• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 22, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

तमिलनाडु राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए विजय से रखी शर्त

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भी राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
7 May 2026
in भारत, राज्यों से
0
तमिलनाडु राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए विजय से रखी शर्त - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भी राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। टीवीके प्रमुख विजय ने कांग्रेस के समर्थन के आधार पर सरकार बनाने का दावा पेश किया है, लेकिन राज्यपाल की ओर से अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

राज्यपाल से फिर मिले विजय

सरकार गठन की कवायद के बीच गुरुवार को विजय ने एक बार फिर तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। इससे पहले बुधवार को भी उन्होंने राज्यपाल को समर्थन देने वाले विधायकों की सूची और कांग्रेस का समर्थन पत्र सौंपा था।

सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल फिलहाल टीवीके के बहुमत के दावे का कानूनी और संवैधानिक पहलुओं से परीक्षण कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे राज्य में स्थिर सरकार सुनिश्चित करना चाहते हैं और इसी वजह से सरकार गठन पर जल्दबाजी नहीं की जा रही है।

बहुमत के आंकड़े से दूर टीवीके

234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन आवश्यक है। टीवीके ने चुनाव में 108 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस के पांच विधायकों ने पार्टी को समर्थन देने की बात कही है, लेकिन इसके बावजूद पार्टी अभी भी बहुमत के आंकड़े से पीछे दिखाई दे रही है।

इसके अलावा, विजय को अपनी दो जीती हुई सीटों में से एक सीट छोड़नी होगी, जिससे पार्टी की संख्या और प्रभावित हो सकती है। इसी कारण राज्यपाल ने कथित तौर पर अतिरिक्त समर्थन पत्र और स्पष्ट बहुमत के प्रमाण मांगे हैं।

टीवीके विधायकों की अहम बैठक

सरकार गठन को लेकर बढ़ती राजनीतिक हलचल के बीच विजय ने गुरुवार को पार्टी के नव-निर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई। बैठक में आगे की रणनीति, सहयोगी दलों से बातचीत और बहुमत जुटाने के विकल्पों पर चर्चा की गई।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले कुछ दिन तमिलनाडु की राजनीति के लिए बेहद अहम हो सकते हैं। यदि टीवीके आवश्यक समर्थन जुटाने में सफल रहती है, तो राज्य में नई सरकार का रास्ता साफ हो सकता है।

टला शपथ ग्रहण कार्यक्रम

इस बीच विजय के संभावित शपथ ग्रहण को लेकर समर्थकों में उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में लोग चेन्नई के नेहरू इनडोर स्टेडियम पहुंचे थे, जहां कार्यक्रम होने की चर्चा थी। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि न होने और राज्यपाल की ओर से आमंत्रण न मिलने के कारण कार्यक्रम स्थगित हो गया।

यह भी पढ़ें: बिहार में सम्राट सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली शपथ

समर्थकों को उम्मीद थी कि विजय गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, लेकिन बहुमत को लेकर जारी अनिश्चितता के चलते यह संभव नहीं हो सका। फिलहाल सभी की नजरें राज्यपाल के अगले फैसले और टीवीके की राजनीतिक रणनीति पर टिकी हैं।

Tags: TVKतमिलनाडु राज्यपालविजय
Previous Post

बिहार में सम्राट सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली शपथ

Next Post

Gold Rate Today: सोना हुआ महंगा, जानें आज का रेट

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच शुरू होगी रेल सेवा, जानें किस दिन चलेगी ट्रेन और क्या है पूरा रूट - Panchayati Times
दुनिया

अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच शुरू होगी रेल सेवा, जानें किस दिन चलेगी ट्रेन और क्या है पूरा रूट

21 November 2026
स्वामित्व योजना: 31 मार्च 2027 तक सभी लक्ष्य पूरे करने का निर्देश - Panchayati Times
पंचायत

स्वामित्व योजना: 31 मार्च 2027 तक सभी लक्ष्य पूरे करने का निर्देश

21 November 2026
सोना खरीदने से पहले रहें सावधान! 22 कैरेट के नाम पर 20 कैरेट के गहने बेचा जा रहा, रेनियम मिलावट की आशंका - Panchayati Times
बिज़नेस

सोना खरीदने से पहले रहें सावधान! 22 कैरेट के नाम पर 20 कैरेट के गहने बेचा जा रहा, रेनियम मिलावट की आशंका

21 November 2026
खाद खरीदने के लिए जरूरी होगी Farmer ID, जानें नियम - Panchayati Times
कृषि समाचार

खाद खरीदने के लिए जरूरी होगी Farmer ID, जानें नियम

21 November 2026
अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले - Panchayati Times
भारत

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले

4 November 2026
Anant Singh: बेटी की शादी में अनंत सिंह कराएंगे प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगा महिंद्रा थार - Panchayati Times
राज्यों से

Anant Singh: बेटी की शादी में अनंत सिंह कराएंगे प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगा महिंद्रा थार

4 November 2026
Next Post
Gold Rate Today: धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, एक दिन में हजारों रुपये गिरे दाम - Panchayati Times

Gold Rate Today: सोना हुआ महंगा, जानें आज का रेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (247)
  • खेल (607)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (362)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (336)
  • बिज़नेस (313)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,860)
  • मनोरंजन (326)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,173)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (208)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच शुरू होगी रेल सेवा, जानें किस दिन चलेगी ट्रेन और क्या है पूरा रूट - Panchayati Times

अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच शुरू होगी रेल सेवा, जानें किस दिन चलेगी ट्रेन और क्या है पूरा रूट

21 November 2026
स्वामित्व योजना: 31 मार्च 2027 तक सभी लक्ष्य पूरे करने का निर्देश - Panchayati Times

स्वामित्व योजना: 31 मार्च 2027 तक सभी लक्ष्य पूरे करने का निर्देश

21 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved