Neeraj Chopra World Athletics Championships Javelin Throw: भारत के नीरज चोपड़ा ने बुधवार को टोक्यो में हो रही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
डिफेंडिंग चैंपियन नीरज ने क्वालिफिकेशन राउंड में पहली ही कोशिश में 84.85 मीटर का थ्रो करके 84.50 मीटर के स्वचालित क्वालिफिकेशन मार्क को पार कर लिया।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी टीम को तमाचा, मैच रेफरी को हटाने की PCB की मांग ICC ने की खारिज
भाला फेंक के क्वालिफिकेशन राउंड में तीन और भारतीय खिलाड़ी भी उतरेंगे, ग्रुप ए में सचिन यादव और ग्रुप बी में रोहित यादव व यश वीर सिंह।
पाकिस्तान के अर्शद नदीम, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक में नीरज को हराकर स्वर्ण पदक जीता था, वे भी ग्रुप बी में मैदान में उतरेंगे। भाला फेंक का फाइनल गुरुवार को होगा, जिसका आगाज़ भारतीय समयानुसार दोपहर 3:53 बजे से होगा।









