• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 30, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

कहानी राष्ट्रपति से सम्मानित यूपी के बाल हितैषी पंचायत की

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के विथरी चैनपुर ब्लॉक में स्थित भरतौल ग्राम पंचायत इसका एक बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आया है। यह पंचायत “बाल हितैषी पंचायत” के तौर पर उभरा है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
21 December 2024
in पंचायत
0
कहानी राष्ट्रपति से सम्मानित यूपी के बाल हितैषी पंचायत की

कहानी राष्ट्रपति से सम्मानित यूपी के बाल हितैषी पंचायत की

Share on FacebookShare on Twitter

भारत में बच्चों के समग्र विकास के क्षेत्र में ग्राम पंचायतें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के विथरी चैनपुर ब्लॉक में स्थित भरतौल ग्राम पंचायत इसका एक बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आया है। यह पंचायत “बाल हितैषी पंचायत” के तौर पर उभरा है। इस ग्राम पंचायत का नेतृत्व ग्राम प्रधान श्रीमती प्रवेश कर रही है। आइए जानते हैं, इस पंचायत की नेतृत्वकर्ता, उपलब्धियों, योजनाओं और विकास के पहलुओं के बारे में विस्तार से।

बाल हितैषी पंचायत किसे कहते हैं?

बाल हितैषी पंचायत उन ग्राम पंचायतों को कहा जाता है जहां बच्चों का समग्र विकास किया जा रहा हो। बच्चों को समय पर टीकाकरण, पौष्टिक आहार, अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो। बच्चों को सभी प्रकार की हिंसा, दुर्व्यवहार और बाल विवाह, तस्करी और बाल श्रम की घटनाओं से बचाना है।

कहानी राष्ट्रपति से सम्मानित यूपी के बाल हितैषी पंचायत भरतौल की
सफलता की कहानी बाल हितैषी पंचायत भरतौल की

बाल हितैषी पंचायत बनाने के लिए ग्राम पंचायत भरतौल की ग्राम प्रधान श्रीमती प्रवेश ने मन में दृढ़संकल्प लेकर लक्ष्य निर्धारित किए और सम्बन्धित विभागो एवं स्थानीय लोगों का परामर्श और सहयोग भी लिया। एक निश्श्चत कार्ययोजना के अन्तर्गत कार्य करते हुए समस्त बाल हितैषी पहलुओं पर कार्य किया गया।

ग्राम पंचायत का परिचय

‘भरतौल’ पंचायत की कुल जनसंख्या 7551 हैं। इसमें पुरुषों की संख्या 3889 और महिलाओं की संख्या 3662 है। इस ग्राम पंचायत में कुल निर्वाचित सदस्य 15 है, जिसमें 10 पुरुष और 05 महिलाऐं हैं। घरों की कुल संख्या 1250 है। इस पंचायत में 5 प्राथमिक विद्यालय है। इस ग्राम पंचायत का नेतृत्व ग्राम प्रधान श्रीमती प्रवेश कर रही है।

बच्चों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया

ग्राम पंचायत भरतौल में बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित किया। पंचायत के सभी बच्चो का नियमित टीकाकरण, सभी महिलाओ का सुरक्षित प्रसव, उनके पोषणयुक्त आहार की उपलब्धता, उनकी स्वास्थ सम्बंधित जांच के साथ-साथ पंचायत मे जन्म मृत्यु रजिस्टर शत प्रतिशत अपडेट, धात्री व गर्भवती महिलाओ का शत प्रतिशत टीकाकरण, बाल मैत्री शौचालय और बाल मैत्री हैण्डवाशिंग मल्टीटैप का निर्माण भी कराया है।

कहानी राष्ट्रपति से सम्मानित यूपी के बाल हितैषी पंचायत भरतौल की

बेहतर शिक्षा व्यवस्था

पंचायत में बच्चों को उचित शिक्षा प्रदान करने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों का सही से संचालन करवाना, बच्चों को उसमें पंजीकरण करना, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों मे बच्चो की बेहतर उपस्थिति एवं ड्राप आआउट शून्य करने के लिए उचित प्रयास किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय में मल्टीटैप वाटर यूनिट के साथ-साथ बालक बालिका शौचालय और दिव्यांग शौचालय का भी निर्माण करवाया। ग्राम पंचायत मे शैक्षिक वातावरण प्रदान करने के लिए ग्राम पंचायत मे एक पुस्तकालय को भी विकसित किया गया है।

कहानी राष्ट्रपति से सम्मानित यूपी के बाल हितैषी पंचायत भरतौल की

खेल का उचित व्यवस्था

बच्चों के समग्र विकास में खेल का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। ग्राम पंचायत भरतौल मे विद्यालयो, आंगनवाड़ी सस्थान और पार्क मे विभिन्न झूले लगाए गये। ग्राम पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन समय-समय पर किया जाता है।

