंत्रालय के 12 योजनाओं को कोड़ा जा चुका है, जिनमें प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), आयुष्मान भारत – प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधान मंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम-स्वनिधि), पीएम आवास योजना- शहरी (पीएमएवाई-यू), पीएम आवास योजना- ग्रामीण (पीएमएवाई-जी), महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (एमजीएनआरईजीए) शामिल हैं।

Tags: ई-श्रम कार्डई-श्रम योजनाईश्रम
Previous Post

Most Profitable Farming: सबसे ज्यादा कमाई वाली खेती: सांप नहीं नोट चिपके हैं चंदन के पेड़ों से !

Next Post

भारतीय न्याय संहिता का मूल मंत्र है- नागरिक प्रथम: पीएम मोदी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले - Panchayati Times
भारत

Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले

14 October 2026
Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक... - Panchayati Times
भारत

Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक… 

14 October 2026
राहुल गांधी का ऐलान- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन - Panchayati Times
भारत

राहुल गांधी का ऐलान- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

13 October 2026
CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार - Panchayati Times
भारत

CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार

12 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट - Panchayati Times
भारत

Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट

9 October 2026
Next Post
भारतीय न्याय संहिता का मूल मंत्र है- नागरिक प्रथम: पीएम मोदी - Panchayati Times

भारतीय न्याय संहिता का मूल मंत्र है- नागरिक प्रथम: पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (235)
  • खेल (594)
  • जुर्म (346)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (329)
  • बिज़नेस (301)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,836)
  • मनोरंजन (319)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,156)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (205)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Navodaya Admission 2027: कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन की बढ़ी तारीख - Panchayati Times

Navodaya Admission 2027: कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन की बढ़ी तारीख 

16 October 2026
IND vs WI T20: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, अर्शदीप सिंह की चोट पर BCCI ने दिया अपडेट - Panchayati Times

IND vs WI T20: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, अर्शदीप सिंह की चोट पर BCCI ने दिया अपडेट

16 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved