• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 20, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home कृषि समाचार

शुरू करिए नर्सरी बिजनेस, एक साल में होगा 20 लाख रुपये तक का मुनाफा

हमारा देश बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। गांव से युवा शहर की ओर पलायन कर रहे हैं। लेकिन आज हम आपको फूलों की नर्सरी से जुड़े व्यवसाय के बारे में बताने जा रहे हैं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
30 October 2024
in कृषि समाचार
0
शुरू करिए नर्सरी बिजनेस, एक साल में होगा 20 लाख रुपये तक का मुनाफा - Panchayati Times

बोगनविलिया

Share on FacebookShare on Twitter

हमारा देश बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। गांव से युवा शहर की ओर पलायन कर रहे हैं। जैसे-तैसे वे दो जून की रोटी के लिए अपना घर, माता-पिता को छोड़कर शहरों में गुजारा करते हैं। उनके पास खेती योग्य जमीन भी होती है लेकिन खेती से जुड़े रोजगार के अवसरों से वह अनभिज्ञ रहते हैं जिसके कारण उन्हें शहर में पलायन करना पड़ता है।

वैसे तो आप खेती-किसानी से जुड़े कई व्यवसाय कर सकते हैं जिससे आपको मोटी कमाई हो सकती है। लेकिन आज हम आपको फूलों की नर्सरी से जुड़े व्यवसाय के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे की आप अपने गांव में हीं नर्सरी का बिजनेस शुरू कर सकते हैं और उससे मोटी कमाई कर सकते हैं।

फूलों की नर्सरी एक ऐसा व्यवसाय है जिसे कम पूंजी, काम जगह और मेहनत से शुरू किया जा सकता है। फूलों की नर्सरी में आप बोगनविलिया जैसे पौधे से प्रारम्भ कर सकते हैं, जिन्हें पानी, उर्वरक या दवा की बहुत कम आवश्यकता के साथ कम देखभाल की आवश्यकता होती है, जो आपके लिए एक अच्छा अवसर हैं। इन पौधों की खासियत यह है कि ये कम समय में उग जाते हैं और इन्हें कटिंग के जरिए आसानी से बढ़ाया जा सकता है।

एक साल में आप 20 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा सकते

अगर आप भी गांव में रहते हैं और नर्सरी बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो बोगनविलिया पौधों के नर्सरी का एक सुनहरा मौका आपके सामने है। अगर आपने एक लाख पौधे तैयार कर लिए हैं तो सिर्फ एक साल में आप 20 लाख रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं. और अगर आप पांच अलग-अलग तरह के बोगनविलिया के पौधे तैयार करते हैं और उनमें से सिर्फ बीस फीसदी भी बिक जाते हैं तो आपके पास एक करोड़ रुपये का पैकेज हो सकता है।

पर्यावरण के अनुकूल

आज के समय में हम पर्यावरण की समस्या से भी जूझ रहे हैं। इस समस्या के समाधान में भी बोगनविलिया का पौधे सहायक है। यह पौधा न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाता हैं बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद हैं। इस पौधे का उपयोग बड़े-बड़े राजमार्गों, होटलों, विश्वविद्यालय परिसरों और संस्थानों में किया जा रहा है, जो खूबसूरती के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है। गर्मी के मौसम में ये पौधे बहुतायत में खिलते हैं, जो लोगों के मन को प्रसन्न कर देते हैं।

बढ़ती मांग के साथ तेजी से विकास

बोगनविलिया की 15-20 विभिन्न प्रजातियाँ और रंग उपलब्ध हैं। ये पौधे बहुत तेजी से बढ़ते हैं और बाजार में इनकी मांग बढ़ती जा रही है. उदाहरण के लिए, यदि आपने 1,000 पौधे तैयार किए हैं, तो प्रत्येक पौधा बाजार में कम से कम 50 रुपये में बिकेगा। इस तरह आप सिर्फ एक रंग के पौधों से 50 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। अगर आपके पास पांच अलग-अलग रंगों के पौधे हैं तो आप आसानी से 1 करोड़ रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं.

मार्केटिंग टिप्स

मार्केटिंग और वितरण के सही तरीकों से आप अपने नर्सरी व्यवसाय को और भी सफल बना सकते हैं। बोगनविलिया के पौधों की मांग हर जगह है, इसलिए आपको सही बाजार ढूंढना होगा, उपभोक्ताओं से संपर्क करना होगा और अपनी नर्सरी को सही तरीके से बढ़ावा देना होगा। यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने व्यवसाय की योजना बनाएं और सही रणनीति अपनाएं।

रचनात्मक उपयोग

आप बोगनविलिया पौधों में विविधता लाकर अपनी नर्सरी को और अधिक आकर्षक बना सकते हैं। आजकल इंटरनेट पर ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं जहां एक ही पौधे से कई रंगों के फूल उगाए जा रहे हैं। इस तरह के रचनात्मक रोपण से न केवल आपकी नर्सरी के उत्पाद मूल्य में वृद्धि होगी बल्कि बाजार में इसकी मांग भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में की वृद्धि

रोजगार का अवसर

बोगनविलिया नर्सरी शुरू करना न केवल आपके लिए एक लाभदायक व्यवसाय साबित हो सकता है बल्कि यह आपके आसपास के लोगों को रोजगार भी प्रदान कर सकता है। इस व्यवसाय में अपार संभावनाएं हैं, बस आपको सही योजना और दृष्टिकोण की आवश्यकता है।

Tags: नर्सरीफूलों की नर्सरी
Previous Post

Train Ticket Booking Rules: दिवाली और छठ से पहले रेलवे ने टिकट बुकिंग में कर दिया बड़ा बदलाव, ये है आपके काम की खबर

Next Post

Banana leaves are high at utility scale – Use them to the fullest for earning as well !!

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

तमिलनाडु CM विजय ने किसानों और शिक्षकों को दी बड़ी राहत - Panchayati Times
कृषि समाचार

तमिलनाडु CM विजय ने किसानों और शिक्षकों को दी बड़ी राहत

2 September 2026
Agricultural Students Fellowship: कृषि छात्रों के लिए बड़ी राहत, NSP-DBT सिस्टम शुरू; 6,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स को मिलेगी सीधी आर्थिक मदद - Panchayati Times
कृषि समाचार

Agricultural Students Fellowship: कृषि छात्रों के लिए बड़ी राहत, NSP-DBT सिस्टम शुरू; 6,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स को मिलेगी सीधी आर्थिक मदद

12 August 2026
कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा - Panchayati Times
कृषि समाचार

कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

6 August 2026
MP Fish Farming: मध्य प्रदेश में 7,430 करोड़ रुपये का मेगा निवेश, मछली पालन से खुलेंगे 35 हजार रोजगार के अवसर - Panchayati Times
कृषि समाचार

MP Fish Farming: मध्य प्रदेश में 7,430 करोड़ रुपये का मेगा निवेश, मछली पालन से खुलेंगे 35 हजार रोजगार के अवसर

9 July 2026
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी - Panchayati Times
कृषि समाचार

UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026: आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया

9 July 2026
कीड़ा जड़ी मशरूम की खेती से हो सकती है लाखों-करोड़ों की कमाई, जानिए कैसे शुरू करें यह हाई प्रॉफिट बिजनेस - Panchayati Times
कृषि समाचार

कीड़ा जड़ी मशरूम की खेती से हो सकती है लाखों-करोड़ों की कमाई, जानिए कैसे शुरू करें यह हाई प्रॉफिट बिजनेस

7 July 2026
Next Post
Banana leaves are high at utility scale – Use them to the fullest for earning as well !!

Banana leaves are high at utility scale - Use them to the fullest for earning as well !!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (584)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (318)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,814)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,143)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (200)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती - Panchayati Times

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती

19 September 2026
West Bengal Bypolls 2026: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC को झटका - Panchayati Times

West Bengal Bypolls 2026: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC को झटका 

19 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved