• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 28, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home जुर्म

पंजाबी सिंगर तेजी काहलोन को कनाडा में मारी गोली, इस गैंग ने पोस्ट कर बताई वजह

Punjabi Singer Teji Kahlon Shot in Canada: सोशल मीडिया पर तीन व्यक्तियों- महेंदर सरन दिलाना, राहुल रीनाउ और विक्की पहलवान ने एक पोस्ट शेयर कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। 

Kiran rautela by Kiran rautela
22 October 2025
in जुर्म, दुनिया, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत
0
Punjabi singer Teji Kahlon was shot in Canada, Indian gangster Rohit Godara gang claimed responsibility.

Punjabi singer Teji Kahlon was shot in Canada, Indian gangster Rohit Godara gang claimed responsibility.

Share on FacebookShare on Twitter

Punjabi Singer Teji Kahlon Shot in Canada: पंजाबी सिंगर तेजी काहलोन (Teji Kahlon) को कनाडा में गोली मार दी गई है। पुलिस का मानना है कि यह हमला फरार भारतीय गैंगस्टर रोहित गोडारा से जुड़े अंतरराष्ट्रीय गैंगवार की एक और कड़ी है। सोशल मीडिया पर तीन व्यक्तियों- महेंदर सरन दिलाना, राहुल रीनाउ और विक्की पहलवान ने एक पोस्ट शेयर कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

उन्होंने लिखा कि काहलोन को सजा दी गई है क्योंकि वह कथित तौर पर प्रतिद्वंद्वी गिरोहों को फंडिंग कर रहा था और सूचना देने वाले (इन्फॉर्मर) के रूप में काम कर रहा था। पोस्ट में लिखा था, ‘हमने कनाडा में तेजी काहलोन पर गोली चलाई। उसे पेट में गोली लगी है। अगर उसे समझ आ जाए तो ठीक, वरना अगली बार खत्म कर देंगे।’

यह भी पढ़ें- कौन थे ऋषभ टंडन जिनकी मौत से सदमे में फिल्म इंडस्ट्री, सामने आया मौत का कारण

तीनों ने आरोप लगाया कि काहलोन प्रतिद्वंद्वी गैंगों को हथियार और आर्थिक मदद दे रहा था, जबकि दूसरी ओर वह गोडारा के नेटवर्क की जानकारी लीक कर रहा था। कनाडाई अधिकारियों ने इस हमले की जांच शुरू कर दी है और भारत की एजेंसियों के साथ मिलकर इन ऑनलाइन दावों की पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं।
तेजी काहलोन, जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में कई पंजाबी म्यूजिक सिंगल्स जारी किए थे, अभी अस्पताल में भर्ता हैं।

यह गोलीबारी ऐसे समय हुई है जब भारत और कनाडा में गैंग हिंसा लगातार बढ़ रही है। दोनों देशों में पंजाबी और राजस्थानी गैंगस्टरों से जुड़े गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है, जो स्मगलिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और रंगदारी जैसे अपराधों पर नियंत्रण के लिए लड़ रहे हैं।

इससे पहले इसी महीने राजस्थान के कुचामन कस्बे में 40 वर्षीय व्यवसायी रमेश रुलानिया की जिम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, हमलावर सुबह करीब 5:20 बजे जिम में दाखिल हुआ और नजदीक से रुलानिया पर फायरिंग की। CCTV फुटेज में आरोपी की हरकतें हत्या से पहले और बाद में कैद हुई हैं।

अधिकारियों को संदेह है कि यह हत्या रोहित गोडारा गिरोह द्वारा रंगदारी मांगने से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के पश्चिमी हिस्से, जैसे दीडवाना और कुचामन में कई व्यवसायियों को गोडारा गैंग की ओर से इसी तरह की धमकियां मिली हैं।

कौन है रोहित गोडारा?

रोहित गोडारा, जिसे रावतराम स्वामी के नाम से भी जाना जाता है, बीकानेर जिले के लूणकरणसर का रहने वाला है और फिलहाल विदेश में छिपा हुआ माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, वह राजस्थान का सबसे खतरनाक अंडरवर्ल्ड डॉन है, जिसका नेटवर्क पंजाब, हरियाणा और कनाडा तक फैला हुआ है।

गोडारा का नाम कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं से जुड़ा हुआ है, जिनमें शामिल हैं,

  • दिसंबर 2022: सीकर में प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या
  • मई 2022: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, जिसकी जिम्मेदारी गोडारा ने खुद ली थी
  • दिसंबर 2023: राष्ट्रवादी राजपूत करनी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या, जो कथित तौर पर गोडारा के आदेश पर हुई

जांच एजेंसियों का मानना है कि गोडारा का सिंडिकेट सीमा पार हथियारों और ड्रग्स की तस्करी में लिप्त अन्य अपराधी नेटवर्क्स से मिलकर काम करता है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, गोडारा की गैंग की गतिविधियां अब भारत से बाहर फैल चुकी हैं, और वह कनाडा व ऑस्ट्रेलिया में प्रवासी समुदाय से जुड़े अपराधियों की मदद से अपने ऑपरेशन चला रहा है।

भारत और कनाडा दोनों देशों की एजेंसियों पर अब गैंग फाइनेंसिंग को ट्रैक करने और अंतरराष्ट्रीय समन्वय मजबूत करने का दबाव बढ़ गया है, ताकि यह सीमा-पार गैंगवार और न बढ़े तथा निर्दोष लोगों की जानें न जाएं।

Tags: canada punjabi singer firingcanada shooting indian singerpunjabi singerpunjabi singer shotPunjabi Singer Teji Kahlonpunjabi singer teji kahlon firing newsPunjabi Singer Teji Kahlon Shot in Canadateji kahlon shootingकौन है रोहित गोडारा?पंजाबी सिंगर तेजी काहलोन
Previous Post

नशेड़ी पति की दरिंदगी, पत्नी पर हमला कर काटे दोनों हाथ  

Next Post

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

Exam Reforms Task Force: परीक्षा सुधार टास्क फोर्स में कौन-कौन शामिल है? - Panchayati Times
भारत

Exam Reforms Task Force: परीक्षा सुधार टास्क फोर्स में कौन-कौन शामिल है?

27 July 2026
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z की बड़ी जीत
भारत

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z की बड़ी जीत

25 July 2026
सरकार और CJP के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय - Panchayati Times
भारत

सरकार और CJP के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय

24 July 2026
NEET Paper Leak Case: सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा विस्तृत जवाब - Panchayati Times
भारत

NEET Paper Leak Case: सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा विस्तृत जवाब

24 July 2026
दिल्ली यूनिवर्सिटी और जेएनयू की छात्रों को सलाह, जंतर-मंतर से रहें दूर; राहुल गांधी ने जताया विरोध - Panchayati Times
भारत

दिल्ली यूनिवर्सिटी और जेएनयू की छात्रों को सलाह, जंतर-मंतर से रहें दूर; राहुल गांधी ने जताया विरोध

24 July 2026
Karmajeevi Awaas Yojana: DDA दे रही 25% छूट पर रेडी-टू-मूव फ्लैट - Panchayati Times
बिज़नेस

Karmajeevi Awaas Yojana: DDA दे रही 25% छूट पर रेडी-टू-मूव फ्लैट

23 July 2026
Next Post
बढ़ती तेल की कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियां बंपर मुनाफा कमा रही - Panchayati Times

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (562)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (284)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,760)
  • मनोरंजन (309)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,105)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (184)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Gujarat Ayurveda University Paper Leak: गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की सर्जरी परीक्षा का पेपर लीक - Panchayati Times

Gujarat Ayurveda University Paper Leak: गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की सर्जरी परीक्षा का पेपर लीक

27 July 2026
'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई में भी मचाया धमाल - Panchayati Times

‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई में भी मचाया धमाल

27 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved