भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट मैच के दूसरे दिन का पहला सत्र टीम इंडिया के नाम रहा। जसप्रीत बुमराह की कहर बरपाती गेंदबाज़ी ने इंग्लैंड की पारी को 387 रनों पर समेट दिया। बुमराह ने एक बार फिर विदेशी ज़मीन पर अपनी गेंदबाज़ी का लोहा मनवाते हुए पांच विकेट झटके। यह इंग्लैंड में उनका चौथा पांच विकेट haul है।
बुमराह ने फिर किया कमाल
दूसरे दिन जैसे ही खेल शुरू हुआ, बुमराह ने आक्रमण तेज कर दिया। उन्होंने जोफ्रा आर्चर को क्लीन बोल्ड कर इंग्लैंड की उम्मीदों को करारा झटका दिया। आर्चर महज़ 4 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह ने इंग्लैंड में बार-बार साबित किया है कि वे इस पिच पर कितने खतरनाक हैं। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ विपक्षी बल्लेबाजों को चकमा देते हुए 5 विकेट अपने नाम किए।

कार्स और स्मिथ ने दिखाया दम
हालांकि इंग्लैंड के ब्रायडन कार्स और जेमी स्मिथ ने एक समय पर इंग्लैंड की लड़खड़ाती पारी को सहारा दिया। दोनों ने मिलकर 106 गेंदों में 82 रनों की अहम साझेदारी की। ब्रायडन कार्स ने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ते हुए 77 गेंदों में 50 रन पूरे किए।
जेमी स्मिथ भी बेहतरीन लय में नजर आए। उन्होंने भारतीय गेंदबाज़ों के खिलाफ 52 गेंदों में अर्धशतक लगाया और इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। स्मिथ भारत के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इस मैच में भी उन्होंने आक्रामक बल्लेबाज़ी की मिसाल पेश की।
जो रूट का शानदार शतक
इंग्लैंड की पारी में जो रूट का भी जलवा देखने को मिला। उन्होंने भारत के खिलाफ अपना 11वां शतक लगाया और टीम को मजबूत स्थिति में लाने की कोशिश की। रूट ने धैर्य और अनुभव के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए अपने रन बटोरे।
मैच हाईलाइट
- इंग्लैंड पहली पारी: 387 रन
- जसप्रीत बुमराह: 5 विकेट
- जो रूट: शतक
- जेमी स्मिथ: अर्धशतक
- ब्रायडन कार्स: पहला अर्धशतक
यह भी पढ़ें: दो देशों से खेल चुका बल्लेबाज ने 34 की उम्र में लिया संन्यास
अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत अपनी पहली पारी में किस तरह से बल्लेबाज़ी करता है और क्या बुमराह की मेहनत को बल्लेबाज़ समर्थन दे पाते हैं। मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है।









