Raja Raghuvanshi Murder case update: इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर मामले में आए दिन कई खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हे रहा है। इसमें सोनम और राजा रघुवंशी के आगे तीन आरोपी दिख रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये राजा का लास्ट वीडियो होगा। इसके बाद से आरोपियों ने राजा को मौत के घाट उतार दिया था।
एक ट्रैवल व्लॉगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जो शायद राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का आखिरी वीडियो हो सकता है। वह इंदौर का जोड़ा जिसकी कहानी मेघालय में हनीमून के दौरान पति की हत्या के साथ दुखद रूप से समाप्त हो गई। उनका पहाड़ पर चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- जिस हथियार से हुई थी राजा रघुवंशी की हत्या, वो माछे पुलिस के हाथ लगा
ट्रैवल व्लॉगर देव सिंह ने दंपति का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे मेघालय के डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज की ओर ट्रेक कर रहे हैं।
ट्रैवल व्लॉगर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कल जब मैं अपने वीडियो चेक कर रहा था, तब मुझे इंदौर के इस कपल की रिकॉर्डिंग मिली। सुबह करीब 9:45 बजे का समय था जब हम नीचे जा रहे थे और यह कपल नोंग्रियाट गांव में रात बिताने के बाद ऊपर की ओर जा रहा था। मुझे लगता है यह कपल की आखिरी रिकॉर्डिंग थी और सोनम ने वही सफेद शर्ट पहनी थी जो राजा के पास मिली थी।’
सिंह ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह वीडियो मेघालय पुलिस को इस भयानक हत्या के मामले में कड़ियां जोड़ने में मदद करेगा। बता दें कि, राजा और सोनम रघुवंशी 20 मई को मध्य प्रदेश के इंदौर से मेघालय के शिलॉन्ग के लिए हनीमून पर निकले थे और 23 मई को लापता हो गए थे। फिर राजा का शव बरामद हुआ था।