कहानी राष्ट्रपति से सम्मानित यूपी के बाल हितैषी पंचायत भरतौल की

बच्चों के सुरक्षा का भी ख्याल रखा गया

बाल हितैषी पंचायत भरतौल में बच्चों की पंचायत मे भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बाल पंचायत का भी निर्माण किया गया है। ग्राम पंचायत सभी बच्चो की सुरक्षा को सर्वोपरी मानते हुए शून्य बाल विवाह, शून्य बाल मजदूरी को भी प्रशस्त किया गया हैं।

कहानी राष्ट्रपति से सम्मानित यूपी के बाल हितैषी पंचायत भरतौल की
लैगिंक समानता को दिया बढ़ावा

गांव मे सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है, जिससे महिलाओ और बच्चो को सुरक्षा का भय नही रहता । गांव के सामुदायिक शौचालयो मे भी बच्चो के लिए अलग से यूरिन और टायलेट के साथ, उनकी ऊचाई के अनरूप हैण्डपम्प यूनिट भी लगाये गये है।

कहानी राष्ट्रपति से सम्मानित यूपी के बाल हितैषी पंचायत भरतौल की

यह भी पढ़ें: बिहार के इस पंचायत ने स्वस्थ्य के क्षेत्र में किया मिसाल कायम, मिला राष्ट्रपति से पुरस्कार

बाल हितैषी पंचायत को और भी सफल बनाने के लिए गांव मे जगह जगह पर बाल अधिकार चाइल्ड हेल्पलाइन, और संविधान मे बच्चों से सम्बन्धित कानूनी नियमों की पेटिंग भी करवाई गई है। इसके अलावा लैगिंक समानता को बढावा देने, भेदभावपूर्ण समाजिक मानदंडों पर ध्यान देने, लिंग आधारित हिंसा और हानिकारक प्रथाओं की रोकथाम पर उत्कृष्ट प्रथाओं का प्रलेखन भी कराया गया है।

कहानी राष्ट्रपति से सम्मानित यूपी के बाल हितैषी पंचायत भरतौल की

Tags: उत्तर प्रदेशग्राम पंचायतग्राम प्रधान प्रवेशबाल हितैषी पंचायतभरतौल ग्राम पंचायत
Previous Post

SOGF Grandmasters Series: बेंगलुरु में ग्रैंडमास्टर्स सीरीज का भव्य आयोजन, मार्थंडन और इरा चव्हाण ने रचा इतिहास

Next Post

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में पहली बार चलाई जाएगी ये खास मुहिम, आखिर क्या है जिसकी हो रही चर्चा?

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

PM Viksit Gram Swaraj Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (PM VGSY) को दी मंजूरी - Panchayati Times
पंचायत

PM Viksit Gram Swaraj Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (PM VGSY) को दी मंजूरी

28 October 2026
Catch the Rain: जल संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की पहल - Panchayati Times
पंचायत

Catch the Rain: जल संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की पहल 

27 October 2026
सरपंच का चुनाव हारने पर गांव वालों ने दिए 25 लाख रुपये - Panchayati Times
पंचायत

सरपंच का चुनाव हारने पर गांव वालों ने दिए 25 लाख रुपये

26 October 2026
Jodhpur Panchayat Election 2026: पहले चरण में 62.88% मतदान - Panchayati Times
पंचायत

Jodhpur Panchayat Election 2026: पहले चरण में 62.88% मतदान 

23 October 2026
ग्रामीण जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर, 16वें वित्त आयोग के अनुदान और पंचायतों की भूमिका पर मंथन - Panchayati Times
पंचायत

ग्रामीण जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर, 16वें वित्त आयोग के अनुदान और पंचायतों की भूमिका पर मंथन

22 October 2026
UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार - Panchayati Times
पंचायत

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार

16 October 2026
Next Post
Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में पहली बार चलाई जाएगी ये खास मुहिम, आखिर क्या है जिसकी हो रही चर्चा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (244)
  • खेल (605)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (334)
  • बिज़नेस (311)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,851)
  • मनोरंजन (323)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,168)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (207)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

अमित शाह की अध्यक्षता में NCDC की 93वीं बैठक, ₹3.5 लाख करोड़ वितरण का लक्ष्य - Panchayati Times

अमित शाह की अध्यक्षता में NCDC की 93वीं बैठक, ₹3.5 लाख करोड़ वितरण का लक्ष्य

29 October 2026
MLC चुनाव परिणाम: चार राज्यों की 28 सीटों पर कौन जीता? देखें पूरी विजेता सूची - Panchayati Times

MLC चुनाव परिणाम: चार राज्यों की 28 सीटों पर कौन जीता? देखें पूरी विजेता सूची

29 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved