सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सोमवार को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) सहित देश के डेरिवेटिव बाजारों में सोने की कीमत में ₹1350 प्रति 10 ग्राम और चांदी में ₹2000 से अधिक की उछाल दर्ज की गई। इस तेजी के साथ ही दोनों धातुओं ने अब तक के नए उच्चतम स्तर को छू लिया है।
क्यों बढ़ रही हैं कीमती धातुओं की कीमतें?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका में संभावित शटडाउन और वैश्विक अनिश्चितता के माहौल ने निवेशकों को सुरक्षित विकल्पों की ओर मोड़ दिया है। ऐसे में सोना-चांदी हमेशा से ही निवेशकों का पसंदीदा विकल्प रहे हैं। यही वजह है कि मांग बढ़ने के साथ ही इनके दामों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।
आपके शहर में क्या हैं सोने के ताज़ा दाम? (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली:
- 24 कैरेट – ₹1,20,920
- 22 कैरेट – ₹1,10,850
- 18 कैरेट – ₹90,730
मुंबई:
- 24 कैरेट – ₹1,20,770
- 22 कैरेट – ₹1,10,700
- 18 कैरेट – ₹90,580
चेन्नई:
- 24 कैरेट – ₹1,20,660
- 22 कैरेट – ₹1,10,600
- 18 कैरेट – ₹91,600
कोलकाता:
- 24 कैरेट – ₹1,20,770
- 22 कैरेट – ₹1,10,700
- 18 कैरेट – ₹90,580
चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी भारी तेजी देखने को मिली है। सोमवार को चांदी ₹1680 की मजबूती के साथ ₹1,47,424 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। अक्टूबर के शुरुआती दिनों में ही चांदी में करीब 3.90% की बढ़ोतरी देखी जा चुकी है, जो निवेशकों के बढ़ते विश्वास का संकेत है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का जलवा
वैश्विक बाजार की बात करें तो न्यूयॉर्क के डेरिवेटिव मार्केट में सोना $3950 प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। जानकारों का कहना है कि यदि मौजूदा रुझान जारी रहा, तो जल्द ही यह कीमत $4000 प्रति औंस का स्तर भी पार कर सकती है। पिछले एक वर्ष में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड फ्यूचर्स की कीमतों में करीब 49% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो इस साल अब तक लगभग 50% तक पहुंच चुकी है।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा को कप्तान नहीं बनाने पर चीफ सेलेक्टर ने क्या कहा?
निवेशकों के लिए क्या है संकेत?
सोने-चांदी की कीमतों में इस उछाल को देखते हुए निवेशकों को सतर्क और समझदारी से निवेश करने की सलाह दी जा रही है। बाजार की अस्थिरता और वैश्विक राजनीतिक आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए विशेषज्ञ फिलहाल इन धातुओं को एक मजबूत ‘सेफ हेवन’ मान रहे हैं।








