• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 16, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home IFIE

Modi 3.0: सरकार बनते ही 3 करोड़ नए घर बनाने का पहला फैसला, विपक्ष बोला-‘पहले अपनी सत्ता का घर तो संभाल लो’

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कहा- 'लोकसभा चुनाव में देश ने ऐसा जवाब दिया कि मोदी सरकार को दूसरों के घरों से कुर्सियां उधार लेकर अपना सत्ता का "घर" संभालना पड़ रहा है।

Kiran rautela by Kiran rautela
11 June 2024
in IFIE, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत, राज्यों से, लोकसभा चुनाव 2024
0
Extended CWC

Extended CWC

Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi New cabinet meeting: पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में कमान संभाली। सोमवार यानि 10 जून को मोदी सरकार 3.0 की पहली कैबिनेट मीटिंग हुई। जिसमें सबसे पहला फैसला  प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत तीन करोड़ नए घर बनाने का लिया गया।

बता दें कि ये योजना 2015-16 में शुरू की गई थी जिसमें अभी तक शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में 4.21 करोड़ घर निर्मित और बंट चुके हैं। अब मोदी सरकार ने तीसरी बार कमान संभालते ही 3 करोड़ नए घर बनाने का लक्ष्य रखा है। ये मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली बैठक का पहला बड़ा फैसला बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मोदी 3.0: जब दिल्ली की बैठक में उदास दिखे सीएम योगी, क्या यूपी में खराब प्रदर्शन है कारण? पढ़ें ये रिपोर्ट

अब इस पर विपक्ष भी वार-प्रतिवार पर उतर आया है। कांग्रेस में मोदी कैबिनेट के इस फैसले पर प्रहार किया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कहा- ‘लोकसभा चुनाव में देश ने ऐसा जवाब दिया कि मोदी सरकार को दूसरों के घरों से कुर्सियां उधार लेकर अपना सत्ता का “घर” संभालना पड़ रहा है।

17 जुलाई 2020 को प्रधानमंत्री जी ने देश को “मोदी की गारंटी” दी थी कि 2022 तक हर भारतीय के सिर पर छत होगी। ये गारंटी तो खोखली निकली। अब 3 करोड़ PM आवास देने का ढिंढोरा ऐसे पीट रहे हैं, जैसे पिछली गारंटी पूरी कर ली हो!

इस बार इन 3 करोड़ घरों के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की है। भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस-UPA के मुक़ाबले पूरे 1.2 करोड़ घर कम बनवाए।

कांग्रेस (2004-13) = 4.5 करोड़ घर
भाजपा (2014-24) = 3.3 करोड़ घर

मोदी जी की आवास योजना में 49 लाख शहरी आवास – यानी 60% घरों का अधिकांश पैसा जनता ने अपनी जेब से भरा। एक सरकारी बेसिक शहरी घर औसतन 6.5 लाख का बनता है, उसमें केंद्र सरकार केवल 1.5 लाख देते है। इसमें 40% योगदान राज्यों और नगरपालिका का भी होता है। बाक़ी का बोझ का ठीकरा जनता के सिर पर आता है। वो भी क़रीब 60% का बोझ। ऐसा संसदीय कमेटी ने कहा है।’

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा- ‘समाचार पत्रों से पता चला है कि नरेंद्र मोदी जी ने वाराणसी में जो “सांसद आदर्श ग्राम योजना” के तहत 8 गाँवों को विकसित करने के लिए गोद किया था वहाँ ग़रीबों के पास, ख़ासकर दलित व पिछड़े समाज के पास अब तक पक्के घर नहीं पहुँचे। अगर कुछ घर हैं तो भी उनमें पानी नहीं पहुँचा है, नल तक नहीं है।

जयापुर में, जो मोदी जी द्वारा गोद लिया गया पहला गाँव है, कई दलितों के पास घर और कार्यात्मक शौचालय नहीं हैं। नागेपुर में भी स्थिति ऐसी ही है – और इसके अलावा, सड़कें भी खराब स्थिति में हैं। परमपुर में पूरे गांव में नल लगे हैं लेकिन उन नलों में पानी नहीं है। पूरेगांव में पिछले दो महीनों से पानी की आपूर्ति नहीं थी। वहां कई दलित और यादव समाज के लोग मिट्टी के घरों में रहते हैं।’

 

Tags: cabinet meetcabinet meetingcabinet meeting indiacm cabinet meeting todayfirst cabinet meetingMallikarjun KhargeMallikarjun Kharge's big statementMallikarjun Kharge's big statement on Modi government's decision to build 3 crore new housesmodi 3.0 cabinetmodi cabinetmodi cabinet first meetingmodi cabinet meetingmodi cabinet meeting todaymodi first cabinet meetingnda cabinet meetingnew cabinetnew modi cabinet meetingpm modi cabinetpm modi cabinet meetingpm modi in union cabinet meetingPM Modi New cabinet meetingpm modi to hold central cabinet meetingtrump first cabinet meetingunion cabinet meeting live
Previous Post

केंद्र सरकार ने राज्यों पर की धनवर्षा, जानें किस राज्य को कितना मिला?

Next Post

जयपुर: 300 का आभूषण अमेरिकी पर्यटक को 6 करोड़ में बेचा

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार - Panchayati Times
पंचायत

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार

16 October 2026
NDMC Online Services: दिल्ली में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें आवेदन - Panchayati Times
पंचायत

NDMC Online Services: दिल्ली में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें आवेदन 

15 October 2026
पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, यूपी चुनाव 2027 में उतरेगी; जनता से किए 3 बड़े वादे - Panchayati Times
राज्यों से

पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, यूपी चुनाव 2027 में उतरेगी; जनता से किए 3 बड़े वादे

15 October 2026
UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश - Panchayati Times
पंचायत

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश 

14 October 2026
Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले - Panchayati Times
भारत

Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले

14 October 2026
Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक... - Panchayati Times
भारत

Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक… 

14 October 2026
Next Post
जयपुर: 300 का आभूषण अमेरिकी पर्यटक को 6 करोड़ में बेचा

जयपुर: 300 का आभूषण अमेरिकी पर्यटक को 6 करोड़ में बेचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (235)
  • खेल (593)
  • जुर्म (346)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (329)
  • बिज़नेस (301)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,836)
  • मनोरंजन (319)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,156)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार - Panchayati Times

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार

16 October 2026
केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस का ऐलान, जानें कितनी आएगी रकम - Panchayati Times

केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस का ऐलान, जानें कितनी आएगी रकम

16 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved