• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 29, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

राज्यसभा से निकलकर जनसभा में जा रहे हैं : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आज राज्यसभा में कार्यकाल समाप्त हो रहा सांसदों के विदाई पर भाषण देते हुए कहा कि हर 2 वर्ष के बाद इस सदन में इस प्रकार का प्रसंग आता है। लेकिन ये सदन निरंतरता का प्रतीक है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
8 February 2024
in भारत
0
राज्यसभा से निकलकर जनसभा में जा रहे हैं : पीएम मोदी

राज्यसभा से निकलकर जनसभा में जा रहे हैं : पीएम मोदी

Share on FacebookShare on Twitter

पीएम मोदी ने आज राज्यसभा में कार्यकाल समाप्त हो रहे सांसदों के विदाई पर भाषण देते हुए कहा कि हर 2 वर्ष के बाद इस सदन में इस प्रकार का प्रसंग आता है। लेकिन ये सदन निरंतरता का प्रतीक है। लोकसभा 5 साल के बाद नए रंग रूप के साथ सज जाती है। ये सदन हर 2 वर्ष के बाद एक नई प्राणशक्ति और नई ऊर्जा प्राप्त करता है। हर दो साल में होने वाली विदाई , विदाई नहीं है वो ऐसी स्मृतियों को छोड़कर जाते हैं, आने वाले जो बैच होती है उनके लिए अनमोल विरासत होती है।

ममनोहन सिंह निरंतर हमें प्रेरणा और मार्गदर्शन देते रहें: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से डॉ. मनमोहन सिंह का स्मरण करते हुए कहा कि 6 बार इस सदन में वो अपने मूल्यवान विचारों से नेता के रूप में और प्रतिपक्ष के नेता के रूप में भी बहुत बड़ा योगदान दे चुके हैं। वैचारिक मतभेद बहुत अल्पकालीन होता है, लेकिन इतने लंबे अर्से तक जिस प्रकार इस सदन का मार्गदर्शन किया है, देश का मार्गदर्शन किया है। वह हमेशा – हमेशा जब भी हमारे लोकतंत्र की चर्चा होगी तो भविष्य में उनकी चर्चा जरूर होगी। डॉ. मनमोहन सिंह जी का व्हील चेयर में आना और संसद में वोटिंग में भाग लेना यह दिखता है कि एक संसद अपने दायित्व के लिए कितना सजग है उसका वो प्रेरक उदाहरण है। वो लोकतंत्र को ताकत देने के लिए आये थें। वो निरंतर हमें प्रेरणा और मार्गदर्शन देते रहें।

मैं विशेष रूप से से डॉ. मनमोहन सिंह जी का स्मरण करना चाहूंगा।

6 बार वो इस सदन को अपने मूल्यवान विचारों से नेता के रूप में और प्रतिपक्ष के नेता के रूप में भी बहुत बड़ा योगदान दे चुके हैं।

- पीएम @narendramodi pic.twitter.com/jMtT5Ib5Lv

— BJP (@BJP4India) February 8, 2024

सभी साथी आजादी के अमृतकाल के नेतृत्व के साक्षी बनकर जा रहे

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जो माननीय सासंद जा रहे हैं, इनको पुराने और नए दोनों संसद भवनों में रहने का मौका मिला है। ये सभी साथी आजादी के अमृतकाल के नेतृत्व के साक्षी बनकर जा रहे हैं। कोविड के कठिन कालखंड में हम सबने परिस्थितियों को समझा, परिस्थितियों के अनुकूल अपने आप को घड़ा। किसी भी दल के किसी भी सांसद ने देश के काम को रुकने नहीं दिया।

पिछले 10 साल में देश समृद्धि के नए-नए शिखर छू रहा: पीएम मोदी

पीएम ने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 10 साल में देश समृद्धि के नए-नए शिखर छू रहा है। एक भव्य-दिव्य वातावरण बना है और उसको नजर ना लग जाए इसीलिए काला टीका करने का आज प्रयास हुआ है। मैं उसके लिए भी खड़गे जी का बहुत धन्यवाद करता हूं। मैं उसका (Black Paper) भी स्वागत करता हूं, क्योंकि जब भी अच्छी बात होती है तो काला टीका, नजर ना लग जाए इसीलिए बहुत जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के किसान आज दिल्ली कूच कर रहे, संसद का करेंगे घेराव, लगा भीषण जाम

वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने विशेष तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल में देश ने सबसे अधिक विकास दर हासिल किया था। राज्य सभा में उनके कार्यकाल के पूरे होने पर, कुछ पंक्तियाँ –
“आप की सोच को आवाज़ हम देंगे,
आपके ख़्वाब को आगाज़ हम देंगे

आपके जाने पर इतना भरोसा दिलाते हैं,
आपके इरादों को परवाज़ हम देंगे”

प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल में देश ने सबसे अधिक विकास दर हासिल किया था।

राज्य सभा में उनके कार्यकाल के पूरे होने पर, कुछ पंक्तियाँ -

"आप की सोच को आवाज़ हम देंगे,
आपके ख़्वाब को आगाज़ हम देंगे

आपके जाने पर इतना भरोसा दिलाते हैं,
आपके इरादों को परवाज़ हम… pic.twitter.com/pgwlseh9wN

— Mallikarjun Kharge (@kharge) February 8, 2024

Tags: पीएम मोदीराज्यसभा
Previous Post

Noida Farmer Protest Update: संसद की ओर मार्च कर रहे यूपी के किसानों को पुलिस ने नोएडा में रोका, वीडियो वायरल

Next Post

Paytm Payments Bank: पेटीएम पर क्यों की गई कार्रवाई? RBI गवर्नर ने आज बताई एक-एक चीज; 1 मार्च से होंगे ये बदलाव

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

PM Viksit Gram Swaraj Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (PM VGSY) को दी मंजूरी - Panchayati Times
पंचायत

PM Viksit Gram Swaraj Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (PM VGSY) को दी मंजूरी

28 October 2026
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA में बढ़ोतरी का ऐलान - Panchayati Times
बिज़नेस

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA में बढ़ोतरी का ऐलान

28 October 2026
Catch the Rain: जल संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की पहल - Panchayati Times
पंचायत

Catch the Rain: जल संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की पहल 

27 October 2026
Atal Vayo Abhyuday Yojana: बुजुर्गों को मिलती हैं कई सुविधाएं, जानें अटल वयो अभ्युदय योजना के फायदे - Panchayati Times
भारत

Atal Vayo Abhyuday Yojana: बुजुर्गों को मिलती हैं कई सुविधाएं, जानें अटल वयो अभ्युदय योजना के फायदे

27 October 2026
North Block Fire: संसद के पास नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग - Panchayati Times
भारत

North Block Fire: संसद के पास नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग

26 October 2026
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं - Panchayati Times
भारत

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं

26 October 2026
Next Post
Paytm Payments Bank: पेटीएम पर क्यों की गई कार्रवाई? RBI गवर्नर ने आज बताई एक-एक चीज; 1 मार्च से होंगे ये बदलाव

Paytm Payments Bank: पेटीएम पर क्यों की गई कार्रवाई? RBI गवर्नर ने आज बताई एक-एक चीज; 1 मार्च से होंगे ये बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (243)
  • खेल (604)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (334)
  • बिज़नेस (311)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,849)
  • मनोरंजन (323)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,168)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (207)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

PM Viksit Gram Swaraj Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (PM VGSY) को दी मंजूरी - Panchayati Times

PM Viksit Gram Swaraj Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (PM VGSY) को दी मंजूरी

28 October 2026
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA में बढ़ोतरी का ऐलान - Panchayati Times

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA में बढ़ोतरी का ऐलान

28 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved