iPhone 17 Pro Saffron colour: एप्पल ने iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को नए Cosmic Orange कलर फिनिश में लॉन्च किया है। यह बेहद आकर्षक रंग भारत में तुरंत ही भगवा से जोड़ा जाने लगा, जो हिंदू परंपरा और प्रतीकों से गहराई से जुड़ा हुआ है। ध्यान देने वाली बात यह है कि नया कॉस्मिक ऑरेंज कलर सिर्फ iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max मॉडल्स में उपलब्ध है।
सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने तेजी से कॉस्मिक ऑरेंज को भगवा रंग से जोड़ना शुरू कर दिया। एक यूज़र ने मजाक में लिखा, ‘Cosmic Orange is basically our saffron’, वहीं दूसरे ने कहा, ‘This hue hits different during the festival season’। नाम भले ही अलग हो, लेकिन भारत में इस रंग का सांस्कृतिक महत्व साफ नज़र आ रहा है।
साथ ही कुछ यूजर्स इस नये कलर ऑप्शन को लोग ‘भगवा एडिशन’ नाम दे रहे हैं और पीएम मोदी से जोड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कौन हैं सुदन गुरुंग? बच्चों को यूनिफॉर्म और किताबों के साथ प्रदर्शन में बुलाया
iPhone 17 Pro सीरीज़ की कीमतें भारत में
iPhone 17 Pro 256GB: 1,34,900 रुपये
iPhone 17 Pro 512GB: 1,54,900 रुपये
iPhone 17 Pro 1TB: 1,74,900 रुपये
iPhone 17 Pro Max कीमत (भारत में):
iPhone 17 Pro Max 256GB: 1,49,900 रुपये
iPhone 17 Pro Max 512GB: 1,69,900 रुपये
iPhone 17 Pro Max 1TB: 1,89,900 रुपये
iPhone 17 Pro Max 2TB: 2,29,900 रुपये

कॉस्मिक ऑरेंज शेड आ रहा पसंद
भारत में भगवा सिर्फ एक रंग नहीं है, यह शक्ति, अध्यात्म और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। ऐसे में Apple का यह नया कॉस्मिक ऑरेंज शेड लोगों के बीच गहरी छाप छोड़ रहा है। एक ट्वीट में लिखा गया, ‘Finally a phone colour that feels culturally aware’, वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘Saffron iPhone? Now that’s marketing India would buy’
हालांकि, शुरुआती रिएक्शन्स मिले-जुले रहे। एक यूज़र ने लिखा, ‘This looks hideous’ और दूसरे ने इसे ‘the worst in iPhone history’ कहा। वहीं कई लोगों ने इसकी तारीफ भी की, ‘Let that be official and I’m getting the 17 Pro’ और ‘If it really looks like that, it could win this year’s upgrade season’

फैशन की दुनिया में भी हाल ही में ऑरेंज कलर ट्रेंड कर रहा है, चाहे रनवे हों या सेलिब्रिटी वॉर्डरोब। पसंद करें या नापसंद, ये शेड ध्यान खींचने वाला तो ज़रूर है।
एप्पल ने अब तक अपने प्रो मॉडल्स में ब्लू, सिल्वर और ब्लैक जैसे सेफ कलर चुने थे। लेकिन ऑरेंज चुनना यह दिखाता है कि कंपनी अब बदलाव के लिए तैयार है और यह उन ग्राहकों को लुभा सकता है जो कुछ नया और अलग चाहते हैं।









