SBI Bankloot Video: कर्नाटक के विजयपुरा में तीन नकाबपोश बदमाशों ने कथित तौर पर एक बैंक में डकैती की और 20 करोड़ रुपये से अधिक का सोना और एक करोड़ लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध आरोपी देशी पिस्तौल और चाकू से लैस थे। उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की चडचन शाखा के कर्मचारियों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया और फिर भाग निकले। यह घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे हुई।
विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबारगी ने बताया, ‘मामले की आगे जांच की जा रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।’
यह भी पढ़ें- Breaking: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, पहले ही थ्रो में किया कमाल
पुलिस के अनुसार, आरोपी बैंक में करंट अकाउंट खुलवाने के बहाने दाखिल हुए और मैनेजर, कैशियर और अन्य कर्मचारियों को पिस्तौल और चाकू दिखाकर धमकाया। भागने से पहले गिरोह ने कर्मचारियों के हाथ-पैर बांध दिए थे। प्राथमिकी (FIR) में कहा गया है कि लुटेरों ने एक करोड़ रुपये से अधिक नकदी और करीब 20 किलो सोने के आभूषण चुराए, जिनकी कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये आंकी गई है।
VIDEO | Vijayapura, Karnataka: A gang of masked men struck at State Bank of India branch looting cash and gold worth crores on Tuesday evening. Police have launched manhunt to nab the criminals.#Bankloot #KarnatakaNews
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/51eq1Jen6Y
— Press Trust of India (@PTI_News) September 17, 2025
पुलिस ने बताया कि बैंक मैनेजर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए एसपी निंबारगी ने बताया कि आरोपियों ने नकली नंबर प्लेट लगी एक सुजुकी EVA गाड़ी का इस्तेमाल किया था। अपराध को अंजाम देने के बाद वे कथित तौर पर महाराष्ट्र के पंढरपुर की ओर भाग गए।









